बनारस के आलिमों की देश विदेश में है डिमांड
मौलाना जमीरुल हसन, मौलाना नदीम असगर करेंगे विदेशों में मजलिस
![]() |
| मौलाना सैयद नदीम असगर |
dil india live (Varanasi). London or Muscat में मोहर्रम पर मजलिस को Varanasi के आलिम खिताब करेंगे। मोहर्रम पर बनारस के आलिमों की देश विदेश में है काफी डिमांड है। मौलाना जमीरुल हसन, मौलाना नदीम असगर जैसे जव्वादिया अरबी कालेज के उलेमा विदेशों में मजलिस के लिए रवाना हो गए हैं वहीं देश के दूसरे राज्यों में भी यहां के आलीम मजलिस को खिताब करने जा रहे हैं। अर्दली बाज़ार की अंजुमन से जुड़े हसन मेहंदी ने बताया कि इसमें विदेश जाने वाले आलिम रवाना हो गए हैं जबकि देश के दूसरे राज्यों में मजलिस पढ़ने कुछ रवाना हो चुके हैं और कुछ चांद होते ही रवाना होंगे। यहां जानिए कौन कौन उलेमा कहा मजलिस पढ़ेंगा।
ये आलिम जा रहे हैं विदेश
बनारस की कयादत करने वाले उलेमा मौलाना सैयद ज़मीरुल हसन रिज़वी London (लंदन) तो मौलाना सैयद नदीम असगर रिज़वी मस्कट, ओमान (Muscat, Oman) में जहां विदेश की धरती पर मजलिस को खिताब करेंगे वहीं वो बनारस खासकर हिंदुस्तान का भी नाम रौशन करेंगे।


