Sawan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Sawan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 24 जुलाई 2026

Varanasi women Sangathaon News 24 July 2026: वैश्य महिला संगठन ने जानिए कैसे किया सावन का स्वागत

बरसो रे मेघा में महिलाओं ने की जमकर मस्ती
women's Sangathaon News 2026 up varanasi


dil india live (Varanasi). वैश्य महिला संगठन द्वारा बरसो रे मेघा कार्यक्रम केसरी प्लाजा होटल में पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस आयोजन में महिलाओं ने जमकर मस्ती की और अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आगामी सावन माह में होने वाले त्योहारों की बधाई दी। बताया की रथयात्रा मेरे से उत्साह और उल्लास के पर्वों की जो शुरुआत हो चुकी है वो अब इसी तरह होली तक चलेगी। यानी किसी न किसी बहाने उत्साह, उल्लास और मस्ती अब जारी रहेगी। सचिव सुशीला जयसवाल ने संचालन किया करते हुए सावन की बधाई दी तो सावन गीत, कजरी निशा, नीलू, रागिनी, इरा ने प्रस्तुत कर माहौल को ख़ुशनुमा बना दिया।

Varanasi UP women's Sangathaon News 24 July 2026

Varanasi women's Sangathaon NewsJuly 2026

UP women's Sangathaon News 2026

इनके रंगारंग नृत्य ने बांधा समां

उषा, ममता जयसवाल, आरती, ज्योति के मोहक नृत्य ने समा बाँध दिया। गरिमा, सुप्रीता, रेणु, गीता, शालिनी के विशेष सहयोग से कार्यक्रम सफल बना। इंदु, मिथिलेश, ख़ुशबू, चंद्रा, निकिता, विनीता ने मनोरंजक खेल करवाये। अंत में इस खुशनुमा रंग रंग आयोजन में खास सहयोग के लिए अंजलि अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

शनिवार, 26 जुलाई 2025

Crime: Sawan में बेच रहे थे मीट, Nagar Nigam Varanasi ने की कार्रवाई

25 किलो से अधिक मीट ज़ब्त, एफ़आईआर के लिए कार्रवाई शुरू

लक्ष्मण सोनकर, हीरा, गुलाब सोनकर व अफजल पर कार्रवाई 

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर डॉ संतोष पाल पशु कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में आज चलाए गए अभियान में अवलेशपुर, रेवड़ी तालाब, शेख सलीम फाटक के क्षेत्रों में जांच की गई, जिसमें पाया गया कि इन क्षेत्रों में कई दुकानें खुली हैं। सभी दुकानों को बंद कराया गया। जांच के दौरान 25 किलो से अधिक मात्रा में मीट, मछली जब्त की गई जी। दुकानदार लक्ष्मण सोनकर, हीरा, गुलाब सोनकर, अफजल कुरैशी (शेख सलीम फाटक) आदि के विरुद्ध ऍफ़ आई आर कराने हेतु कार्यवाही प्रारंभ शुरू कर दी गई है।


पशु कल्याण अधिकारी डॉ0 संतोष पाल ने बताया है कि यह अभियान पूरे सावन माह तक नियमित रूप से चलता रहेगा।

रविवार, 20 जुलाई 2025

UP: Varanasi Main Sawan Main मांस की दुकानों पर चला निगम का हंटर

मीट, मुर्गा, मछली की खुली दुकानों पर कार्रवाई, 75 किलों मांस किया जब्त

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर डॉ संतोष पाल (पशु कल्याण अधिकारी) के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में आज रविवार को सावन माह में मीट मुर्गा मछली की दुकान खोलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 75 किलो से अधिक मीट जब्त कर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाई गई। यह कार्यवाही रेवड़ी तालाब, लल्लापुरा, कचहरी के सामने खुली मीट की दुकान, भोजूबीर इत्यादि क्षेत्रों में की गई। इस दौरान लगभग 75 किलो मांस जब्त किया गया।


इन दुकानों को संचालित करने वाले मोहम्मद शकील पुत्र शमीम अहमद, लाला मोहम्मद, शिराज पुत्र सेराज, पोल्ट्री फार्म, रेवडी तालाब, मोहम्मद हनीफ कुरैशी, रेवडी तालाब, मोहम्मद इम्तियाज पुत्र अब्दुल सत्तार, मौलवी बैग सिगरा, पापू कुरेशी, पुत्र मोहम्मद अलीम कुरैशी मौलवी बैग, मोहम्मद नईम कुरैशी (नेशनल मीट) शोप, आंध्रापुल, मोहम्मद फखरुद्दीन कुरेशी पुत्र निज़ामुद्दीन, गोलघर कचेहरी, गुड्डु पुत्र कादिर अहमद, गोलघर कचहरी शामिल है। बताया जा रहा है कि मांस की दुकान के विरुद्ध संबंधित थाने में आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 


गौरतलब हो कि नगर निगम वाराणसी द्वारा पिछले दिनों के निर्णय लिया गया था कि सावन माह में नगर निगम सीमा क्षेत्र की सभी मांस, मछली की दुकान बंद रहेंगे, उसी क्रम में यह कार्यवाही की गई है और आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।