dipartment लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
dipartment लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 2 जुलाई 2026

Doctor's day 2026news:डॉक्टर्स ईश्वर के भेजे हुए दूत

डॉक्टर्स डे पर सेवा सदन में हुआ चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ और सेवा कर्मियों का अभिनंदन



dil india live (Varanasi). वाराणसी में डॉक्टर्स डे (Doctor's day) के अवसर पर घुँघरानी गली, बांसफाटक स्थित हिन्दू सेवा सदन चिकित्सालय में 1 दर्जन से अधिक चिकित्सकों का अभिनंदन किया गया। मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा की ओर से सुबह आयोजित कार्यक्रम में रोगिजनों की सेवा करने वाले चिकित्सको और सेवाकर्मियों (नर्स, वार्डबॉय और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ) का अंगवस्त्र, पौधे एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका गंगा शाखा की अध्यक्ष विनीता प्रसाद ने कहा की डॉक्टर इस युग मे ईश्वर के भेजे हुए दूत है, जो ना सिर्फ हमें स्वस्थ्य रखते है बल्कि हमारे जीवन की रक्षा भी करते है। इस मौके पर अस्पताल प्रबंध समिति के सचिव राजेन्द्र मोहन साह ने डॉ. विधान चंद्र रॉय की स्मृतियों को साझा करते हुए उन्हें नमन किया। 


कार्यक्रम में विनीता प्रसाद, सिल्की अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, राजेंद्र मोहन साह, नरेंद्र भुरारिया आदि ने डॉक्टरों का अभिनंदन किया। सम्मानित होने वाले डॉक्टरों में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.के. मिश्रा, डॉ. मोनिशा सिंह, डॉ. ऐ.के सहगल, डॉ. अविनाश मिश्र, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. गगन मिश्र, डॉ. आयुषी प्रिया, डॉ. प्रिया केशरी, डॉ. वी.के अग्रवाल, डॉ. दिवाकर मिश्रा, डॉ. राम सिंह, डॉ. राजेश्वर मिश्रा, डॉ. पूजा, डॉ. पूजा कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में पैरा मेडिकल स्टाफ शामिल रहे।


कार्यक्रम में मेघा यादुका, अंशु अग्रवाल, हिमांशी यादुका, अनिल सराफ, द्वारिका अग्रवाल, राजकुमार वाही आदि उपस्थित रहे।

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025

VKM Varanasi में प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने आर्थिक इतिहास की महत्ता पर डाली रोशनी

इतिहास विभाग कि सात दिवसीय कार्यशाला का हुआ आगाज़ 

Varanasi (dil India live). वसन्त कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी में 11 से 19 फरवरी तक इतिहास विभाग द्वारा सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रारंभ किया गया। कार्यशाला वसन्त महिला महाविद्यालय, राजघाट, आर्य महिला पी जी कॉलेज एवं डी ए वी पी जी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के उद्घाटन पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने इतिहास से जुड़े सभी आयामों को बताया। उन्होंने विशेषकर आर्थिक इतिहास की महत्ता को सभी के सम्मुख प्रस्तुत किया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता डॉ. श्रेया पाठक, सहायक आचार्य, इतिहास विभाग, वसंत महिला महाविद्यालय  द्वारा 'ऐतिहासिक स्रोतों' पर एक गूढ़ व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। आगामी सत्र में कार्यशाला में शोध विधियों के सभी बिंदुओं जैसे अनुसंधान पद्धतियों, तथ्यों की पहचान, गुणात्मक एवं मात्रात्मक विधियों, मानचित्रण, विश्लेषणात्मक एवं संश्लेषनणात्मक संचालन और संसाधन के नए स्रोतों पर चर्चा की जाएगी। 

कार्यशाला में डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. कविता मिश्रा, डॉ. कल्पना आनंद , डॉ .आरती चौधरी,डॉ .सिमरन सेठ,डॉ. आरती कुमारी अपने व्याख्यानों को छात्र - छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम का संयोजन प्रो .पूनम पांडेय द्वारा किया गया। कार्यशाला में प्रो. विनोद चौधरी, डॉ. शशिकेश कुमार गोंड, डॉ अनुजा त्रिपाठी, रणनीति राय आदि प्राध्यापकों सहित डी ए वी पी जी कालेज, बसन्त  महिला महाविद्यालय, वसंत कन्या महाविद्यालय, आर्य महिला पी जी कॉलेज एवं इतिहास विभाग, सामाजिक विज्ञान संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुल 80 शोध छात्र -छात्राओं ने प्रतिभाग किया।