सियासत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सियासत लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 29 जनवरी 2022

सपा ने इस नेता पर किया इतना भरोसा

सयुस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद ज़ुबैर शहर दक्षिणी के "चुनाव प्रभारी" 

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फ़हद ने सौंपी अहम ज़िम्मेदारी


वाराणसी 29 जनवरी (dil india live)। समाजवादी युवजन सभा (सयुस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फ़हद ने सयुस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद ज़ुबैर को वाराणसी शहर दक्षिणी विधानसभा का "चुनाव प्रभारी" नियुक्त किया है। पार्टी द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर मोहम्मद ज़ुबैर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सयुस अध्यक्ष मोहम्मद फ़हद के प्रति आभार व्यक्त किया है। शहर दक्षिणी विधानसभा के नवनियुक्त चुनाव प्रभारी मोहम्मद ज़ुबैर ने कहा कि पार्टी ने उनकी निष्ठा और कार्यों के मद्देनजर उन पर जो भरोसा जताया है उसपर खरा उतरूंगा। कहा कि पहले से ही मैं पार्टी हित और चुनावी जीत के लिए मेहनत करता रहा हूँ। अब जो महत्वपूर्ण दायित्व मिला है उसके "रिटर्न गिफ्ट" के तौर पर इस विधानसभा सीट से पार्टी को जीत दिलाने की मेरी शत-प्रतिशत कोशिश होगी। इस विधानसभा के लोगों को पार्टी के "घोषणा-पत्र" की बातों से वाकिफ कराते हुए उन्हें पार्टी के फेवर में करना ही मेरा लक्ष्य है। साथ ही लोगों को "मतदान" के लिए जागरूक भी करूँगा। 

सोमवार, 24 जनवरी 2022

शिवपुर से लड़ेंगे ओम प्रकाश राजभर!

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर


वाराणसी 24 जनवरी(dil india live)। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। यह जानकारी सोमवार को सुभासपा के प्रदेश महासचिव चंदन विश्वकर्मा ने दी। उन्होंने कहा की शिवपुर विधानसभा में विकास कार्य न के बराबर हुए हैं सुभासपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर इस बार शिवपुर विधानसभा 386 से चुनाव लड़े और क्षेत्र का विकास करें। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर विधायक हैं। जिन्होंने ना के बराबर काम किया।
प्रदेश महासचिव चंदन विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेन्द कुमार राय, जोगेस्वर राजभर दसरत राजभर राममूरत राजभर गोपाल राजभर रमेश राजभर, विजेंद्र पाल आदि लोगों की मांग है कि ओपी राजभर चुनाव लड़े।

कांग्रेस के अफसर खां प्रदेश सचिव

 भदोही प्रभारी बनाये जाने पर हर्ष

वाराणसी (निष्पक्ष लोकवाणी)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश सचिव व भदोही का अफसर खां को प्रभारी बनाया गया है। 

युवा कांग्रेसी नेता अफसर खां को भदोही का प्रमारी बनाये जाने पर कांग्रेस के पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, रामनगर की चेयरमैन रेखा शर्मा, वाराणसी के जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राधवेद्र चौबे, फसाहत हुसैन बाबू, ओकास अंसारी, डा. जफरुल्ला जफर, हसन मेहन्दी कब्बन, विजय उपाध्याय, ओम शुक्ला, ओम प्रकाश ओझा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, विपिन सिंह, जावेद खान, राजेन्द्र गुप्ता, शमशान खान, शान्तनु त्रिपाठी, हरीश पान्डेय आदि  ने हर्ष व्यक्त किया है।

मंगलवार, 11 जनवरी 2022

जानिए इस बुनकर नेता का सपा में कितना बढ़ा कद

शमीम अंसारी सपा राज्य  कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य बने

वाराणसी 11 जनवरी(dil india live)l समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर बनारस के बुनकर नेता शमीम अंसारी को सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया है। उन्हें विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किए जाने पर समाजवादी पार्टी के लोगों ने जहां बधाइयां दी, वही बुनकरों में खुशी की लहर देखी गई। इस अवसर पर शमीम अंसारी ने हर्ष जताते हुए कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी ।


रविवार, 19 सितंबर 2021

सलमान खुर्शीद से पूर्वांचल हज सेवा समिति ने मांगा हज हाउस


सलमान बनारस के रंग में रंगे दिखे, हुआ ज़ोरदार स्वागत

वाराणसी 19 सितंबर(दिल इंडिया लाइव)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद आज वाराणसी दौरे पर थे। इस दौरान उन्होने जहां बनारस के लोगों से बातचीत की, उनके जज्बात से रुबरु हुए वहीं वो इस दौरान खाटी बानारसी रंग में रंगे नज़र आये।

लिया पूड़ी कचौड़ी का ज़ायका

 सलमान खुर्शीद ने बानारस वालो के बीच खड़े होकर पुड़ी कचौड़ी और जलेबी का नाश्ता किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तो उनका घर है। घर आने पर सभी खुश होते है। इस दौरान जगह जगह उनका जोरदार स्वागत भी किया गया। शिवाला में सैय्यद साजिद अली, अल्पसंख्यक कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन अफसर खां आदि  ने ज़ोरदार स्वागत किया और मांग पत्र सौंपा। दरअसल सलमान खुर्शीद बनारस के लोगो से मिल कर उनकी राय पूछ कर कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने के उददेश्य से बनारस आये। 


फिर उठी हज हाउस की मांग

सलमान खुर्शीद सुबह 9:00 बजे खजुरी स्थित पूर्वान्चल हज सेवा समिति के कार्यालय में समिति के पदाधिकारियों से अध्यक्ष हाजी रईस अहमद के नेतृत्व में मिले। इस दौरान हज सम्बंधित तीन मांगो को हाजी रईस अहमद ने उनके सामने रखा। कहा कि 2007 से वाराणसी से सऊदी अरब के लिए हज की उड़ान शुरु हुई थी मगर कारोना काल के पहले तक अस्थायी हज हॉउस से ही हाजी हज यात्रा पर जाते है। इसलिए वाराणसी में स्थायी हज हॉउस का निर्माण किया जाये। हज पर जाने के लिए वाराणसी इम्ब्राकेशन बंद न किया जाये साथ ही सेन्ट्रल हज कमिटी/ उ0प्र0 राज्य हज समिति में पूर्वान्चल हज सेवा समिति के सदस्यों की भागीदारी हो। इन तीनो मांगो को कांग्रेस के चुनावी मेनिफेस्टो में शामिल किया जाये। बनारस में वो बुनकर सरदारों व महतों से भी मिले।


इस दौरान स्वागत शहर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे और जिला अध्यक्ष राजेस्वर पटेल ने किया। हाजी जुबैर, हाजी तारीक हसन बबलू, मौलाना  रियाज़ अहमद कादरी, हाजी अदनान खान, पार्षद हाजी ओकास अंसारी, हाजी पप्पू, मुर्तज़ा अब्बास शम्सी, मोबीन अख्तर पप्पू, डॉ. अमीन, शमसुल आरफिन, रेयाज़ अहमद, हाजी तलत, हाजी अयाज़, मो. जफरूल्लाह ज़फर, सैय्यद साज़िद अली, अफसर खां, हाजी सैय्यद अंसारी, पार्षद रमजान अली, अफ़रोज़ अंसारी, पार्षद अफ़ज़ाल अंसारी, महमूदुल हई, रौशनी कुशल जायसवाल, मो. फारूक, अख्तर, हाजी बाबू लाल, सुफियान, शहाबुद्दीन, हाजी मो. आसिफ खान, हाजी इक़बाल गुड्डू,हाजी इसरार, हाजी मो. शमी, बाबू, हाजी नुरुल हसन, सुभाष हैसवाल, यासीन चश्मा लोग मौजूद थे।