फैशन और ग्लैमर का दिखेगा काशी में संगम, रैंप पर जलवा बिखेरेंगे माॅडल्स 
मशहूर माडल दीक्षा श्रीवास्तव (फाइल फोटो दिल इंडिया लाइव)

dil india live (Varanasi). फैशन और ग्लैमर का संगम अब काशी की धरती पर होने जा रहा है। Glamour's Gaze ने ऐलान किया है कि Glamorous India Fashion Week - GIFW 3.0 का आयोजन 12 जुलाई 2026 को वाराणसी में किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में देशभर के उभरते और प्रसिद्ध डिजाइनर्स अपने कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे। भारतीय संस्कृति, विरासत और आधुनिक फैशन का अनोखा मेल इस शो की खासियत होगी।
इस संस्करण की सपोर्टिंग पार्टनर मशहूर माडल हैं। दीक्षा श्रीवास्तव के जुड़ने से इस इवेंट को और भी भव्यता मिलेगी।
Glamour's Gaze की टीम का कहना है, “GIFW का उद्देश्य सिर्फ फैशन दिखाना नहीं, बल्कि प्रतिभा को मंच देना और भारतीय फैशन को वैश्विक पहचान दिलाना भी है।” आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। संडे को लहरतारा क्षेत्र के एक होटल में यह आयोजन होगा।
