Hajj camp लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Hajj camp लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 1 अगस्त 2026

Hajj News 2027 Varanasi Uttar Pradesh 01 august 2026: स्पेशल हज कैम्प, 2027 का आगाज़ इतवार से

कैंप में चयनित हाजियों के लिए FEE TYPE-25 फार्म (पे-इन-स्लीप) के साथ सफर की मिलेगी जानकारी

dil india live (Varanasi). इसरा (ISSRA), वाराणसी (Varanasi) द्वारा द्वारा वाराणसी सहित पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के लिए हज (Hajj) यात्रियों के लिए"स्पेशल हज कैम्प, 2027" का आगाज़ इतवार 2 अगस्त को होने जा रहा है। दरअसल लखनऊ में हज 2027 में जाने वाले जायरीन की लाटरी निकाले जाने का काम शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। इसरा (ISSRA), के अध्यक्ष मो. शाहरूख खां ने बताया कि इसरा लगातार जायरीन की खिदमत कर रही है।
इसी क्रम में आगामी 2027 की हज यात्रा को देखते हुए "स्पेशल हज कैम्प, 2027" का एहतेमाम इतवार को किया गया है। इस हज कैम्प में हज के लिए चयनित हज 2027 के आजमीन के लिए FEE TYPE-25 फार्म (पे-इन-स्लीप) निःशुल्क वितरण किया जायेगा तथा साथ ही आनलाइन  निःशुल्क भरवाया भी जायेगा। इस दौरान हज अप्लीकेशन फार्म (HAF) भी मुकम्मल करवाया जायेगा। साथ ही इस हज कैम्प में कुर्रा से चुने गए आजमीने हज और आवाम के लिए हज के सफर की शुरूआती जानकारी हासिल करने के लिए ट्रेनिंग कैम्प का एहतेमाम ओलमा द्वारा इसरा (ISSRA) मुख्यालय उल्फत बीबी कंपाउंड अर्दली बाजार वाराणसी (Varanasi) में बतारीख 02.08.2025 बवक्त 10. 30 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया है।

ख़्वातीन के लिए पर्दे का ख़ास इंतजाम 

इसरा के जनरल सेक्रेटरी हाजी फारुख खां ने कहा कि इस स्पेशल हज कैम्प में औरतों के लिए भी मर्दों से अलग पर्दे का ख़ास इंतजाम किया गया हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 2027 में कुर्रा द्वारा आरजी तौर पर चुने गये आजमीनों से अपील है कि इस 'स्पेशल हज कैम्प, 2026" में आकर FEE TYPE-25 फार्म (पे-इन-स्लीप) निःशुल्क प्राप्त कर भरवायें तथा साथ ही हज के अरकानों की शुरूआती जानकारी हासिल करें।

हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी 

इसरा (ISSRA), वाराणसी, (Varanasi) द्वारा वाराणसी सहित पूर्वांचल के जिलों के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है। इन नम्बरों पर हज से मुताल्लिक आवश्यक जानकारी हासिल की जा सकती है। 

  • हाजी मोहम्मद फारूक 9453365297 

  • मो० शाहरूख 9450269461 

  • इम्तियाज अहमद 9305448200 

  • अलहम अंसारी 8896548272 

  • फजहुद्दीन 9005699552