शुक्रवार, 20 जून 2025

Aap MP Sanjay Singh बोलें लंका पर बुलडोजर, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना

लंका पर अवैध तरीके से तोड़े गये दुकानें पर जताया रोष

पीड़ितों से मिले, सहयोग का दिया आश्वासन

चाची की दुकान, पहलवान लस्सी बनारस की विरासत–संजय सिंह 

सड़क से संसद तक लड़ेंगें दुकानों के हक की लड़ाई- संजय सिंह

 Varanasi (dil India live).20 जून को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह रविदास गेट, लंका पर पहुंचे और विकास के नाम पर बिना नोटिस दिये तोड़े गये 42 दुकानों पर रोष प्रकट किया और पीड़ितों से मिले और उन्हें आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी उनकी लड़ाई में मजबूती से खड़ी हैं। पीड़ितों ने बताया कि उनके दुकान और आवास कई पीढ़ी से वही पर थें और बिना किसी नोटिस के उन्हें बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। उनके आगे रोजी-रोटी की विकट समस्या खड़ी हो गयी हैं। सांसद संजय सिंह ने यूपी सरकार के दमनकारी नीति की कड़ी आलोचना करतें हुए कहा कि लंका पर बुलडोजर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सीधा उलंघन हैं। बिना किसी विधिक प्रक्रिया का पालन किये बुलडोजर की दमनकारी कार्यवाही बेहद शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा कि ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के पूर्व नोटिस न दिया जाना और पुनर्वास की व्यवस्था न करना तानाशाही हैं। पार्टी इसकी लड़ाई मजबूती से लड़ेंगी। उन्होंने पीड़ितों को आश्वासन दिया कि कानूनी लड़ाई में हम साथ है और सदन में भी आवाज उठायेंगे।

चाची की दुकान और पहलवान लस्सी बनारस की विरासत है। सरकार को जिनको बढ़ाना चाहिए था उसको तोड़ दिया। बीजेपी सरकार बसाने का नहीं उजाड़ने का काम कर रही है जनता इसे प्रदेश से उखाड़ने का काम करेगी। इस दरम्यान काशी प्रान्त अध्यक्ष पवन तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, पूर्वांचल प्रभारी अनुराग मिश्रा, यूपी मीडिया क्वार्डिनेटर सर्वेश मिश्रा, विनय पटेल, वंशराज दुबे, प्रिंस सोनी, जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल, अंकित परिहार, देवकांत वर्मा, अनुराग त्रिपाठी, राम रतन विश्वकर्मा, घनश्याम पांडेय, अर्पित गिरी, अतुल तिवारी, विजय सिंह बागी आदि।

कोई टिप्पणी नहीं: