Blood donation लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Blood donation लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 5 अगस्त 2026

BLW Varanasi Uttar Pradesh News 5 August 2026: BLW में लगा विशाल स्वैच्छिक blood donation camp

शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय के सहयोग से लगा रक्तदान शिविर

मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा सहित 41 लोगों ने किया रक्तदान
BLW Varanasi Uttar Pradesh August 2026


  • F. Farouqi / Ajit Singh rajput 

dil india live (Varanasi). बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के केंद्रीय चिकित्सालय द्वारा 5 अगस्त बुधवार को शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, वाराणसी के सहयोग से केंद्रीय चिकित्सालय सभागार (सेमिनार हॉल) में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 08:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक आयोजित इस शिविर में बरेका के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 41 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर का प्रथम रक्तदान कर्मचारी परिषद के सदस्य अमित कुमार ने किया। इसके पश्चात मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, यांत्रिक-II, ऋतुराज एवं उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, इंजन, पंकज सक्सेना सहित अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान कर दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

इस अभियान की विशेष उपलब्धि यह रही कि टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर के प्राचार्य सुभाष चंद्र यादव एवं इंस्ट्रक्टर राजीव कुमार वर्मा के विशेष सहयोग से एक्ट अप्रेंटिस के लगभग 10 प्रशिक्षुओं ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व, नियमित रक्तदान से होने वाले स्वास्थ्य लाभ तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के विषय में भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवाओं में से एक है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। शिविर के सफल संचालन में वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार मौर्य तथा नर्सिंग स्टाफ की कमला श्रीनिवासन, प्रतिभा कुमारी एवं उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी जितेंद्र पटेल एवं उनकी टीम ने रक्त संग्रहण की संपूर्ण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

रक्तदान अभियान के दौरान बरेका कर्मचारी परिषद के सदस्य अमित कुमार, मनीष कुमार सिंह, श्रीकांत यादव, संतोष कुमार यादव एवं धर्मेंद्र कुमार सिंह पूरे समय उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते रहे।


health news BLW Varanasi Uttar Pradesh August 2026

शिविर में कई प्रेरणादायी उदाहरण भी देखने को मिले। केंद्रीय चिकित्सालय में कार्यरत नंदलाल सिंह यादव ने अपना तीसरा रक्तदान किया, जबकि भंडार विभाग के सुधीर कुमार ने 33वाँ रक्तदान कर सभी के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की। वहीं स्टोर डिपो के मुकेश कुमार सिंह ने कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने में सक्रिय योगदान दिया।

अंत में जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों तथा रक्तदाताओं के प्रति सफल आयोजन में उनके अमूल्य सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि ऐसे जनहितकारी अभियान समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

Health news Gorakhpur Uttar Pradesh 24 july 2026: whats app Group बनाया और निकल पड़े नेकी की राह पर, जरूरतमंदों को समय पर कराते हैं रक्त उपलब्ध

रक्तवीर युवा क्लब ने लगाया रत्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 42 यूनिट हुआ रक्त संग्रह


dil india live (Gorakhpur). रक्त वीर युवा क्लब, राष्ट्र गौरव फाउंडेशन एवं कौशिकी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नेपाल क्लब, सिविल लाइन पर विशाल रक्तदान एवं निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर में रीजेंसी हॉस्पिटल की टीम द्वारा रक्तचाप (बीपी), ऊंचाई, वजन, ब्लड शुगर, एसपीओ2 सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। वहीं, गोरखपुर चौरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का सफल संचालन किया गया।

इस तरह बना whats app Group

ये सोशल मीडिया का युग है, अगर सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल किया जाए तो घर बैठे बहुत से नेक काम किए जा सकते हैं। जी हां कुछ ऐसा ही नेक काम कर दिखाया है गोरखपुर के कुछ उत्साही युवाओं ने। इन युवाओं ने पहले एक whats app Group बनाया। जिसमें अन्य युवाओं को एड किया, Group का नाम रखा "रक्त वीर युवा क्लब"। इसके बाद Group ने बीड़ा उठाया समाज में खून की कमी दूर करने की। किसी को भी खून की जरूरत होती है तो "रक्त वीर युवा क्लब" इस whats app Group के जरिए रक्त दान करके खून की जरूरत पूरी तो करता ही है साथ ही साथ समय समय पर blood donation camp व health camp भी लगाकर समाज में नेकी की लोगों को दावत देता है।

रक्तवीर युवा क्लब के संचालक शिवांबुज पटेल (सीआईडी, गोरखपुर) कहते हैं कि यह सच है कि whats app Group के माध्यम से संचालित युवाओं की यह सेवा कब संगठन का रुप ले लिया पता ही नहीं चला। वो स्वीकार करते हैं कि whats app Group के जरिए ही जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर जीवन बचाने का कार्य किया जा रहा है। 


एक यूनिट रक्त बचा सकता है तीन जिंदगी 

कौशिकी फाउंडेशन की संस्थापिका ममता ओझा ने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। इसी उद्देश्य के साथ युवाओं में रक्तदान और मानव सेवा की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवा और जनजागरूकता में योगदान देने वाले पत्रकारों एवं समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. पी.एन. सिंह (ईएनटी प्रोफेसर, मेडिकल कॉलेज गोरखपुर) ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में भागीदारी की अपील की। शिविर में कुल 42 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जितेंद्र झा गुड्डू ने अपना 43 वां तथा आनंद शर्मा श्बालाजीश ने अपना 45 वां रक्तदान कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) गोरखपुर के कई कर्मचारियों ने भी रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। 

इनकी रही खास मौजूदगी  
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सुधा मोदी, कुलदीप पांडे, शैलेश मणि त्रिपाठी, दिनेश मोदी, जगनैन सिंह श्नीश, अरविंद गुप्ता, शालिनी दुबे, दीपक मिश्रा, यशपाल यादव, राजवीर पटेल, संजय गर्ग, अमित सिंह पटेल, प्रवीण शास्त्री एवं बलराम सैनी आदि मौजूद थे। इस दौरान मानव सेवा व रक्त दान का संकल्प लिया गया।

सोमवार, 28 जुलाई 2025

UP: Varanasi Main Sindhi Kalayan Samiti Orderly bazar द्वारा किया गया रक्तदान शिविर

थैलिसिमीया से पीड़ित बच्चों के लिए हुआ रक्तदान  

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). सिन्धी कल्याण समिति के अध्यक्ष ओ.पी. बदलानी द्वारा थैलिसिमीया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गयाl इस रक्तदान शिविर में सिन्धी कल्याण समिति के महिला और पुरुष सदस्यों सहित युवाओं द्वारा बढ़ चढ़ के स्वेच्छा से हिस्सा लिया गया और रक्तदान कर खुशी जाहिर की गई l इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रमेश लालवानी ने रक्तदान करने के बारे में  बताया की क्यों जरूरी है रक्तदान।

हीमोग्लोबिन 15 से ऊपर तो 2 बार करें रक्तदान

 


बीएचयू से आये ब्लड बैंक टीम के सीनियर डाक्टर ने रक्तदान और एनीमिया तथा हीमोग्लोबिन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा की यदि जिसका हीमोग्लोबिन 15 से ज्यादा है तो उसे कम से कम वर्ष में 2 बार रक्तदान अवश्य करना चाहिएl रक्तदान शिविर में अनिल आहूजा, नरेश मेघानी, जगदीश शादेजा, दिलीप शादेजा, मोहन बदलानी, देवेन्द्र केसवानी, विनीता केशवानी, पीयूष लालचंद हेमलानी, सुन्दर दास, गोविंद आहूजा, मुकेश, जितेंद्र, दिनेश राजानी, जय कुमार, राजकुमार, अनूप बदलानी सहित बड़ी संख्या गणमान्य लोग शामिल हुए l 


शिविर के समापन के बाद महामंत्री अनिल आहूजा ने सभी आये हुए ब्लड बैंक के पैनल एवं अतिथियों तथा रक्तदाताओं महिलाओं और मीडिया का आभार व्यक्त किया अंत में ओम प्रकाश बदलानी ने धन्यवाद दिया।