इसरा के हज कैंप में उमड़े जायरीन,भरवाया गया निः शुल्क फी टाइप -25 फार्म
dil india live (Varanasi). INDIAN SOCIETY FOR SOCIAL REVOLUTION & ACTION (ISSRA) द्वारा आज 02 August.2026 को "स्पेशल हज कैंप 2026" का आयोजन ulfat compound orderly bazar Varanasi में किया गया। कैंप की सदारत मौलाना हसीन अहमद हबीबी ने की। ISSRA वाराणसी के अध्यक्ष मोहम्मद शाहरुख खान ने बताया कि कैंप में हज 2027 के लिए अस्थायी तौर पर चयनित हज जायरीन का FEE TYPE-25 फार्म निःशुल्क भरवाया गया। साथ ही उन्हें मुकद्दस हज के सफर व उमरह से संबंधित जरूरी जानकारी भी दी गई।
कैंप में दिया गया जरूरी निर्देश
हज की पहली किस्त: इसरा के जनरल सेक्रेटरी हाजी फारुख खां ने कहा कि हज की पहली किस्त 1,52,300.00 रुपये प्रति हज यात्री है जो 10.08.2026 तक जमा करनी है।
PAY-IN-SLIP : पर हज कमेटी द्वारा जारी कवर नम्बर और बैंक रिफरेन्स नम्बर अवश्य लिखें।
मेडिकल: सरकारी एलोपैथिक डॉक्टर से मेडिकल फिटनेस कराएं। ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, CBC, चेस्ट एक्स-रे, ECG, KFT जांच जरूरी है इन जांचो के बाद ही मेडिकल फिटनेस होगा।
दस्तावेज: फार्म की हार्ड कॉपी, 3.5x3.5 सेमी कलर फोटो, पासपोर्ट के पहले और आखिरी पन्ने की स्वप्रमाणित कॉपी, मेडिकल फिटनेस की ओरिजिनल कॉपी के साथ स्टेट हज कमेटी लखनऊ में जमा करें।
स्टेट हज कमेटी लखनऊ का पता
एक्सक्यूटिव ऑफिसर, उ०प्र० हज कमेटी, मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनी नगर, कानपुर रोड, लखनऊ - 226008।
कैंप में वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, देवरिया, चंदौली, भदोही सहित पूर्वांचल के कई जिलों से लोग शामिल हुए।
इनकी रही खास मौजूदगी
इस मौके पर वाराणसी से एकलाख अहमद टीटी, मोहम्मद हबीब, मंसूर, परवेज, हमीदुर्रहान, इकबाल अहमद, गाजीपुर से शमसुद्दीन नदीम, जौनपुर से मोहम्मद रशीद, एकबाल अहमद, शम्स परवेज गाजीपुर से शमसुद्दीन, मुर्सलीन, देवरिया से मकसूद, मुहम्मद तालीम, चंदौली अब्दुल माजिद, सुलतान अहमद, फुरकान, सुहेल खान, भदोही से सलीम, औरतों में आशिया खातून, खलीफुन निशा, सलीम आरा, शबाना आजमी, मुमताज, जाहिरा, रन्नो, किसमत जहां, शबनम तथा इसरा के पदाधिकारीगण मौजूद थे।




