Ahmadabad News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ahmadabad News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 14 सितंबर 2026

Ahmedabad news hindi pakhwada 2026:postmaster general krishna kumar yadav बोलें, हिन्दी सिर्फ साहित्य नहीं बल्कि विज्ञान से लेकर नवाचार की भाषा

डाक विभाग में हिंदी पखवाड़े का पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने किया उद्घाटन





Ahmedabad postel department news hindi pakhwada 14 September 2026
  • @dil india live 

Ahmedabad (अहमदाबाद)। हिंदी मात्र एक भाषा नहीं, अपितु भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं जीवन मूल्यों की प्रबल संवाहक है। हिंदी हमारी मातृभाषा के साथ-साथ राजभाषा भी है, ऐसे में इसके विकास के लिए जरुरी है कि हम हिंदी भाषा को व्यवहारिक क्रियाकलापों के साथ-साथ राजकीय कार्य में भी प्राथमिकता दें।

उक्त उद्गार उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने डाक विभाग द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय, अहमदाबाद में आयोजित हिंदी पखवाड़ा के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किए। इससे पूर्व उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर 'हिंदी दिवस' एवं 'हिंदी पखवाड़ा' (14-28 सितंबर) का शुभारंभ किया।



पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि अपनी सहजता, मधुरता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के बल पर हिंदी भाषा ने वैश्विक स्तर पर विशेष प्रतिष्ठा अर्जित की है। एथनोलॉग के अनुसार हिन्दी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, वहीं विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है।

उन्होंने कहा कि विश्व के 132 देशों में जा बसे भारतीय मूल के लगभग 2 करोड़ लोग हिंदी माध्यम से ही अपना कार्य निष्पादित करते हैं। विदेशों में 150 से अधिक विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई जा रही है।

श्री यादव ने कहा कि हिन्दी सिर्फ संवाद व साहित्य ही नहीं बल्कि विज्ञान से लेकर संचार-क्रांति, सूचना-प्रौद्योगिकी और नवाचार की भाषा भी है। भारत सरकार द्वारा विकास कार्यक्रमों और जनसेवाओं के संचालन में हिंदी के प्रयोग को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। आज स्थिति यह है कि संयुक्त राष्ट्र जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में भी हिंदी की आवाज़ गूंजने लगी है।

अंताक्षरी का भी आयोजन

सहायक निदेशक (राजभाषा) अल्पेश शाह ने बताया कि हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत 14 से 28 सितंबर, 2026 तक उत्तर गुजरात परिक्षेत्र में डाककर्मियों के लिए निबंध लेखन, काव्य-पाठ, हिंदी व्याकरण, प्रश्नोत्तरी, अनुवाद, तात्कालिक भाषण और अंताक्षरी का आयोजन किया जाएगा।

इनकी रही खास मौजूदगी 
कार्यक्रम में सहायक निदेशक अल्पेश आर. शाह, वारिस वहोरा, रितुल एन. गांधी, वरिष्ठ लेखाधिकारी पूजा राठोर सहित तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गौरी शंकर कुमावत ने किया।

🔥इन बड़ी खबरों को भी जरूर देखें- DIL INDIA 🔥

  1. डाक विभाग में हिंदी पखवाड़े का PMG कृष्ण कुमार यादव ने किया उद्घाटन - अहमदाबाद NEW
  2. नेचर के साथ सेल्फी के लिए समय है तो पौधरोपण के लिए क्यों नहीं - काजल विश्वकर्मा की प्रेरक कहानी
  3. प्यारे नबी की 63 साल की जिंदगी दुनिया के लिए मिसाल - हुकुलगंज में जलसा
  4. सभी अंबिया का उनको मैं इमाम लिख रहा हूं - नदेसर में नातिया महफ़िल
  5. शिक्षा, स्वास्थ्य व वंचितों का संरक्षण ही कल्याणकारी राज्य के दायित्व - VKM
  6. DLW पहाड़ी गेट में KJS प्रेरणा फ्री कोचिंग का शुभारंभ
  7. अर्थशास्त्र सबसे ज्यादा अप टू डेट विषय - प्रो. एन.के. मिश्रा - DAV PG
  8. शायरी में दिखती है दार्शनिक चिंतन - अल्लामा इकबाल पर चर्चा
  9. VKM में बेकिंग कार्यशाला - छात्राएं बनी आत्मनिर्भर
  10. 15 छात्राओं ने 50 से अधिक कृतियों की प्रदर्शनी लगाई
  11. आत्महत्या व्यक्तिगत नहीं सामाजिक विषय - सत्य गोपाल
  12. मानस्विनी क्लब शिविर में 130 परीक्षार्थियों का आकलन
  13. स्वस्थ रहना बीमारियों से बचाव तक सीमित नहीं - प्रो. संगीता
  14. वूमन स्पिरिट सोसायटी का शिवशक्ति स्वरूपा कार्यक्रम
वाराणसी से अहमदाबाद तक हर खबर - DIL INDIA live को Follow करें