पौधारोपण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
पौधारोपण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 22 जुलाई 2023

School में लगाया पौधा, वृक्ष बनाने पर दिया जोर

पौधारोपण से  मिलेगा पर्यावरण संरक्षण में बढ़ावा 



Varanasi (dil India live)। वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ विकासखंड चिरईगांव के प्राथमिक विद्यालय गौराकलां के प्रांगण में शनिवार को प्रिंसिपल आरती देवी कि अगुवाई में किया गया।

वृहद पौधरोपण कार्यक्रम में प्रिंसिपल आरती देवी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि हम सभी को पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पिता के लिए पुत्र का महत्व होता है, उसी प्रकार हमारे जीवन में वृक्ष भी जीवनदाता के रूप में उतने ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने पौधा लगा कर उसे वृक्ष बनाने पर जोर दिया और कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण के विभिन्न अंग हैं। धरती पर पेड़ पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य,जानवरों और प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है।

     अटेवा पेंशन बचाओ मंच के ज़िला उपाध्यक्ष डॉ. एहतेशामुल हक ने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल-फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है।पेड़ से सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि वे कार्बन डाई आक्साइड और आक्सीजन का आदान प्रदान करते हैं। वरिष्ठ अध्यापिका वंदना पांडेय ने बताया कि जहां हरियाली होती है वहां खुशहाली आती है।अधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। अन्त में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान पौधै लगाकर नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर वंदना पांडेय, डॉ एहतेशामुल हक, सादिया तबस्सुम, अनीता सिंह, शशिकला, प्रमिला सिंह, शक्ति कुमारी, विकास कुमार सोनकर, सोनी, रीना, आशा, रीता देवी, त्रिलोकी नाथ, सहित छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रजाति के दर्जनों पौधे लगाए।

मंगलवार, 16 अगस्त 2022

Dawate islami india ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

लगाया पौधा,लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प 






Varanasi (dil india live). दावते इस्लामी इंडिया ने आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से शहर बनारस में मनाया। इस दौरान जहां पौधे लगाए गए वही लोगों से पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण करने की गुजारिश भी की गई। इससे पहले दावते इस्लामी इंडिया की ओर से मरकज में झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। झंडारोहण के बाद कौमी तराना, नज़्म वह नात पढ़ी गई।
शाम में आजादी का जश्न बनाने के लिए लोगों का मजमा नाटी इमली में छूटा। इस दौरान दावते इस्लामी इंडिया के कार्यकर्ताओं ने जहां पौधा लगाने का संकल्प लिया वही वक्ताओं ने कहा कि जून, जुलाई का महीना गुजर गया आधा अगस्त भी चला गया मगर क्या वजह है कि इस बार बारिश नहीं हुई? इसकी सबसे बड़ी वजह एक है वो यह कि आधुनिकता कि चकाचौंध में हम दरख़्त काटते जा रहे हैं। इससे हमारा पर्यावरण बेहद बुरे दौर में पहुंच गया है। हमें पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण करना होगा। फलदार, छायादार पेड़ लगाना होगा। तभी हमारा पर्यावरण बच पायेगा। कार्यक्रम का संचालन डा. साजिद ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसओ जैतपुरा वह पत्रकार अशफाक सिद्दीकी थे। कार्यक्रम में सरताज हुसैन एडवोकेट, अफरोज अख्तर, मोहम्मद शाहिद, मुबारक अततारी, मोहम्मद फहद, हालिम अंसारी, पप्पू, नूर मोहम्मद, शकील अहमद,नसीम, अहमद आदि मौजूद थे।

Kazi-E-Hindustan करेंगे Barely में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ बैठक

देश भर के उलेमा से किया जाएगा वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा-काजी-ए-हिंदुस्तान बुजुर्गों ने कीमती जायदाद अल्लाह की राह में कौम की बेहतरी के लिए...