महा गिरजाघर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
महा गिरजाघर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 दिसंबर 2022

Cristmas के पूर्व United Carrol में गूंजे मसीही गीत

Maha girja में Yeshu जन्म की जीवंत हुई गाथा 

खूबसूरत कैरौल से गूंजा मरियम का आंगन







Varanasi (dil india live). सेंट मैरीज़ महागिरजा घर में यूनाइटेड केरौल सर्विस 2022 का भव्य आयोजन इतवार को किया गया। इस दौरान खूबसूरत कैरोल गीतों से मरियम का आंगन गूंजता रहा। आयोजन में छोटे बड़े तकरीबन 32 चर्च ने भाग लिया। इसमें बनारस और आसपास के सभी चर्च की कलीसिया मौजूद थी।एक मंच पर प्रोटेस्टेंट व कैथोलिक नज़र आते। गीत संगीत के लगभग 2000 लोग गवाह बने। यहां स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगे थे, जिसमें कबाब, टिक्का, कॉफी, चाउमीन, केक, एग रोल, आइसक्रीम आदि का सभी लुत्फ उठाते नज़र आये। कैरोल संग यीशु मसीह के जन्म की झांकी भी यहां देखने को मिली।

इस कार्यक्रम में को भव्य रूप से आयोजित करने में वाराणसी के bishop यूजीन, फादर अगस्टिन, पास्टर एसपी सिंह, चर्च आफ बनारस के paster बैंनजॉन, पास्टर अजय, पास्टर आर एल जॉन, शिवपाल, पश्चात, वंदना चार्ल्स, पास्टर पूनम, पास्टर अनीता सिंह आदि मौजूद थे। 

कार्यक्रम के अंत में होली नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें सभी के हाथों में कैंडल थी और प्रभु यीशु मसीह के आगमन को लेकर गीत गाए जा रहे थे। इस दौरान सारी लाइटें ऑफ कर दिया गया था, होली नाइट का आयोजन बहुत ही शानदार स्मरणीय रहा। सभी लोगों ने बहुत ही शांति से यीशु मसीह के जन्मदिवस के आगमन के तीसरे संडे को, हैप्पी क्रिसमस, मैरी क्रिसमस...कि सजाएं बुलंद की। एक दूसरे को बड़े दिन की बधाइयां दी और एक दूसरे को केक खिलाया। 

इससे पूर्व लाल गिरजाघर में व्हाइट गिफ्ट्स सर्विस का आयोजन सचिव विजय दयाल कि अगुवाई में हुआ।इस दौरान पादरी संजय दान ने आराधना कराती। शाम में तेलियाबाग में पादरी आदित्य कुमार की अगुवाई में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यहां काफी संख्या में मसीही समुदाय के लोग मौजूद थे।

रविवार, 20 नवंबर 2022

Christ raja ka parva 2022



कैंडल हाथों में लेकर निकले मसीही 

Varanasi (dil india live). ईसाई धर्मावलंबियों ने इतवार को राजा खीस्त का पर्व धूमधाम से मनाया। सुबह विशेष प्रार्थना सभा हुई तो शाम में सेंट मेरीज़ महा गिरजाघर में ईसाई पुरोहितों द्वारा प्रभु खीस्त कि आराधना के बाद खीस्त राजा की भव्य शोभायात्रा सेंट मेरीज़ से निकाली गई। बिशप यूजीन की अगुवाई में शोभा यात्रा में मसीही हाथों में कैंडल लाइट लेकर चल रहे थे। शोभा यात्रा कैंटोंमेंट इलाके में भ्रमण करते हुए वापस सेंट मेरीज़ महा गिरजाघर पहुंच कर सम्पन्न हुई।

ईसाई धर्मावलंबियों कि मान्यता है कि प्रभु यीशु संसार के राजा हैं। वो जितने दिन भी धरती पर रहे उन्होंने लोगों को प्रेम व भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। वो धरती पर मानव रूप में आए उन्होंने अपने अनुयायियों को सच्चाई के रास्ते पर चलने की वकालत करते हुए मानव जाति के कल्याण की राह दिखाई। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम खुद को मसीही कहने के सच्चे हकदार बन सकते हैं। 

इस दौरान कैण्ट थाना प्रभारी प्रभुकांत, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सचान, वैभव कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था।

police Commissioner Varanasi ने रामनवमी के दृष्टिगत भ्रमण कर ड्यूटीरत पुलिस अधिकारियों को दिया दिशा-निर्देश

सड़क पर उतरे सीपी पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा थाना प्रभारी चौक को लगाई फटकार Mohd Rizwan  Varanasi (dil India live). पुलिस...