sangat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
sangat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

Varanasi News 2026: sangat chetan math में हुआ सुखमनी साहिब का पाठ अरदास में जुटी संगत


ब्रह्म विलीन महंत संत प्रीतम सिंह की चौथी पुण्य तिथि पर हुआ विशाल भंडारा

संगत चेतन मठ जतनबर में जुटे साधु-संत
Varanasi K sangat chetan math main Bhandare Main sant samaj 


dil india live (Varanasi). वाराणसी के संगत चेतन मठ, जतनबर, विशेश्वरगंज में शुक्रवार को ब्रह्म विलीन महंत संत प्रीतम सिंह की चौथी पुण्य तिथि पर सुखमनी साहिब का पाठ, अरदास व भण्डारे का आयोजन किया गया है। ब्रह्म विलीन महंत प्रीतम सिंह के चौथे भण्डारा पर सुबह मिर्जापुर के 108 महंत श्याम सुंदर सिंह द्वारा अरदास किया। तत्पश्चात् गुरु महाराज को भोग लगाया गया।

नीचीबाग आसभैरो के प्रमुख ग्रंथी जगतार सिंह, मैनेजर भाई सरदार महेंद्र सिंह, भाई धर्मवीर सिंह, लाल सिंह सहित गुरु भाई भण्डारा का शुभारंभ किया गया। अरदास व भण्डारे में साधु, सन्त, सभी सन्त भाई, सहयोगी शामिल हुए।

sangat chetan math Varanasi Main Mahant Balwinder Singh swagat karte hue (dil india live)

संगत चेतन मठ के महन्त बलविंदर सिंह ने लोगों का स्वागत करते हुए बताया कि संत प्रीतम सिंह बेहद सादगी पसंद और मृदुभाषी थे। उन्होंने समाज के लिए कुछ सपने देखे थे जो उनके असमय साकेतवास हो जाने की वजह से पूरा नहीं हो सका पर उनके सपनों को हम सब मिलकर पूरा करेंगे। इस मौके पर उन्होंने आए हुए सन्त, साधु व भक्तगण का स्वागत किया। तथा भण्डारे के पश्चात् सभी उपस्थित जनों को अंगवस्त्र, पेन, उपहार में दिया।