Meritorious लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Meritorious लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 9 जुलाई 2026

Meritorious girl students of Varanasi district were awarded


वाराणसी जिले की मेधावी छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
group photo of meritorious girls Varanasi education (photo: dil india live)


dil india live (Varanasi). वाराणसी में मदरसा मतलउल उलूम निसवाँ (madarsa Matla ul ulum Girls) जैतपुरा वाराणसी में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद बोर्ड एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड के कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को एवं मुंशी (high school madarsa board) में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय वाराणसी कैंपस की प्रोफेसर डॉक्टर शाइस्ता परवीन एवं विशिष्ट अतिथि थाना जैतपुरा की एसआई रागिनी शर्मा ने टापर्स को मुबारकबाद देते हुए तालीम आगे भी जारी रखने की हिदायत दी। वर्ष 2026 में वाराणसी जिले में मुंशी में उच्च अंक पाने वाली छात्रा अजीजा फातिमा (Aziza Fatma) को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सम्मानित छात्राओं ने विषम परिस्थितियों में भी तालीम न छोड़ने की बात कहकर मौजूद मेहमानों का दिल जीत लिया।

photo of meritorious girls Varanasi education (photo: dil india live)

इस कार्यक्रम में संस्था की पूर्व प्रधानाधाचार्य कैसर जहां, नसीम जहां, महमूदा अंसारी, शेतुमा कलाम की गौरवमयी उपस्थित रही, कार्यक्रम में समस्त अध्यापिकाएं सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बानो फैज़ान ने और संचालन शाहिना परवीन अंसारी ने किया।