Purnima लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Purnima लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 10 जुलाई 2025

UP k Varanasi Main Guru Purnima की रही धूम

...सात समुंदर मसीह करूं, गुरु गुण लिखा न जाए 

प्राचीन कबीर प्रकट स्थल में मना गुरु पूर्णिमा महापर्व 

Varanasi (dil India live). उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम व आस्था के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिरों, मठों व विद्या मंदिरों आदि में लोगों ने पहुंच कर गुरुजनों की पूजा की, उनका माल्यार्पण किया।

प्राचीन संत कबीर प्राकट्य जन्म स्थली लहरतारा में धूमधाम से  गुरु पूर्णिमा मनाया गया। इस अवसर पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने महंत गोविंद दास शास्त्री को अंगवस्त्रम व पुष्प अर्पित कर गुरु पूजा किया। गुरु पूर्णिमा पर्व पर शहर के कई अन्य गणमान्य लोग कबीर प्रकट स्थल पहुंचे और गुरु पर्व मनाया जिसमें लहरतारा के पार्षद संजू सरोज, कैंट मंडल के अध्यक्ष पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्व प्रधान, मंडल मंत्री वेद प्रकाश मिश्रा। इस गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राजस्थान, दिल्ली एवं अन्य कई प्रदेश के भक्तगढ़ पधारे उत्तर प्रदेश के आसपास के कई जिलों से गुरु पूजा करने के लिए आश्रम पर पधारे थे।


शाम को भजन संध्या का आयोजन कबीर अकादमी मगहर संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ।इसमें निर्गुण गायक अमित शंकर त्रिवेदी द्वारा कबीर भजनों की प्रस्तुति की गयी । महंत गोविंद दास शास्त्री ने  गुरु के महत्व को बताते हुए कहा कि, सब धरती कागज करूं, लेखन सब बन राय। सात समुंदर मसीह करूं, गुरु गुण लिखा न जाए ।।

हमारे जीवन में गुरु की कृपा इतना अधिक महत्व है कि उसको हम पूरे समुद्र के पानी को  स्याही बनकर लिखें तो भी गुरु के महत्व को नहीं लिख सकते हैं। इस दौरान पौधारोपण भी किया गया।