अलमीन अख्तर बनी बहुजन समाज पार्टी शिवपुर मुस्लिम भाईचारा कमेटी की संयोजक
dil india live (Varanasi). BSP political news Varanasi Uttar Pradesh जैसे जैसे उत्तर प्रदेश में दिन और महिना अपनी गति से आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे सभी सियासी दलों में खुद को मजबूत साबित करने की होड़ सी मची हुई है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने संगठन को लेकर समीक्षाएं करना और मजबूत लोगों को पार्टी से जोड़ना शुरू कर दिया है। आज 1अगस्त 2026 को बीएसपी और बहन Mayawati की कट्टर समर्थक एडवोकेट अलमीन अख्तर को बहुजन समाज पार्टी (Bsp) 386 वाराणसी, विधानसभा शिवपुर का मुस्लिम भाईचारा कमेटी का विधानसभा संयोजक बनाय गया। बहुजन समाज पार्टी मंडल संयोजक मुस्लिम भाईचारा कमेटी (वाराणसी मंडल) एस जावेद अहमद ने उक्त जानकारी शेयर करते हुए कहा कि पेशे से अधिवक्ता अलमीन अख्तर को यह महत्वपूर्ण पद दिया गया है उम्मीद है कि इससे पार्टी और मजबूत होगी।
2027 में आ रही हैं बहन जी
मंडल संयोजक एस जावेद ने दावा किया कि जनता कानून का राज चाहती है इसलिए 2027 में बहन जी आ रही हैं। जनता उन्हें ला रही है। क्यों कि बसपा के अलावा कोई भी प्रदेश में दिखाई नहीं दे रहा है जो कानून व्यवस्था को मजबूत कर सके, समाज में अमन-चैन कायम कर सके।


