National Award लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
National Award लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 29 अगस्त 2026

Education News Varanasi Uttar Pradesh August 2026: 'Learning at Home' नवाचार के लिए वाराणसी के लाल को National Award

डायट के वाराणसी में वरिष्ठ प्रवक्ता हैं क्षमा शंकर पांडेय

राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान देगा अवार्ड


dil india live (Varanasi). वाराणसी के लाल ने शिक्षा के क्षेत्र में कुछ ऐसा कमाल कर दिखाया है कि इस काम के लिए उसका नाम राष्ट्रीय पुरस्कार (National Award) विजेता की फेहरिस्त में शामिल हो गया है। जी हां शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए वाराणसी डायट (DIET) के वरिष्ठ प्रवक्ता क्षमाशंकर पांडेय को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। 

दो सितंबर को दिल्ली में सम्मान 

क्षमा शंकर पांडेय को यह सम्मान राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA), नई दिल्ली द्वारा 2-3 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में दिया जाएगा।

होम बेस्ड टाइम टेबल किया विकसित 

क्षमा शंकर पांडेय द्वारा विकसित "होम बेस्ड टाइम टेबल (Learning at Home)" नवाचार को प्रयागराज के विकासखंड कौड़िहार के 119 विद्यालयों के लगभग 12,500 विद्यार्थियों पर लागू किया गया। इस पहल से बच्चों को घर पर नियमित और व्यवस्थित पढ़ाई का मौका मिला, जिससे उनकी शैक्षिक गुणवत्ता में बड़ा सुधार हुआ। 

हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश से बेहतर शैक्षिक प्रशासन एवं नवाचार के लिए चयनित 11 शिक्षा अधिकारियों में उनका नाम भी शामिल है। यह नवाचार ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों के बच्चों के लिए वरदान साबित हुआ है। इस काम के लिए तमाम शिक्षकों और शिक्षा अधिकारियों के साथ ही दिल इंडिया लाइव भी उन्हें बधाई दे रहा है।