शुक्रवार, 13 जून 2025

PM Modi पहुंचे Ahmedabad, Plane क्रैश स्थल का लिया जायजा

रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, हादसे में 265 की दर्दनाक मौत की पुष्टि 

जीवित बचे भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश का पीएम ने लिया हाल

...और इस तरह बची भूमि की जान

 sarfaraz/Rizwan 

Ahmedabad (dil India live). गुरुवार की दोपहर 1.38 बजे रनवे से टेक ऑफ के बाद क्रैश हुए लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग विमान के हादसे में शुक्रवार की सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन आधिकारिक तौर पर पूरा कर लिया गया। हादसे में कुल 265 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 


अहमदाबाद पुलिस ने पुष्ट किया है कि इस विमान हादसे में मरने वालों के 265 शव सिविल अस्पताल लाए गए जिनमें 241 शव हादसे का शिकार हुए विमान के यात्रियों के हैं। एकमात्र जीवित व्यक्ति Ramesh का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है। 


PM Modi ने किया जमीनी हालात का आकलन

 बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में घटनास्थल पहुंचे और जमीनी हालात का आकलन करने के बाद पीएम मोदी विमान दुर्घटना स्थल से रवाना हुए। पीएम मोदी के आगमन को लेकर क्रैश साइट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया और वहां जाने वाले रास्ते भी बंद कर दिए गए। इसके बाद पीएम मोदी ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से भी मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने एक मात्र जीवित बचे भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश से भी मुलाकात की। इस दौरान घायल के जारी उपचार की जानकारी ली। प्रधानमंत्री मोदी जब  AI-171 विमान दुर्घटना में घायलों से मिलने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे तो गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे। 


भूमि चौहान को मिली इस तरह जिंदगी 

कहा जाता है कि मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है। भूमि चौहान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। वो अहमदाबाद एयरपोर्ट फ्लाइट के लिए 10 मिनट लेट हो गईं थी। इसलिए इन्हे एयरपोर्ट से निराश होकर कल लौटना पड़ा था। तकदीर ने ज़िंदगी लिखी थी इसलिए भूमि टिकट होने के बावजूद फ्लाइट में बैठ नहीं पाई और आज वो मरने वालों के लिए दुःख और खुद को बचाने के लिए रब का शुक्र अदा कर रही है। रब ने उन्हें बचा कर नयी जिंदगी दे दी।

तलाश में जुटी डॉग स्क्वायड की टीम 

इस बीच घटनास्थल पर एक बार फिर से एनडीआरएफ की डॉग स्क्वायड की टीम को साथ लेकर पहुंची है ताकि प्लेन क्रैश हादसे के शिकार हुए लोगों की मुकम्मल ढंग से तलाश के काम को पूरा किया जा सके। बताया जा रहा है कि कई सारे ऐसे बॉडी पार्ट्स हैं जो जल गए हैं और उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। डॉग स्क्वायड की मदद से उन अंगों को तलाश किया जा रहा है।

शुक्रवार की सुबह एयर इंडिया ने ट्वीट किया, हमें यह बताते हुए खेद है कि विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है। एकमात्र जीवित व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जीवित व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है। एयर इंडिया ने इसी ट्वीट में आगे बताया कि यात्रियों में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 7 पुर्तगाली नागरिक और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।  एयर इंडिया मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। अब हमारा प्रयास पूरी तरह से प्रभावित लोगों, उनके परिवारों और प्रियजनों की जरूरतों पर केंद्रित है।


एयर इंडिया ने 4 एयरपोर्ट पर खोला हेल्प डेस्क

एयर इंडिया ने फ्लाइट AI171 पर सवार यात्रियों के परिवारों और प्रियजनों की सहायता करने और उनकी जरूरतों का ख्याल रखने के लिए अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर सहायता केंद्र स्थापित किए हैं। 

भारत के भीतर से कॉल करने वालों के लिए टोल फ्री नंबर: 1800 5691 444 और भारत के बाहर से कॉल करने वालों के लिए +91 8062779200 जारी किया गया है। एयर इंडिया के एक्स हैंडल और वेबसाइट पर नियमित अपडेट जारी रहेंगे। 

IMA ने प्रभावित की मदद को बढ़ाया हाथ

IMA (भारतीय चिकित्सा संघ) ने अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में हुई दुखद मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। आईएमए ने इस हादसे पर बयान जारी करते हुए कहा कि  हम सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की हार्दिक प्रार्थना करते हैं। IMA MSN की सहायता से IMA गुजरात शाखा के डॉक्टरों की एक समर्पित टीम को तत्काल घटनास्थल और सिटी अस्पताल, अहमदाबाद में आपातकालीन चिकित्सा देखभाल में सहायता के लिए तैनात किया गया है। IMA इस कठिन समय में पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

IMA ने कहा कि हम हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करने और राहत प्रयासों के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह त्रासदी हमें राष्ट्रीय संकट के क्षणों में त्वरित प्रतिक्रिया और एकीकृत समर्थन के महत्व की याद दिलाती है। IMA हमेशा सेवा के लिए तैयार है। 

कोई टिप्पणी नहीं: