प्रेस क्लब चुनाव में चंदन रुपानी का अध्यक्ष पद पर कब्जा, मंत्री बने विनय शंकर सिंह
Varanasi (dil India live). काशी पत्रकार संघ व काशी प्रेस क्लब के लिए हुए चुनाव की पराड़कर स्मृति भवन के गर्दे सभागार में सोमवार को मतगणना हुई। मतगणना के उपरांत निर्वाचन अधिकारी कृष्णदेव नारायण राय ने परिणामों की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष पद पर अरुण मिश्र (101) ने अत्रि भारद्वाज (81) को 20 मतों से पराजित किया। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में बी. बी. यादव को 52 व सुरेश चन्द्र मिश्र को 25 मत मिले। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर सुरेन्द्र नारायण तिवारी (119), सुनील शुक्ला (117) व पुरुषोत्तम चतुर्वेदी (112) विजयी घोेषित किये गये। इस पद के दो अन्य प्रत्याशियों में दिनेश कुमार सिंह को 103 व राजेश यादव को 76 मत मिले।
महामंत्री पद पर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (121) ने अखिलेश मिश्र (93) को 28 मतों से हराया। इस पद के एक अन्य प्रत्याशी रामात्मा श्रीवास्तव को 38 मत मिले। मंत्री के दो पदों पर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव (93) व आलोक मालवीय (87) विजयी घोषित किये गये। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी को 78, आलोक कुमार श्रीवास्तव को 71, रवीन्द्र प्रकाश त्रिपाठी को 43 व दिलीप कुमार को 32 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर जयप्रकाश श्रीवास्तव (135) ने पंकज त्रिपाठी (117) को 18 मतों से हराया।
कार्यसमिति सदस्य
कार्यसमिति के दस पदों के लिए कैलाश यादव (180), विनय कुमार सिंह (170), उमेश गुप्ता (148), सुरेश गांधी (133), विजय शंकर गुप्ता ‘बच्चा’ (130) छवि किशोर मिश्र (125), राकेश सिंह (123) एमडी जावेद (107), अरुण कुमार सिंह (99) व आनन्द कुमार मौर्य (99) विजेता घोषित किये गये। इस पद के एक अन्य प्रत्याशी राजेश राय को 94 मत मिले। संघ के कुल 286 सदस्यों में से 258 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
काशी प्रेस क्लब: चंदन रूपानी अध्यक्ष
वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद पर चन्दन रूपानी (140) ने सुशील कुमार मिश्र (76) को 64 मतों से हराया। उपाध्यक्ष पद पर देवकुमार केशरी (144) ने राजू सिंह ‘दुआ’ (71) को 73 मतों से परास्त किया। मंत्री पद पर विनय शंकर सिंह (158) ने मुन्ना लाल साहनी (53) को 105 मतों से हराया। संयुक्त मंत्री पद पर अभिषेक सिंह (113) ने अमित शर्मा (49) को 64 मतों से परास्त किया। इस पद के एक अन्य प्रत्याशी हरिबाबू श्रीवास्तव को 45 मत मिले। प्रबन्ध समिति के पांच पदों पर अरविन्द कुमार, दिनेश सिंह, मनोज कुमार राय, रौशन जायसवाल व संजय गुप्त निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। क्लब के कुल 235 सदस्यों में से 220 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें