health लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
health लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

Health news Varanasi 17 July 2026 : एपेक्स हॉस्पिटल में कीमोथेरेपी के दौरान अब नहीं झड़ेंगे बाल

वाराणसी में उन्नत 'स्कैल्प कूलिंग' सुविधा एपेक्स हास्पिटल में शुरू 

डॉ. अंकिता पटेल की पुस्तक का हुआ विमोचन
Health news Varanasi Uttar pradesh 2026


dil india live (Varanasi). वाराणसी में एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में एडवांस्ड इम्यूनोथेरेपी एवं कीमो केयर वार्ड में अत्याधुनिक 'स्कैल्प कूलिंग' तकनीक का 17 July को शुभारंभ किया गया। यह पहल कीमोथेरेपी ले रहे मरीजों के आत्मविश्वास, गरिमा और मनोबल को बनाए रखने के उद्देश्य से शुरू की गई है। दरअसल कैंसर के मरीजों के इलाज के दौरान होने वाली सबसे बड़ी चिंता बालों का झड़ना, था जो अब बीते दिनों की बात ही कहीं जाएगी।

इस सुविधा का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. ए. के. खन्ना (पूर्व विभागाध्यक्ष, शल्य चिकित्सा विभाग, आईएमएस बीएचयू) और प्रो. डॉ. एस. प्रधान (पूर्व निदेशक, महामना कैंसर संस्थान) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने की।

मरीज-केंद्रित उपचार का प्रयास

चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने कहा, "हमारा उद्देश्य केवल विश्वस्तरीय उपचार देना नहीं, बल्कि मरीजों के आत्म सम्मान और जीवन की गुणवत्ता (Quality of Life) को भी बचाए रखना है। स्कैल्प कूलिंग तकनीक इसी संवेदनशील और मरीज-केंद्रित सोच का परिणाम है, जो कीमोथेरेपी के दौरान होने वाले बालों के नुकसान को काफी हद तक कम कर देती है।"

कार्यक्रम में अस्पताल की निदेशक डॉ. अंकिता पटेल द्वारा लिखित 'NABH के तीन संस्करणों' का विमोचन किया गया। इन पुस्तकों में अस्पताल प्रबंधन की गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा और मानकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं को सरल और व्यावहारिक भाषा में समझाया गया है, जो स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी। इस दौरान निदेशक डॉ. स्वरूप पटेल एवं डॉ. अंकिता पटेल सहित अस्पताल के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

गुरुवार, 2 जुलाई 2026

Doctor's day 2026news:डॉक्टर्स ईश्वर के भेजे हुए दूत

डॉक्टर्स डे पर सेवा सदन में हुआ चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ और सेवा कर्मियों का अभिनंदन



dil india live (Varanasi). वाराणसी में डॉक्टर्स डे (Doctor's day) के अवसर पर घुँघरानी गली, बांसफाटक स्थित हिन्दू सेवा सदन चिकित्सालय में 1 दर्जन से अधिक चिकित्सकों का अभिनंदन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा की ओर से सुबह आयोजित कार्यक्रम में रोगिजनों की सेवा करने वाले चिकित्सको और सेवाकर्मियों (नर्स, वार्डबॉय और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ) का अंगवस्त्र, पौधे एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका गंगा शाखा की अध्यक्ष विनीता प्रसाद ने कहा की डॉक्टर इस युग मे ईश्वर के भेजे हुए दूत है, जो ना सिर्फ हमें स्वस्थ्य रखते है बल्कि हमारे जीवन की रक्षा भी करते है। इस मौके पर अस्पताल प्रबंध समिति के सचिव राजेन्द्र मोहन साह ने डॉ. विधान चंद्र रॉय की स्मृतियों को साझा करते हुए उन्हें नमन किया। 


कार्यक्रम में विनीता प्रसाद, सिल्की अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, राजेंद्र मोहन साह, नरेंद्र भुरारिया आदि ने डॉक्टरों का अभिनंदन किया। सम्मानित होने वाले डॉक्टरों में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.के. मिश्रा, डॉ. मोनिशा सिंह, डॉ. ऐ.के सहगल, डॉ. अविनाश मिश्र, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. गगन मिश्र, डॉ. आयुषी प्रिया, डॉ. प्रिया केशरी, डॉ. वी.के अग्रवाल, डॉ. दिवाकर मिश्रा, डॉ. राम सिंह, डॉ. राजेश्वर मिश्रा, डॉ. पूजा, डॉ. पूजा कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में पैरा मेडिकल स्टाफ शामिल रहे।


कार्यक्रम में मेघा यादुका, अंशु अग्रवाल, हिमांशी यादुका, अनिल सराफ, द्वारिका अग्रवाल, राजकुमार वाही आदि उपस्थित रहे।

शनिवार, 20 जून 2026

Yoga for Healthy Ageing थीम पर वसंत कन्या महाविद्यालय में हुआ योगाभ्यास

व्यायाम-योगासन एवं प्राणायाम की बारीकियों को जानने का मिला अवसर


dil india live (Varanasi). वाराणसी के वसंत कन्या महाविद्यालय (VKM Varanasi) कमच्छा की राष्ट्रीय सेवा योजना- इकाई -V की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वर्षा सिंह के द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) थीम पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव की प्रेरणा से आयोजित किया गया। 



योग-प्रशिक्षक डाॅ. आनन्द कर्ण के निर्देशन में महाविद्यालय के सभी शिक्षक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया गया। बढ़ती उम्र और वर्तमान आधुनिक जीवन शैली को ध्यान में रखकर विभिन्न प्रकार के व्यायाम-योगासन एवं प्राणायाम की बारीकियों को जानने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम में प्रो. रचना श्रीवास्तव, डाॅ. अन्नपूर्णा, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वर्षा सिंह, एनएसएस की स्वयंसेविकाएं एवं महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों की उपस्थिति थी।

मंगलवार, 2 सितंबर 2025

Health : जानिए क्या है न्यूट्रिशन और शारीरिक विकास में क्या है इसकी भूमिका

शरीर के लिए न्यूट्रिशन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया


Varanasi (dil India live). पोषण या न्यूट्रिशन एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसके तहत हमारा शरीर पोषक तत्वों को ग्रहण करता है और उनका उपयोग शारीरिक विकास, रखरखाव और कार्यप्रणाली के लिए करता है। इसमें भोजन से ऊर्जा (कैलोरी) प्राप्त करना और शरीर की मरम्मत व विकास के लिए ज़रूरी तत्व कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, खनिज और पानी जैसे पोषक तत्वों का सेवन करना शामिल है। 
यहां देखते हैं कि न्यूट्रिशन के मुख्य पहलू क्या क्या हैं।

पोषक तत्व: ये वे रासायनिक पदार्थ हैं जो भोजन में पाए जाते हैं और शरीर के लिए आवश्यक होते हैं।

वृहत पोषक तत्व (Macronutrients): ये शरीर को ऊर्जा (कैलोरी) प्रदान करते हैं और ऊतकों के निर्माण खंड के रूप में कार्य करते हैं। इनमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा शामिल होते हैं।

सूक्ष्म पोषक तत्व (Micronutrients): इनमें विटामिन और खनिज शामिल हैं। ये शारीरिक प्रक्रियाओं को चलाने और विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए आवश्यक हैं।

भोजन का सेवन और अवशोषण: शरीर भोजन को ग्रहण करता है, उसे पचाता है और फिर पोषक तत्वों को अवशोषित करके उनका उपयोग करता है। यहां यह भी जानेंगे की पोषण क्यों महत्वपूर्ण है? आइये देखें -


ऊर्जा प्रदान करना: 
पोषण शरीर को ऊर्जा देता है जिससे हम अपनी दैनिक गतिविधियाँ कर पाते हैं।

शारीरिक विकास और रखरखाव: यह शरीर को बढ़ने, ऊतकों की मरम्मत करने और मांसपेशियों व हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

बीमारियों से बचाव: उचित पोषण हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य: यह मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में सहायक है।


अच्छा पोषण कैसे प्राप्त करें? 

विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
एक संतुलित आहार लें जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिज शामिल हों। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। संक्षेप में, पोषण एक आवश्यक प्रक्रिया है जिसके माध्यम से शरीर को स्वस्थ और क्रियाशील बनाए रखने के लिए भोजन और पोषक तत्वों का सेवन व उपयोग किया जाता है।