KASHI लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
KASHI लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 6 सितंबर 2026

Navya bhumihar Club kashi mahila Sangathaon द्वारा हरितालिका तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

हरितालिका तीज नारी शक्ति, अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक-अनुपमा राय


dil india live 

Varanasi (वाराणसी)। नव्या भूमिहार क्लब काशी महिला संगठन द्वारा हरितालिका तीज का भव्य कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम ककरमत्ता स्थित होटल ली लोटस ग्रैंड में आयोजित किया गया, जिसमें 150 से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव-पार्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। सभागार को तीज की पारंपरिक सजावट से सजाया गया था।

इस अवसर पर संगठन की संस्थापक अनुपमा राय ने कहा कि हरितालिका तीज नारी शक्ति, अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। महिलाओं को अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय अपने लिए निकालकर ऐसे सशक्त मंच पर आना चाहिए और सामाजिक रूप से सक्रिय होना चाहिए।

कार्यक्रम का कुशल संचालन वैशाली, रीना राय, परी राय, स्वामी रश्मि, ऋतु राय और अर्पिता राय ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में पधारे सभी अतिथियों का भव्य स्वागत प्रीति राय, मधुलिका राय, नीतू सिंह और अंजलि तिवारी सौम्या राय द्वारा किया गया।


इनकी रही खास मौजूदगी 
इस अवसर पर अर्चना सिंह, समिता सिंह, अनीता राय, मंजू सिंह, माया राय, प्राची राय, वंदना राय, प्रीति सिंह, सीमा सिंह, प्रियंका राय, वर्षा राय, मीना राय, अर्चना राय, रूपम सिंह, अनीता सहित संगठन की 150 महिलाएं उपस्थित रहीं। 

तस्वीरों में देखिए पूरा आयोजन...







और पढ़ें: वाराणसी की अन्य खबरें

और पढ़ें: Teachers Pass, AI Fail: न्यूयॉर्क में 6 लाख बच्चों पर AI बैन

ये भी पढ़ें: जागरूक समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण - उमा भट्टाचार्य

ये भी पढ़ें: हज 2027: वाराणसी में 6 सितंबर को विशेष हज कैंप, मिलेगा फ्री मेडिकल फॉर्म

शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

Mother Teresa की पुण्यतिथि पर भावुक हुई काशी, Varanasi Cantonment के GPO स्क्वायर में दी गई श्रद्धांजलि

मानवता की सेवा के लिए मदर टेरेसा का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत-बिशप यूजीन जोसेफ
mother Teresa purniya tithi Varanasi 3 September 2026


dil india live (Varanasi). संत मदर टेरेसा ऑफ कलकत्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर काशी भावुक थी, वजह मदर टेरेसा का काशी से गहरा नाता था। मदर टेरेसा की सेवाएं आज भी उनकी स्थापित संस्थाओं से काशी के दीन, दुखी और जरुरतमंद उठा रहे हैं। 

गुरुवार को वाराणसी के Cantonment स्थित GPO स्क्वायर में मदर टेरेसा की स्मारक प्रतिमा के समक्ष पुण्यतिथि शांति समारोह के रूप में आयोजित की गई। समारोह का आयोजन डायोसिस ऑफ वाराणसी की ओर से हुआ था। आयोजन मेें पीस के लिए काम करने वाले और गांधीवादी भी पहुंचे। आयोजन में मदर टेरेसा के प्रेम, करुणा, सेवा और शांति के संदेश को याद किया गया। वाराणसी धर्म प्रांत के बिशप यूजीन जोसेफ ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए मदर टेरेसा का समर्पित जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जरूरतमंदों और वंचितों की सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया तथा पूरी दुनिया को मानवता, प्रेम और शांति का संदेश दिया।
mother Teresa purniya tithi Varanasi 03 September 2026


मदर टेरेसा का जीवन दो विश्वयुद्धों का साक्षी

प्रोफेसर राम सुधार सिंह ने कहा कि मदर टेरेसा का जीवन दो विश्वयुद्धों का साक्षी रहा है। दूसरे विश्वयुद्ध के ठीक पहले बंगाल में भयंकर अकाल आया जिसमें लाखों लोग काल कवलित हुए थे। मदर ने इस विभीषिका को देखा था। उन्होंने अभावग्रस्त, रोगी, अपाहिज लोगों की सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया। मदर टेरेसा के अनुसार प्रार्थना का मूल तत्व प्रेम है और प्रेम का मूल तत्व सेवा है।

इनकी रही खास मौजूदगी 
इस अवसर पर विशाल सारस्वत, सीईओ कैंटोनमेंट, राजकुमार सदस्य छावनी परिषद, परमानंद, भारतीय डाक तार विभाग, गांधीवादी डॉ मोहम्मद आरिफ, सिस्टर जमीला, सिस्टर अंजू, सिस्टर मंजू, फादर जान अब्राहम, फादर जोसेफ परेरा एवं सेंट मेरी स्कूल की सिस्टर्स, टीचर्स सहित काफी लोग मौजूद थे। स्कूल के बच्चों ने गीत के माध्यम से मदर टेरेसा को श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन सेंट मेरी स्कूल एवं धन्यवाद फादर थॉमस ने दिया।

रविवार, 23 अगस्त 2026

Plantation news Varanasi 23 August 2026: Rotary club kashi or Airport authority of India ने मिलकर लगाएं 51 पौधे

पर्यावरण अमूल्य है, इसका संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी-पुनीत गुप्ता 

रोटरी क्लब काशी के प्रयास की हुई सराहना
Plantation news, Varanasi, August 2026


dil india live (Varanasi). वाराणसी में 23 अगस्त को रोटरी क्लब काशी एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण के प्रति अपने योगदान अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता, सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट संजीव सिंह रौतेला, अकासा एयर के राहुल सिंह, मुकुल कुमार भारद्वाज एवं रोटेरियन पीडिजी संजय अग्रवाल के नेतृत्व में 51 पौधे रोपे गए।

Plantation news, Varanasi August 2026


इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुनीत गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण अमूल्य है, इसका संरक्षण हम सबकी जिम्मेवारी है, इसके लिए रोटरी क्लब काशी का प्रयास बहुत सराहनीय है। कार्यक्रम में रोटरी क्लब काशी के वरिष्ठ रोटेरियन पीडीजी संजय अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, अध्यक्ष राजन जायसवाल, सचिव सुभाष सिंह, संयोजक माजिद खान सहित रोटेरियन आर. एस. जायसवाल, श्याम जी रस्तोगी, आशुतोष चौबे, अजय खरे, डॉ. राजीव दूबे, दीपक गुप्ता, आर. के. गाबा, सुधीर जरीवाला, सुयश पाठक एवं अन्य रोटेरियंस उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी रोटेरियंस ने अपने-अपने नाम से एक-एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजन जायसवाल और सचिव सुभाष सिंह ने अतिथियों का  अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

बुधवार, 19 अगस्त 2026

Cultural News Varanasi Uttar Pradesh 19 August 2026: Kashi प्रबुद्ध महिला मंच ने मनाया रंगारंग तीज महोत्सव सावन की फुहार

पिया घर नहीं नथनिया से बूंद टपके... पर झूम उठीं महिलाएं 

हरियाली और हंसी की फुहारों से सराबोर हुआ "सावन की फुहार" तीज महोत्सव
Cultural News: Uttar Pradesh Varanasi August 2026



dil india live (Varanasi). सावन की रिमझिम फुहारों के बीच Kashi प्रबुद्ध महिला मंच की सदस्याओं ने पारंपरिक परिधानों व चूड़ियों की खनक के साथ तीज का पर्व परंपरा और उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान सभी महिलाओं ने जमकर मस्ती की और धमाल मचा दिया।
इससे पहले कार्यक्रम का आगाज़ मंच की अध्यक्षा अंजलि अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन के साथ कजरी गाकर किया। जैसे ही उनके लब से सदाएं गूंजीं, पिया घर नहीं नथनिया से बूंद टपके... सभी सदस्याएं झूम उठीं । संचालिका रेनू कैला ने तीज के सांस्कृतिक महत्व को उजागर करते हुए कार्यक्रम को गति दी।मंच की प्रतिभाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। 

ऊंची नीची है डगरिया पर मनमोहक नृत्य 
प्रिया अग्रवाल व ममता जायसवाल की कजरी, अनिमा के गीत, शोभा कपूर का "ऊंची नीची है डगरिया" पर मनमोहक नृत्य लोगों ने खूब सराहा और तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया।

हास्य नाटिका ने खूब बटोरीं तालियां 

ममता तिवारी व रेनू कैला की हास्य नाटिका ने खूब तालियां बटोरीं। रीता कश्यप, नीतू व छवि के  फोक डांस और ऋचा के चुटकुलों ने माहौल को और रंगीन कर दिया। नूतन, चंद्रा, गीता, शालिनी, पूनम, संगीता अग्रवाल की सामूहिक प्रस्तुति पर सभी झूम उठे। संयोजिका अंजलि अग्रवाल द्वारा आयोजित तीज के खेलों और उपहारों ने चार चांद लगा दिए। अंत में प्रिया अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

शनिवार, 25 जुलाई 2026

Club News Varanasi Uttar Pradesh 25 July 2026: Rotary club kashi का 10 वां शपथ ग्रहण समारोह

राजन जायसवाल अध्यक्ष तथा सुभाष सिंह ने सचिव का पदभार किया ग्रहण 

मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गर्वनर पूनम गुलाटी ने नवगठित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

रोटरी की सेवा भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का किया आह्वान
Club News Varanasi Uttar Pradesh 2026


dil india live (Varanasi). वाराणसी में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के अंतर्गत रोटरी क्लब काशी का 10 वां शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को अंधरापुल स्थित होटल रीजेंसी में भव्य समारोह के बीच सम्पन्न हुआ। समारोह में वर्ष 2026- 27 के लिए रोटेरियन राजन जायसवाल ने अध्यक्ष तथा सुभाष सिंह ने सचिव का पदभार ग्रहण किया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रोटेरियन पूनम गुलाटी ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए रोटरी की सेवा भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजन जायसवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जल संरक्षण, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण एवं युवा नेतृत्व के क्षेत्र में प्रभावी सेवा परियोजनाएं संचालित करने का संकल्प व्यक्त किया। सचिव सुभाष सिंह ने पारदर्शिता, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

निर्वतमान अध्यक्ष अमरेश पाण्डेय व सचिव आर. एस. जायसवाल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूनम अग्रवाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक माजिद खान ने किया।


इनकी रही खास मौजूदगी 
पूर्व मण्डलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सह-संयोजक एवं कोषाध्यक्ष आशुतोष चौबे एवं आयुष्मान सुरेका, संजय गर्ग, श्याम जी रस्तोगी, जगदीप मधोक, सुभाष कपूर, शैलेन्द्र मिश्रा, रमेश गुप्ता, शालिनी कपूर, अश्विन श्रीवास्तव, अम्बरीन खान व समारोह में विभिन्न क्लब के पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

रविवार, 30 मार्च 2025

Kaba में मनाई जा रही है आज Eid, Kashi में आज चांद रात

Eid की खुशियों की आहट से महक उठा बाजार 


Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live)। काबा में कल चांद देखा गया आज इतवार को वहां ईद का जश्न मनाया जा रहा है। वही काशी में आज चांद रात है। अगर चांद का दीदार हो जाता है तो सोमवार को यहां ईद मनाई जाएगी। ईद की आहट से ही बाजार बूम कर रहा है। ईद की खरीदारी अब अंतिम चरण में है। बाजार में सेवई की खुशबू बिखर रही है तो वहीं कुर्ता-पायजामा लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्गों में कुर्ता-पायजामा की खरीदारी ज्यादा है। इसके साथ ही इत्र, कपड़े, जूते-चप्पल और टोपी, सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें देर रात तक गुलजार रह रही हैं।


शाम ढलने के बाद मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चहल-पहल बढ़ जा रही है। ईद के ग्लोबल पर्व पर पिछली बार की तुलना में 20 फीसदी अधिक महंगाई भी बाजार में छाई है। इसके बावजूद रोजेदारों में उत्साह है। भदऊ चुंगी स्थित सेवईं मंडी में अधिकतर कारोबारियों का माल खत्म हो चुका है। सेवईं की बिक्री अभी बनी हुई है। गर्मी को देखते हुए दिन में कम और शाम के बाद ज्यादा खरीदारी हो रही है। दालमंडी, बेनिया, नई सड़क, मदनपुरा, बजरडीहा, सरैया, अर्दली बाजार, पीलीकोठी, कज्जाकपुरा क्षेत्रों में सेवई, ड्राई फ्रूट्स समेत अन्य सामानों की खरीदारी अपने शबाब पर है। गोला दीनानाथ, विशेश्वरगंज, खोजवां, पांडेयपुर आदि क्षेत्रों में किराना माल की खपत बढ़ी है।

हाजी नासिर जमाल ने बताया कि खुशियां बांटने वाले इस पर्व पर लोगों की कुर्ता-पायजामा पहली पसंद होती है। तमाम आकर्षक और डिजाइनदार कुर्ते-पायजामे बाजार में हैं। टेलर के यहां दिन रात काम चल रहा है। नया ऑर्डर अब कोई नहीं ले रहा है। दालमंडी के सामाजिक कार्यकर्ता शकील अहमद जादूगर ने बताया कि गर्मी के कारण रात तक दुकानें खुल रही हैं और अधिकतर खरीदारी शाम में इफ्तारी के बाद शुरू हो रही है। दूर दराज के लोग दिन में और स्थानीय वाशिंदे रात में खरीदारी कर रहे हैं। हंकार टोला के सरफराज ने बताया कि खजूर, सेवई, ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी 80 फीसदी तक हो चुकी है। मार्केट में ईरानी और अफगानी नकाब की बिक्री हो रही है।


बाजार में सेवइईयों की वैराइटी पर अगर नज़र डालें तो बेनिया के दुकानदार नूर मोहम्मद ने बताया कि बनारसी सेवई की कीमत 300 से 400 रुपये किलो, हैदराबाद की सेवई 300-350, कतर की सेवई 650 रुपये किलो बिक रही है। वहीं, लोकल बनारस की 100 से 250 रुपये किलो तक की सेवईं की बिक्री ज्यादा हैं। पूर्वांचल के कोने कोने और बिहार तक से लोग यहां खरीदारी को उमड़ रहे हैं।

बुधवार, 26 फ़रवरी 2025

Mahashivratri पर काशी में भव्य नजारा

मंगला आरती संग निकली अखाड़ों की शोभायात्रा

महाकुम्भ के पलट प्रवाह से काशी में इस साल सर्वाधिक भक्तों की संख्या

काशी में 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद


Mohd Rizwan 
Varanasi (dil india live)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा है। इस बार करीब 25 लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जो पिछले सभी रिकॉर्ड्स को पार कर रहा है। आधी रात से ही मंदिर के बाहर 3 किलोमीटर लंबी कतारें लगी हैं और बाबा विश्वनाथ लगातार 46 घंटे तक भक्तों को दर्शन देंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उच्चाधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लेते दिखे।

महाशिवरात्रि का यह उत्सव काशी में उस समय और भी खास हो गया, जब महाकुम्भ का पलट प्रवाह यहां देखने को मिला। कुम्भ और महाशिवरात्रि का यह संयोग वर्षों बाद बना है, जिसने श्रद्धालुओं की संख्या को अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा दिया है। सीएम योगी के निर्देश पर मंदिर न्यास और जिला प्रशासन ने इस अपार जनसमूह को संभालने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। काशी विश्वनाथ धाम परिक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस, अर्धसैनिक बल, एटीएस कमांडो और एसटीएफ तैनात हैं। उच्चाधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा ले रहे हैं। 



साधु-संतों और श्रद्धालुओं की अगवानी के लिए खड़े रहे अफसर
काशी में महाशिवरात्रि पर अखाड़ों की शोभायात्रा भी इस बार भव्यता के साथ निकली। जूना अखाड़े के नागा साधु त्रिशूल, तलवार और गदा लेकर हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए निकले। पेशवाई का स्वागत फूलों की वर्षा और माल्यार्पण के साथ किया गया। सीएम योगी के निर्देश पर काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी एस राजलिंगम सहित आला अधिकारियों ने नागा साधुओं का अभिनंदन किया।


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वीआईपी और प्रोटोकॉल को निरस्त कर दिया गया है, ताकि हर भक्त को बाबा के दर्शन का समान अवसर मिले। मंगलवार रात 2:15 बजे मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खोले गए और बाबा को दूल्हे की तरह सजाया गया। वहीं काशी के गंगा घाटों पर महाशिवरात्रि के पर्व पर बड़ी संख्या में स्नानार्थियों ने पहुंचकर पुण्य की डुबकी लगाई। सीएम योगी के निर्देश पर वरिष्ठ अफसरों की देखरेख में किए गए इंतजाम न केवल श्रद्धालुओं के लिए सुखद अनुभव बना रहे हैं, बल्कि काशी की वैश्विक पहचान को भी मजबूत कर रहे हैं। भक्तों का कहना है कि योगी सरकार की सक्रियता से यह महाशिवरात्रि ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बन गई है।




मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025

khumb श्रद्वालुओं का banaras में मुस्लिम कर रहे स्वागत

ये नज़ीर और कबीर का शहर है जनाब, चाहे जिस नाम से इसे पुकारों 

Varanasi (dil India live). हमारे बनारस में हमारे मुस्लिम समाज के कुछ भाई जो श्रद्धालु कुंभ से लौटकर वाराणसी में काशी विश्वनाथ का दर्शन और घूमने के लिए आए हैं, उनका तहे दिल से हमारे मुस्लिम समाज के लोग स्वागत कर रहे हैं स्वागत ही नहीं बल्कि अपने घरों में रहने का भी इंतजाम कर रहे हैं। कहीं-कहीं खाना भी खिलाया जा रहा है जो एक बहुत बड़ी आपसी भाईचारे की मिसाल है बनारस को गंगा जमुनी तहजीब का मरकज कहा जाता है जो हमेशा से रहा है और हमेशा रहेगा कुछ सांप्रदायिक लोग हमेशा माहौल खराब करने के लिए लगे रहते हैं आपसी भाईचारे को तहस नहस करने पर तुले रहते हैं ऐसे लोगों के लिए यह एक नसीहत है मुसलमानों के कुंभ  में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया इससे हमारे ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता जरूरत इस बात की है कि आपसी भाईचारा बनी रहे हम अपने तमाम मुस्लिम समाज के लोगों से कहना चाहते हैं जिन लोगों के पास भी हमारे तीर्थ यात्री भाई आए उनका दिल खोलकर स्वागत करें उनको रखने का इंतजाम करें खाने पिलाने का इंतजाम करें इलाहाबाद में जिस तरीके से मस्जिदों और मदरसों खानकाओं का दरवाजा खोल दिया गया उनके स्वागत के लिए । और इसके साथ ही खाने पीने सोने ठहरने के इंतजाम किया गया वह काबिले तारीफ है और सांप्रदायिक ताकतों को एक नसीहत है इस्लाम हमेशा मोहब्बत का पैगाम देता है हमें मदरसों में पढ़ाया गया है और इस्लाम यह कहता है कि अगर आपका पड़ोसी भूखा है परेशान है चाहे वह किसी भी जात बिरादरी का हो तो हम उसकी मदद करें यही हमारे रसूल ने फरमाया है बहुत अच्छी बात है तमाम मुसलमान भाइयों को चाहिए कि जिसके घर में जगह हो ऐसे श्रद्धालुओं को ठहराने खाने पिलाने का इंतजाम करें और उनकी मुकम्मल सेवा करें अल्लाह इसका अजर देगा, धन्यवाद।

अतहर जमाल लारी

सामाजिक कार्यकर्ता वाराणसी 

शनिवार, 1 फ़रवरी 2025

JCI KASHI SHIV GANGA की नई टीम ने संभाला पदभार

जेसीआई काशी शिवगंगा की रेनू अध्यक्ष, सचिव किरण ने संभाला कार्यभार 

Varanasi (dil India live). जेसीआई काशी शिवगंगा का 23वा पद ग्रहण समारोह होटल आलीशान जायका में सकुशल संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद की शपथ रेनू गुप्ता सचिव पद पर किरण राय एवं ट्रेजरार पद की शपथ नीलम केसरी ने ली। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ रुचि सिन्हा उपस्थित रही। पास्ट जोन प्रेसीडेंट नेहा गोयल रहीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सारिका केसरी, सोनम चतुर्वेदी, रचना श्रीवास्तव, नीता सहगल, नीरजा, हरमीत, मनप्रीत शोभा, रचिता, प्रीति राय एवं सुनीता उपस्थिति रही। महिलाओं के समग्र विकास के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत है।