naat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
naat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 13 सितंबर 2026

minority news Varanasi September 2026: Nabi ki zindagi Or Aman के रास्ते पर चलने की Ulema ने की वकालत

...सभी अंबिया का उनको मैं इमाम लिख रहा हूं

इश्क़-ए-रसूल ﷺ में सजाई गई नातिया महफ़िल

minority news Varanasi 12 September 2026



  • @dil india live 

Varanasi (वाराणसी)। मोहब्बत-ए-रसूल-ए-अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम वह जज़्बा है जिसकी कैफ़ियत को अल्फ़ाज़ में बयान करना मुमकिन नहीं। इसी इश्क़-ए-मुस्तफ़ा ﷺ से सरशार होकर नदेसर, बनारस में सीरत कमेटी और मानू रकत फ़ाउंडेशन के ज़ेरे-एहतिमाम एक यादगार नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम अब्दुल्लाह बिन ग़फ़्फ़ार, हाजी जलालुद्दीन रूमी, मंज़ूर क़ासिम, मुहम्मद अली, सादिक़ अमीन तथा उनके अहल-ए-ख़ाना की ख़ुसूसी कोशिशों से मुनअक़िद हुआ। शहर के मारूफ़ समाजी व सियासी रहनुमा इस्तिक़बाल क़ुरैशी की सरपरस्ती ने कार्यक्रम को मज़ीद वक़ार बख़्शा।
minority news Varanasi12 September 2026 Uttar Pradesh India



इस महफ़िल की सबसे अहम ख़ुसूसियत यह रही कि आज के दौर में जब नातिया प्रोग्रामों में अक्सर नातख़्वानी का रंग शायरी पर ग़ालिब रहता है, नदेसर के इस मुशायरे में शायर और शायरी को उसका हक़ीक़ी मक़ाम दिया गया। यहां शायरी अस्ल थी और तरन्नुम उसकी ख़िदमतगार।
मुशायरे की सदारत मारूफ़ इल्मी व दीनी शख़्सियत ग़ुलाम मोहिउद्दीन सिद्दीक़ी ने फ़रमाई, जबकि डॉक्टर अज़हर सईद ने निज़ामत के फ़राइज़ अंजाम दिए। इससे पहले मौलाना शफ़ी आलम ने सीरत-ए-तय्यिबा और इश्क़-ए-रसूल ﷺ पर ईमान-अफ़रोज़ ख़िताब फ़रमाया। उन्होंने नबी की पैदाइश, उनकी जिंदगी और अमन के बताए रास्ते पर चलने की वकालत की।

नातिया कलाम गुनगुनाते रहे लोग
मशहूर शायर अहमद आज़मी ने सुनाया- “जो मक़ाम है नबी का वह मक़ाम लिख रहा हूं, सभी अंबिया का उनको मैं इमाम लिख रहा हूं।” सुनकर मजमा सुबहान अल्लाह, नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर...की सदाएं बुलंद कर उठा।
ज़मज़म रामनगरी ने अपने अंदाज में कलाम पेश किया- “तमाम लोग जिसे काइनात कहते हैं / हम उसको हुस्न-ए-नबी की ज़कात कहते हैं।” लोगों को बेहद पसंद आई।
इसके अलावा आलम बनारसी, निज़ाम बनारसी, शारिक़ फूलपुरी, अरसलान फूलपुरी, ओवैस चंदौलवी, अब्दुर्रहमान नूरी और अबू शहमा मुग़लसराय की नात भी खूब पसंद की गई।

इनकी रही खास मौजूदगी 

महफ़िल में इस्तिक़बाल क़ुरैशी, मुहम्मद सैयद नदीम, हाजी इश्तियाक़, डॉक्टर एम. जे. अकबर, सुल्तान क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर एहतेशामुल हक़, शमीम रियाज़, एडवोकेट आक़िब, सैफ़ी ख़ान सहित बड़ी तादाद में मुअज़्ज़िज़ीन मौजूद रहे।

🌙 वाराणसी की इन महत्वपूर्ण खबरों को एक नज़र जरुर देखें

  1. सभी अंबिया का उनको मैं इमाम लिख रहा हूं - नदेसर में सजी इश्क़-ए-रसूल की नातिया महफ़िल NEW
  2. शिक्षा, स्वास्थ्य व वंचितों का संरक्षण ही कल्याणकारी राज्य के दायित्व - VKM में विमर्श
  3. DLW पहाड़ी गेट में KJS प्रेरणा फ्री कोचिंग का शुभारंभ
  4. अर्थशास्त्र सबसे ज्यादा अप टू डेट विषय - प्रो. एन.के. मिश्रा - DAV PG
  5. शायरी में दिखती है दार्शनिक चिंतन - अल्लामा इकबाल पर चर्चा
  6. VKM में बेकिंग कार्यशाला - छात्राएं बनी आत्मनिर्भर
  7. 15 छात्राओं ने 50 से अधिक कृतियों की प्रदर्शनी लगाई
  8. आत्महत्या व्यक्तिगत नहीं सामाजिक विषय - सत्य गोपाल
  9. मानस्विनी क्लब शिविर में 130 परीक्षार्थियों का आकलन
  10. स्वस्थ रहना बीमारियों से बचाव तक सीमित नहीं - प्रो. संगीता
  11. वूमन स्पिरिट सोसायटी का शिवशक्ति स्वरूपा कार्यक्रम
अगर आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो DIL INDIA LIVE को अपने फर्म, संस्था, दुकान मकान और पर्व त्योहार पर विज्ञापन देकर सहयोग करें। हमारे चैनल को Follow करें। 
प्रबंधक दिल इंडिया लाइव वाराणसी।