DM लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
DM लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 17 जून 2026

mouharam Aman or सौहार्द के साथ मनाया जाए-DM Varanasi

शांतिपूर्ण निकालें जुलूस, कोई नई परंपरा न करें शुरु-पुलिस आयुक्त

  • मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
  • प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी अपने क्षेत्र के ताजिये वालें स्थानों का भ्रमण कर वहाँ पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराए
  • समिति सदस्यों से कहा गया कि कोई भी ताजिए के साथ अस्त्र-शस्त्र लेकर प्रदर्शन न करें



dil india live (Varanasi). वाराणसी में आगामी मोहर्रम त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक धर्मगुरुओं/इमामबाड़ों के अगुवा, ताजियेदारों और सिविल डिफेंस के सदस्यों के साथ बुधवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने इसमें एक-एक कर सभी शान्ति समिति के सदस्यों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और पूरी ज़िम्मेदारी के साथ समाधान कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। साथ ही समिति के सदस्यों को सुरक्षा व अन्य व्यवस्था के दृष्टिगत जरूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को ताजिये वालें स्थानों का भ्रमण कर वहां पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि कोई भी ताजिए के साथ अस्त्र-शस्त्र लेकर प्रदर्शन न करें। डीजे की आवाज भी सामान्य रखें।



      जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले एक साल के सभी त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए हैं। कहा कि सभी जनपदवासी आगामी मोहर्रम के त्यौहार सहित अन्य त्यौहारों को भी परम्परागत, पूरे हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंगे। कहा कि कोई ऐसा कार्य न किया जाए, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुंचे। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से कहा ताजिये की ऊंचाई निर्धारित मानक के अनुसार ही होनी चाहिए, ये आप सभी सुनिश्चित करेंगे। कहा कि सभी की आस्था का सम्मान हो और कोई नई परंपरा की शुरुआत न हो। जुलूस के लिए पारंपरिक मार्गों के अनुसार ही आयोजन करने की बात कही गई। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को सीवर और नालों व ताजियें वाले स्थानों की बेहतर साफ सफाई और चूने के छिड़काव तथा ग्रामीण क्षेत्रो में इस व्यवस्था के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया। उन्होंने नगर निगम और पंचायतीराज के अधिकारियों को बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत पीने के पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने के साथ ही खराब पड़े आरो प्लांट/हैण्डपम्प का प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने व जरुरत वाले स्थानों पर पानी टैंकर की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विद्युत वितरण खण्ड के सभी एक्सईएन को यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया कि विभिन्न स्थानों पर विद्युत पोल्स,बिजली के बॉक्स एवं लटके तार ना हो और त्यौहार के दृष्टिगत निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ताजिया निकलने वाले स्थानों की सड़कों और गलियों के गड्ढों को भरने का निर्देश दिया।सीवेज,पेड़ों की छटाई और प्रकाश व्यवस्था के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।


        पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि गरिमा के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से ही त्यौहार मनाया जाए। तकनीक का जमाना है, कोई ये न सोचे की अपराध करके बच जाएगा। आज कल चारों तरफ़ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सभी सुरक्षाकर्मियों के हाथों में मोबाइल है ही। उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों से कहा कि कोई भी फर्जी या भ्रामक खबर की सूचना मिलने पर उसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन या अपने पास के थाने में अवश्य दें, जिसका संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके, जिससे जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बना रहे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट ना करें। उन्होंने थानों में होने वाली शांति समिति की बैठकों में पिछले वर्षों के चिन्हित स्थानों के बारे में सावधानी बरतने का निर्देश दिया। कहा कि सोशल मीडिया और ड्रोन कैमरा के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। 

        बैठक में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना, एडीएम सिटी पंकज कुमार, डीसीपी गौरव वंशवाल व नीतू कादयान, एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा सहित जनपद के ताजियादार, खलिफा, इमामबाड़ों के मुतवल्ली आदि मौजूद थे।

शनिवार, 14 जून 2025

DM Varanasi ने Lanka थाने में सुनीं जनसमस्याएं

बोलें डीएम राजस्व-पुलिस की टीम मिलकर सही व्यक्ति को दिलाएं न्याय

फरियादियों के शिकायतों का समाधान त्वरित व समयान्तर्गत हो: डीएम 

मोहम्मद रिजवान 

Varanasi (dil India live)। थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को डीसीपी काशी गौरव वंशवाल के साथ लंका थाने पहुंचकर जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।  उन्होंने पिछले समाधान दिवसों में आई शिकायतों के निस्तारण की भी जानकारी ली। 

जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों के शिकायतों का समाधान त्वरित व समयान्तर्गत हो। कहा कि राजस्व व पुलिस की टीम मौका मुआयना करके हर सही व्यक्ति को न्याय दिलाएं। इस मौके पर संबंधित क्षेत्रों के राजस्व निरीक्षक व लेखपाल और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025

आठवीं तक के स्कूल अब सोमवार से खुलने के संकेत

डीएम का निर्देश शनिवार को भी आनलाइन होगी पढ़ाई 

मोहम्मद रिजवान 

वाराणसी। आठवीं तक के स्कूल अब  सोमवार से खुलने के संकेत जिला प्रशासन ने दिया है। हालांकि शनिवार को भी विद्यालय बंद रहेंगे पढ़ाई आनलाइन ही होगी। बीएसए ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि जिलाधिकारी वाराणसी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद वाराणसी के नगर क्षेत्र के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में (परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड स्कूलों में) कल दिनांक 15 फरवरी 2025 को पठन-पाठन  ऑनलाइन माध्यम से रहेगा। खंड शिक्षा अधिकारी एवं सभी निजी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/ प्रबंधक सुनिश्चित कराएं। सोमवार 17 फरवरी से सभी कक्षाएं भौतिक रूप से प्रारंभ की जाएगी।