tasty food लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
tasty food लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 7 जुलाई 2026

World Chocolate Day 2026: फिज़ा में पूरे दिन गूंजता रहा Happy Chocolate Day

Chocolate Day पर मिठास से भरे गुज़रे दिन, चॉकलेट का हुआ आदान-प्रदान


dil india live (Varanasi). मीठे का शौक रखने वालों के लिए मंगलवार का दिन कुछ ज्यादा ही खास था। क्यों की आज देश दुनिया में world Chocolate Day जो सेलीब्रेट किया जा रहा था। उत्साह और उमंग के साथ मनाया गये चाकलेट डेटा खुमार टीन एजर्स और युवाओं पर ज्यादा दिखाई दिया। इस मौके पर बाजारों में चॉकलेट की बिक्री में जहां जबरदस्त इजाफा देखने को मिला वहीं लोगों ने एक दूसरे को चाकलेट डे पर चाकलेट का आदान-प्रदान किया।


स्कूल, कॉलेज और ऑफिसों में दोस्तों ने एक-दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट किया हैं। सोशल मीडिया पर भी #ChocolateDay ट्रेंड कर रहा है। लोग अपने चाहने वालों को डार्क, मिल्क और व्हाइट चॉकलेट के साथ प्यार का इजहार करते हुए भी दिखाई दिए।


मीठे के साथ फायदेमंद भी है चाकलेट

पोषण विशेषज्ञों का मानना है कि डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो स्ट्रेस कम करने और मूड अच्छा करने में मदद करते हैं। हालांकि ज्यादा मात्रा में खाने से बचना चाहिए।

आज के दिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और लोकल दुकानों पर चॉकलेट गिफ्ट पैक, चॉकलेट बुके और कस्टमाइज्ड चॉकलेट पर 20% से 30% तक की छूट थी। चॉकलेट सिर्फ एक ट्रीट नहीं, बल्कि खुशियों को बांटने का तरीका बन गई है।


Happy Chocolate Day!