green palace लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
green palace लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 11 जुलाई 2026

Hajj Varanasi news 2026: kaba से kashi Hajj मुकम्मल कर लौटें हाजियों का Sunday को होगा welcome

इसरा के जश्ने हुज्जाजे इकराम में जुटेंगे काबा के मेहमान
 kaba main kashi ka Haji dua mangte (file photo dil india live)

dil india live (Varanasi). (Hajj Varanasi news 2026) kaba से kashi Hajj का मुकद्दस सफर मुकम्मल कर लौटें हाजियों का Sunday को आजाद नगर कालोनी स्थित ग्रीन पैलेस में जोरदार welcome होगा। हाजियों की खिदमत करने वाली आयोजक संस्था इसरा ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। 

इसरा के जनरल सेक्रेटरी हाजी फारुख खां ने dil india live को बताया कि हाजियों के "हज बैतुल्लाह 2026 से सरफराज होकर खैर व आफियत के साथ अपने मुल्कों में वापस पहुंचने पर इसरा में खुशी की लहर है। इसी खुशी का इजहार करने के लिए"जश्ने हुज्जाजे इकराम" का आयोजन आजाद नगर कालोनी स्थित ग्रीन पैलेस में इतवार 12 जुलाई को रखा गया है। आयोजन में बनारस और आसपास के 16 जिलों के हाजी शिरकत करेंगे।


तब 2007 में शुरू हुई थी हज की उड़ान 

वाराणसी में आला इंडिया हज सेवा समिति के अध्यक्ष मरहूम हाफ़िज़ नौशाद आज़मी के प्रयास से 2007 में वाराणसी से हज की उड़ान शुरू हुई थी। उसी समय वाराणसी इबारकेशन प्वाइंट बना। कोरोना काल से पहले वाराणसी समेत देश भर के कई इंबारकेश प्वाइंट बीजेपी सरकार ने बंद करा दिया। 2007 से ही इसरा ने हज मिशन शुरू किया और तभी से इसरा जायरीन की खिदमत लगातार कर रही है। हाजियों को हज का फार्म भरवाने से लेकर पासपोर्ट बनवाना और ट्रेनिंग दिलवाने की नि:शुल्क कैंप इसरा लगातार चला रही है।

इसरा के अध्यक्ष शाहरुख खान ने बताया कि वर्ष 2026 में हिंदुस्तान के यूपी प्रान्त से हज पर जाने वाले हाजियों की संख्या सबसे अधिक थी। हज बैतुल्लाह से बखैरियत वापसी पर जायरीन के अजीज, उलमा तथा इसरा सोसाइटी हाजियों को अपने बीच पाकर खुशी का एहसास कर रही हैं। इसलिए  "जश्ने हुज्जाजे इकराम" का आयोजन किया जा रहा है।