शुक्रवार, 1 मई 2026

Shabbo became an example : कड़ा संघर्ष कर आशा लाइब्रेरी की छात्रा बनी आरक्षी

प्रशिक्षित महिला आरक्षी का आशा लाइब्रेरी में अभिनंदन

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए मेहनत ज़रुरी-शब्बो बानो 


dil india live (Varanasi). उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 में महिला आरक्षी पद पर चयनित आशा लाइब्रेरी एवं अध्ययन केंद्र भंदहां कला चौबेपुर की छात्रा रही शब्बो बानो का प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद लाइब्रेरी में प्रथम आगमन पर माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न द्वारा शानदार स्वागत किया गया।  

इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए शब्बो बानो ने कहा कि किसी भी सफलता के लिए लक्ष्य के प्रति समर्पण, संघर्ष और कठिन परिश्रम आवश्यक है। उन्होंने प्रतियोगी छात्राओं को सुझाव दिया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नियमित अध्ययन करें।


इस अवसर पर आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि आशा लाइब्रेरी की छात्रा शब्बो के चयनित होने से यह स्पष्ट सन्देश है कि यदि पर्याप्त संसाधन और उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो तो सामान्य परिवार के बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर सकते हैं। 


इस अवसर पर शब्बो को बधाई देने प्रदीप सिंह, साधना पाण्डेय, दीन दयाल सिंह, सौरभ चन्द्र, सनी, सरोज सिंह, श्वेता सिंह आदि की उपस्थिति रही। सभी ने उसे फूल मालाओं से लाद दिया।