वीं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वीं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 15 अगस्त 2022

Tiranga Yatra निकाल कर महिलाओं ने दिया देश प्रेम का संदेश

तिरंगा यात्रा में एथेलीट नीलू मिश्रा हुईं शामिल





Varanasi (dil india live).आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आज 15 अगस्त को महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यरत संस्था वी द वुमेन के तत्वाधान में महिलाओं द्वारा स्कूटी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

ये  तिरंगा यात्रा विभिन्न धर्मों की महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय एकता और गंगा जमुनी संस्कृति का संदेश देते हुए अंतरराष्ट्रीय एथेलीट नीलू मिश्रा और वी द वुमेन की डायरेक्टर गज़ाला अंजुम के नेतृत्व में कमच्छा से निकाली गयी। यात्रा को सामाजिक कार्यकर्ता राजीव गुप्ता और रेवड़ी तालाब पुलिस चौकी इंचार्ज रामकुमार वर्मा ने झंडी दिखा कर रवाना किया। ये तिरंगा यात्रा रथयात्रा, सिगरा होते हुए भारत माता मंदिर तक गयी और वापस राजबन्धु प्रतिष्ठान के पास आकर मिष्ठान वितरण के बाद समाप्त हुई।

रैली में मुख्य उपस्थिति फाएज़ा, वंदना, गज़ाला जमाल, सलमान चौधरी किन्नर, अनुष्का, तरन्नुम, रमला, अंजली, फातमा, माज़िना आदि की रही।

ईको वॉइस में कृषि उत्पादन के बदलते व्यवहार पर हुई चर्चा

डीएवी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के छात्रों का मंच है 'ईको वॉइस'   Mohd Rizwan  Varanasi (dil India live)। डीएवी पीजी कॉलेज के ...