GANGA लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
GANGA लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026

Bollywood news: फिल्म Actress Bhagya Sri पहुंची Varanasi, गंगा आरती देख हुई अभिभूत

विश्व प्रसिद्ध गंगा घाटों का उठाया लुत्फ़, देखी गंगा आरती

गंगोत्री सेवा समिति ने किया भाग्य श्री का सम्मान
varanasi main ganga arti k samay bhagya sri


dil india live (Varanasi). वाराणसी (Varanasi) में शुक्रवार को फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री (Bollywood Actress Bhagya Sri) पहुंची। इस दौरान उन्होंने नजदीक से बनारस के घाट, सीढियां और घाटों पर हो रही फैमस Varanasi की गंगा आरती देख कर अभिभूत हो उठीं।

 शुक्रवार की शाम जब वो विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पहुंची तो लोग उनके एक झलक के लिए उत्सुक दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने गंगा की भव्य आरती में शामिल होकर गंगा आरती को नजदीक से देखा। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और सैकड़ों दीपकों की मनमोहक आभा के बीच उन्होंने मां गंगा का पूजन-अर्चन कर आरती का दर्शन किया। गंगा तट का आध्यात्मिक वातावरण और आरती की दिव्यता देखकर वह मन से  प्रसन्न नज़र आयीं।






आरती के उपरांत गंगोत्री सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से सचिव दिनेश शंकर दुबे ने भाग्यश्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान उन्हें काशी की प्राचीन धार्मिक परंपराओं, मां गंगा की महिमा और विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी गई। भाग्यश्री ने मां गंगा के समक्ष देश और विश्व में सुख, शांति तथा समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि काशी का आध्यात्मिक वातावरण, गंगा तट की अलौकिक छटा और दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती का अनुभव उनके जीवन के सबसे अविस्मरणीय अनुभवों में शामिल हो गया। मैं काशी आकर अभिभूत हूं।


गंगोत्री सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दशाश्वमेध घाट पर प्रतिदिन होने वाली गंगा आरती केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और काशी की आध्यात्मिक पहचान का वैश्विक प्रतीक बन चुकी है। यही कारण है कि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालु और पर्यटक इस दिव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए काशी पहुंचते हैं। यहां वो विश्व शांति की कामना करते हुए दिखाई देते हैं। 

शनिवार, 19 जुलाई 2025

UP: Varanasi main डराने लगी Ganga

तेजी से बढ़ रहा नदियों का पानी, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर 

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). गंगा व वरुणा वाराणसी में नदियों के तट पर रहने वाले लोगों को डराने लगी है। इसके चलते तमाम लोग घरों से पलायन को जहां मजबूर हैं वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने भी बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए रिलीफ़ कैंप कुछ जगहों पर शुरू किया है। 

दरअसल गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार की सुबह गंगा का स्तर 69.94 मीटर दर्ज किया गया, जो अब चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर के बेहद करीब है। गंगा हर घंटे 1 सेंटीमीटर की गति से बढ़ रही है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जलस्तर में हो रही इस निरंतर वृद्धि के कारण वरुणा नदी में भी उलटा प्रवाह देखा जा रहा है। वरुणा किनारे बसे इलाकों में तेजी से पानी भर रहा है, जिससे वहां रहने वाले लोगों में चिंता और दहशत का माहौल है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक शहर के 5 वार्डों के करीब 511 लोग बाढ़ की स्थिति से प्रभावित हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से 4 रिलीफ कैंप को एक्टिव कर दिया गया है, जहां प्रभावित परिवारों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।


जिला प्रशासन ने गंगा और वरुणा किनारे रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और आवश्यक होने पर प्रशासन द्वारा बताए गए सुरक्षित स्थानों पर समय रहते पहुंचें। जल पुलिस, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें अलर्ट पर हैं और लगातार निगरानी कर रही हैं। मौसम विभाग और सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल गंगा के जलस्तर में गिरावट के कोई संकेत नहीं हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में गंगा का स्तर चेतावनी बिंदु को पार कर सकता है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।


शनिवार, 1 फ़रवरी 2025

JCI KASHI SHIV GANGA की नई टीम ने संभाला पदभार

जेसीआई काशी शिवगंगा की रेनू अध्यक्ष, सचिव किरण ने संभाला कार्यभार 

Varanasi (dil India live). जेसीआई काशी शिवगंगा का 23वा पद ग्रहण समारोह होटल आलीशान जायका में सकुशल संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद की शपथ रेनू गुप्ता सचिव पद पर किरण राय एवं ट्रेजरार पद की शपथ नीलम केसरी ने ली। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ रुचि सिन्हा उपस्थित रही। पास्ट जोन प्रेसीडेंट नेहा गोयल रहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सारिका केसरी, सोनम चतुर्वेदी, रचना श्रीवास्तव, नीता सहगल, नीरजा, हरमीत, मनप्रीत शोभा, रचिता, प्रीति राय एवं सुनीता उपस्थिति रही। महिलाओं के समग्र विकास के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत है।