शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

Cultural News Lucknow Uttar Pradesh 31 July 2026: सुर ताल संगम के मंच पर पार्श्वगायिका आशा भोंसले को दी गई संगीतमय श्रद्धांजलि

संगीत प्रेमियों ने उपस्थित होकर संगीत तथा भक्ति रस में डूबकर कार्यक्रम का लिया आनंद
Cultural News Lucknow Uttar Pradesh July 2026


dil india live (Lucknow). सुर ताल संगम द्वारा गुरु पूर्णिमा पर एक दिव्य भजन संध्या एवं स्वर कोकिला आशा भोंसले की स्मृति में चतुर्थ श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन भक्ति भाव के संग सम्पन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर संगीत तथा भक्ति रस में डूबकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण कुमार बाजपेई और अजय श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इसके पश्चात विभिन्न कलाकारों और सुर ताल संगम प्रशिक्षण संस्थान के संगीत साधकों के द्वारा प्रस्तुत किए गए गुरु वंदन, भजन, गायन एवं संगीतमय प्रस्तुतियों ने वातावरण को बेहद सुरमय बना दिया। बेहतरीन प्रस्तुतियों के मधुर स्वरों, सुर-ताल और संगीत की दिव्यता ने उपस्थित सभी श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।


Cultural News Lucknow Uttar Pradesh 2026

Cultural News Lucknow Uttar Pradesh 31 July

इस अवसर पर सुर ताल संगम परिवार के द्वारा दिवंगत पार्श्वगायिका परम आशा भोंसले को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था की डायरेक्टर ख्याति प्राप्त दूरदर्शन एवं आकाशवाणी कलाकार डॉ जया श्रीवास्तव एवं अविजित श्रीवास्तव समेत सीमा श्रीवास्तव, राजेन्द्र नाथ, अनीता सिंह, सलीम अब्बासी, वंदना श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, शिवानी कनोजिया, हिमांशु वर्मा, नीरजा पांडेय, आनंद कुमार तथा सुर ताल संगम के महिला मंच की ब्रांड एम्बेसडर सीमा विरमानी आदि विशेष पदाधिकारियों ने उनके द्वारा गाए गए अमर गीतों और भजनों की प्रस्तुति देकर उन्हें स्मरण किया और उनके संगीत योगदान को नमन किया।






कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों चेतना तिवारी, राधा बाजपेई, निर्मला अवस्थी, रश्मि कुमारी, उन्नति श्री, एम एम भाटिया, अव्युक्त, दिव्या, सौरभ सेठ, शुभम श्रीवास्तव, लीना, शालिनी, शांभवी एवं समस्त श्रोताओं ने सुर ताल संगम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का संचार भी करते हैं। अंत में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव द्वारा सभी कलाकारों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Minority news Varanasi Uttar Pradesh 31 July 2026: Imam Hussain का चेहलुम 4 अगस्त को

दुनिया के मशहूर ज़ाकिर नैय्यर जलालपुरी करेंगे अर्दली बाज़ार में तकरीर
Minority news Varanasi Uttar Pradesh July 2026 Imam Hussain


dil india live (Varanasi). वाराणसी हर साल की तरह इस साल भी अंजुमन इमामिया की जानिब से हज़रत इमाम हुसैन के चेहलुम के मौक़े पर अर्दली बाज़ार से निकलने वाला चेहलुम का जुलूस उल्फ़त बीबी हाता मास्टर ज़हीर हुसैन के इमामबारगाह से 20 सफ़र 4 अगस्त मंगल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।

जुलूस की जानकारी देते हुए हसन मेंहदी कब्बन ने बताया कि मजलिस की शुरुआत तफ़सीर जौनपुरी की सोज़ख़ानी से होगी तो पेशख़्वानी मुर्तज़ा नक़वी, अदनान हुसैन करेंगे। मजलिस को मौलाना ज़हीर अब्बास ख़िताब करेंगे। मजलिस के बाद अलम, ताबूत, दुलदुल, झूला व ऊंटों भी जुलूस में शामिल रहेगा। जुलूस अपने कदीमी रास्तों उल्फ़त बीबी हाता, अर्दली बाज़ार, तार गली, डिठोरी महाल होते  हुए पुनः  उल्फ़त बीबी हाता में आकर सम्पन्न होगा।

जुलूस जब उल्फ़त बीबी मुख्य द्वार पर पहुंचेगा, तो वहां पर  विश्व विख्यात ज़ाकिरे अहलेबैत डॉक्टर अब्बास रज़ा (नैय्यर जलालपुरी) लखनऊ तकरीर करेंगे। जुलूस के साथ ही साथ शहर की नामचीन अंजुमने अंजुमन हुसैनिया, अंजुमन पैगामें हुसैनी, अंजुमन अंसारे हुसैनी, अंजुमन गुलामाने मुस्तफा अहले सुन्नत शकुराबाद चंदौली नौहाख्वानी, मातम, सीनाज़नी करते चलेगी। निजामत (संचालन) मौलाना सैयद बाकर रज़ा बालियाबी करेंगे।

Education/Sahitya news Varanasi Uttar Pradesh 31 July 2026 : साहित्यकार चन्द्रमा सिंह की 93वीं जयन्ती मनाईं गई

राजेश्वरी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया चन्द्रमा सिंह रचनावली का लोकार्पण, परिचर्चा

हुई काव्य गोष्ठी व समारोह में विभिन्न हस्तियों का हुआ सम्मान

Education,Sahitya news Varanasi Uttar Pradesh 31 July 2026


dil india live (Varanasi). राजेश्वरी महिला पोजी कालेज हरहुआ वाराणसी में सुप्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रमा सिंह की 93वीं जयन्ती का आयोजन राजेश्वरी एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों ने मां सरस्वती एवं चन्द्रमा सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध इतिहासकार राघवशरण शर्मा, मुख्य अतिथि तिब्बतन् इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर उमेश प्रसाद सिंह, विशिष्ट अतिथि राजकुमार सिंह और साहित्यकार डॉ. राम सुधार सिंह एवं मुख्य वक्ता प्रोफेसर इंदीवर थे।

Education/Sahitya news Varanasi Uttar Pradesh 2026

 

इस अवसर पर डॉ. राघवेन्द्र नारायण सिंह द्वारा सम्पादित 'चन्द्रमा सिंह रचनावली' भाग-2 का विमोचन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन कौशलेंद्र नारायण ने किया। राजेश्वरी ट्रस्ट के चेयरमैन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राघवेन्द्र नारायण सिंह ने उद्घाटन के दौरान समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि चन्द्रमा सिंह का व्यक्तित्व बहुआयामी था, वो सत्तर और अस्सी के दशक के आम आदमी के सरोकार से जुड़कर साहित्य सृजन करने वाले अप्रतिम साहित्यकार, शिक्षाविद् और समाजसेवी थे। मुख्य वक्ता डॉ. इंदीवर ने चन्द्रमा सिंह को हिन्दी साहित्य का ज्वलंत नक्षत्र बतलाते हुए उनके काव्यधर्म और चिन्तन की विशद व्याख्या की। डॉ. राम सुधार सिंह ने चन्द्रमा सिंह को जमीनी साहित्यकार बतलाते हुए उनकी कविताओं को आदमी के संघर्ष से उत्पन्न काव्य बतलाया। प्रमुख साहित्यकार राजकुमार सिंह और मुख्य अतिथि प्रो. उमेश प्रसाद सिंह ने उनकी रचनाओं में निहित जीवन-मूल्यों की व्याख्या करते हुए उनके साहित्य पर गम्भीर शोध की आवश्यकता पर बल दिया।


Education/Sahitya news Varanasi Up July 2026



विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों का सम्मान 

आयोजन में जय प्रकाश दुबे को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए 'चन्द्रमा सिंह स्मृति शिक्षक शिरोमणि सम्मान' 2026, डॉ. भवनाथ सिंह को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए 'चन्द्रमा सिंह स्मृति विद्यारत्न सम्मान' 2026, जगदीश दुबे को प्राथमिक शिक्षा संवर्ग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 'चन्द्रमा सिंह स्मृति गुरु गौरव सम्मान' 2026, अलका यादव को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए 'चन्द्रमा सिंह स्मृति महिला शक्ति गौरव सम्मान' 2026, सोनू प्रसाद को ग्राम विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए 'चन्द्रमा सिंह स्मृति ग्राम विकास गौरव सम्मान' 2026, दीपक चौहान को सामाजिक सेवा के लिए 'चन्द्रमा सिंह स्मृति जनसेवा गौरव सम्मान' 2026, आशुतोष नारायण शर्मा को विधिक सेवा क्षेत्र में चन्द्रमा सिंह स्मृति न्याय एवं विधि गौरव सम्मान' 2026, राजकुमार सिंह व संजना वर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में अनवरत सेवाओं के लिए 'चन्द्रमा सिंह स्मृति पत्रकारिता गौरव सम्मान' 2026, रजनीकान्त श्रीवास्तव को विधिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में चन्द्रमा सिंह स्मृति विधि विभूषण सम्मान' 2026 को स्मृति-चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र और अंगवस्त्रम से अलंकृत करते हुए उनके अवदान को ट्रस्ट के चेयरमैन राघवेन्द्र नारायण सिंह द्वारा प्रशंसित किया गया। 








काव्य पाठ के जरिए दी श्रद्धांजलि 

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में काव्य-पाठ सम्पन्न हुआ जिसमें प्रोफेसर इशरत जहां की अध्यक्षता में डॉ. नसीमा निशा, डॉ. महेन्द्र तिवारी 'अलंकार', डॉ. संगीता श्रीवास्तव 'सहर', डॉ. प्रताप शंकर दुबे, डॉ. करुणा सिंह, ऋतु दीक्षित, मधूलिका राय 'मधु', मु० आमिर, एकलाक भारतीय, आलोक सिंह, कुमार महेन्द्र, अनु मिश्रा आदि ने काव्यपाठ के जरिए श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के अन्त में ट्रस्ट चेयरमैन डॉ. राघवेन्द्र नारायण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समस्त अतिथियों और महाविद्यालय के शिक्षकों तथा छात्राओं ने चन्द्रमा सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इनकी रही खास मौजूदगी 

संयोजक उपनिदेशक अंशुमान सिंह, कौशलेन्द्र नारायण सिंह, विजेन्द्र नारायण सिंह, डॉ. कुमुद सिंह, डॉ. उपेन्द्र नारायण सिंह, हर्ष महेन्द्र प्रताप सिंह, रतन पाण्डेय, रमेश तिवारी, हृदय नारायण दुबे मौजूद थे। 

गुरुवार, 30 जुलाई 2026

Education News Varanasi Uttar Pradesh 30 July 2026: DAV और वनिता इंस्टिट्यूट के बीच हुए शैक्षणिक समझौता

एमओयू पर डीएवी के प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल एवं वनिता इंस्टिट्यूट की प्राचार्य प्रीति अग्रवाल ने किए हस्ताक्षर

Education News Varanasi Uttar Pradesh July 2026


dil india live (Varanasi). वाराणसी में डीएवी पीजी कॉलेज और वनिता इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, वाराणसी के बीच गुरुवार को शैक्षणिक आदान प्रदान के लिए Mou (एमओयू ) पर हस्ताक्षर किया गया। एमओयू पर डीएवी कॉलेज के का. प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल एवं वनिता इंस्टिट्यूट की प्राचार्य प्रीति अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत डीएवी के विद्यार्थी होटल मैनेजमेंट, टेक्सटाइल, फैशन डिजाइनिंग, फ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट जैसे प्रोफेशनल कोर्स में इंटर्नशिप और अल्पकालिक पाठ्यक्रमों के लिए वनिता इंस्टीट्यूट में सीधे प्रवेश ले सकेंगे। इसके साथ ही वहां के शिक्षक और ट्रेनर्स कॉलेज के विद्यार्थियों को समय समय पर इंडक्शन कार्यक्रमों के जरिये उनका ज्ञानवर्धन भी करते रहेंगे। 

   इस सम्बंध में प्रो. मिश्रीलाल ने कहा कि दोनों शैक्षणिक संस्थान के बीच हुआ यह समझौता विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बहुत उपयोगी सिद्ध होगा, हमारा प्रयास है कि हमारे विद्यार्थी ना सिर्फ अपने पाठ्यक्रमों के अध्ययन करें बल्कि अन्य व्यवसायिक विधाओं की भी शिक्षा ग्रहण करें जिससे उन्हें रोजगार के लिए अधिक परेशान ना होना पड़े।

इनकी रही खास मौजूदगी 
इस अवसर पर डीएवी कॉलेज के उप प्राचार्य द्वय प्रो. संगीता जैन, प्रो. राहुल, प्रो. संजय साह, डॉ. बन्दना बाल चंदनानी, डॉ. नजमुल हसन, वनिता के विभागाध्यक्ष भागेश्वर तिवारी, काउन्सलर रागिनी सिंह सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद थे।

Crime News Varanasi Uttar Pradesh 30 July 2026: IPS नवीन अरोरा ने संभाला ADG Varanasi zone का कार्यभार

कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का दिया निर्देश
crime news ips Navin arora Varanasi zone 2026


dil india live (Varanasi). वाराणसी जोन के नवागत अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) नवीन अरोरा (IPS) ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जोन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की प्राथमिकताओं से सभी को अवगत कराया और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। बैठक में आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा, चेहल्लुम और Eid miladunnabi जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही गो-तस्करी, साइबर अपराध सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने के निर्देश दिए गए।

नवागत ADG ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा आमजन और पुलिस पेंशनरों की समस्याओं का भी संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

बुधवार, 29 जुलाई 2026

Education News Varanasi Uttar Pradesh 29 July 2026: विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में मीडिया एवं जनसंपर्क समिति का गठन

डॉ. सुमित कुमार घोष संयोजक तथा डॉ. राम प्रकाश सिंह यादव सदस्य नामित


dil india live (Varanasi). वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति के आदेशानुसार तथा गंगापुर/भैरोंतालाब परिसर के प्रभारी की संस्तुति पर डॉ. विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर में आयोजित होने वाली शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं विस्तार गतिविधियों सहित विश्वविद्यालय की अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार, मीडिया समन्वय एवं जनसंपर्क को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मीडिया एवं जनसंपर्क समिति का गठन किया गया है।


विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने बताया कि समिति में ललितकला विभाग के डॉ. सुमित कुमार घोष को संयोजक तथा राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. राम प्रकाश सिंह यादव को सदस्य नामित किया गया है। आशा व्यक्त किया गया है कि यह समिति परिसर की विभिन्न गतिविधियों से संबंधित समाचारों का संकलन, प्रेस विज्ञप्तियों का निर्माण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से परिसर की उपलब्धियों एवं गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी। साथ ही विश्वविद्यालय की सकारात्मक, सशक्त एवं प्रभावी छवि को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Crime News Varanasi Uttar Pradesh 29 July 2026: सतनारायण सेठ की अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार

सेठ पर था चोरी का सामान खरीदने का गंभीर आरोप



dil india live (Varanasi). वाराणसी में अपर सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-1, अपराध संख्या 165/2026, धारा 123 एवं 305 बीएनएस के अंतर्गत दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त सतनारायण सेठ, निवासी ग्राम हुसैनपुर कंसापुर, थाना औराई, जनपद भदोही, के अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को सुनवाई के उपरांत स्वीकार कर लिया। अदालत ने अभियुक्त को 50-50 हजार रुपये के दो जमानती बंधपत्र तथा निजी मुचलके पर अग्रिम जमानत प्रदान की।

मामले के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि उसने चोरी का सामान सतनारायण सेठ को बेचा था। उक्त कथन के आधार पर पुलिस द्वारा सतनारायण सेठ के आवास पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसके बाद अभियुक्त की ओर से वांछित रिपोर्ट तलब कराते हुए न्यायालय में अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता हृदयानंद यादव, कुलदीप गुप्ता एवं राजेश गुप्ता ने प्रभावी ढंग पक्ष रखते हुए तर्क प्रस्तुत किए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत न्यायालय ने अभियुक्त का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया।

Education News Varanasi Uttar Pradesh 29 july 2026: आशा लाइब्रेरी की 2 छात्राओं को मिला School OF Programming पुणे में Admission

दो वर्ष के पाठ्यक्रम के लिए मिलेगी चार लाख रूपये की स्कालरशिप
Education News Varanasi Uttar Pradesh july 2026


dil india live (Varanasi). सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा भंदहां कला, कैथी ग्राम में बेटियां पढ़ें आगे बढ़ें के स्लोगन के साथ संचालित निःशुल्क आशा लाइब्रेरी की 2 छात्राओं प्रतिमा सोनकर और दिव्या निषाद का चयन शत प्रतिशत लगभग  4 लाख रूपये स्कालरशिप लगभग  के साथ पुणे स्थित स्कूल ऑफ़ प्रोग्रामिंग में दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए हुआ है  । यह संस्थान नवगुरुकुल फाउन्डेशन द्वारा संचालित है। ज्ञातव्य है कि विगत वर्ष भी यहाँ से 4 छात्राओं का चयन हुआ था जो वर्तमान में वहां अध्ययनरत हैं ।

लाइब्रेरी में चयनित छात्राओं का अभिनंदन 
लाइब्रेरी में चयनित छात्राओं का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बधाई देते हुए आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि इन छात्राओं के चयन के लिए कई स्तर की परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किये गये जिसमें आशा लाइब्रेरी की 9 छात्राओं ने भाग लिया जिसमें अंतिम रूप से फिलहाल दो छात्राओं  का चयन हुआ है एवं दो अन्य छात्राओं के लिए चयन प्रक्रिया जारी है। चयनित दोनों छात्राएं 30 जुलाई को ट्रेन द्वारा पुणे रवाना होंगी। 


ट्रस्ट के कार्यकर्ता  सौरभ चन्द्र ने बताया कि दो वर्ष के पाठ्यक्रम पूर्ण होने तक इन छात्राओं के अध्ययन, छात्रावास, भोजन, लैपटॉप आदि की व्यवस्था नवगुरुकुल फाउंडेशन द्वारा ही की जायेगी, इसके बाद इन छात्राओं को निजी क्षेत्र में सेवा के लिए परिसर चयन की सुविधा भी प्रदान की जायेगी। इस चयन से आशा लाइब्रेरी की छात्राओं में बहुत उत्साह है। कार्यक्रम में साधना पाण्डेय, प्रदीप सिंह, दीन दयाल सिंह आदि की उपस्थिति रही।

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

Rajya Mahila Aayog Uttar Pradesh 28 July 2026: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्य ने की महिला जनसुनवाई

छोटे-छोटे मामलों की उचित जांच कर अधिकारी निस्तारण कराएं, ताकि लोगों को बिना वजह न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़े-बबीता सिंह चौहान

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने संवेदनशील मामलों में तत्परता से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर दिया जोर
Rajya Mahila Aayog news, Uttar Pradesh, July 2026, Babita Singh Chauhan


dil india live (Varanasi). वाराणसी में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान (Babita Singh Chauhan)और सदस्य गीता विश्वकर्मा (Gita vishvkarma) की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के लिए मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन सर्किट हाउस सभागार में किया गया। 

अध्यक्ष के समक्ष जनसुनवाई में कुल 44 प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिसमे 01 का मौके पर निस्तारण हुआ। इसमें अधिकतर प्रकरण घरेलू हिंसा और जमीनी विवाद से संबंधित थे। अध्यक्ष बबीता सिंह  चौहान ने महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के दृष्टिगत् प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित विभाग को प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।



महिलाओं की समस्याओं का संज्ञान ले

 उन्होंने आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिलाओं की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसका निस्तारण नियमानुसार अविलम्ब कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छोटे मामलों की उचित जांच कर निस्तारण कराएं, ताकि लोगों को न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं नियम सम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संवेदनशील मामलों में तत्परता से प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इनकी रही खास मौजूदगी 
इस मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांग जन शक्तिकरण अधिकारी के प्रतिनिधि, जिला समाज कल्याण अधिकारी के प्रतिनिधि, जिला पंचायत राज अधिकारी के प्रतिनिधि, पैरालीगल वालेंटियरर्स जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, केन्द्र प्रबन्धक, वन स्टॉप सेन्टर, संरक्षण अधिकारी, जिला बालं संरक्षण इकाई के अलावा अन्य अधिकारीगण के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

crime news Varanasi Uttar Pradesh 28 July 2026: कैंट पुलिस का जुए के अड्डे पर छापा

ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंसे  छह जुआरी नगदी बरामद, मचा हड़कंप 

जानिए कैसे आएं पुलिस के शिकंजे में 

crime news Varanasi Uttar Pradesh July 2026


  • Mohd Rizwan 

dil india live (Varanasi). वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस ने सोमवार रात अर्दली बाजार स्थित एमएम लॉन के पास संचालित एक जुए के अड्डे पर छापेमारी कर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से फड़ पर लगी 5,400 रुपये की नगदी, आरोपितों की तलाशी से 2,200 रुपये तथा 52 पत्तों की एक खुली ताश की गड्डी बरामद की। यह कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई, इससे जुआरियों में हड़कंप मच गया।

दरअसल कैंट प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पांडेय के नेतृत्व में सोमवार रात करीब 8:40 बजे की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रोहित पटेल, दीपक पटेल, चंदन पटेल, पवन कुमार गौतम, राजीव कुमार पटेल और सूरज कुमार के रूप में हुई। सभी आरोपी कैंट थाना क्षेत्र के टकटकपुर इलाके के रहने वाले हैं। 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल  
पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ उत्तर प्रदेश जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी टीम में उपनिरीक्षक बलवंत कुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय, नागेंद्र कुमार, राजन कुमार राव और अमित तिवारी शामिल रहे।

सोमवार, 27 जुलाई 2026

political news Varanasi Uttar Pradesh 27 July 2026: सीवर लाइन विस्तार की मांग पूरी होने पर minority Congress के प्रदेश सचिव ने जानिए क्या कहा

क्षेत्र की जनता के भरोसे, सहयोग और साझा कोशिशों की जीत-हाजी तौसीफ कुरैशी 
Political news Varanasi July 2026


dil india live (Varanasi). वाराणसी की शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के नदेसर (nadesar ward no 34) वार्ड नं 34 (नदेसर–गढ़हिया, अंधरापुल, नदेसर मीट मार्केट होते हुए चौकाघाट तक) सीवर लाइन विस्तार की मांग को लेकर अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव हाजी तौसीफ कुरैशी पिछले कई वर्षों से लगातार कोशिश कर रहे थे। अब उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि "आज यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरे लगातार प्रयासों के बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना की कार्ययोजना तैयार हो गई है। यह पूरे क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी राहत और जनहित की दिशा में अहम कदम है।

मोहम्मद तौफीक कुरैशी, प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) ने कहा कि यह मेरी कामयाबी नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता के भरोसे, सहयोग और साझा कोशिशों की जीत है। उन्होंने इस जनहित के कार्य में सहयोग देने के लिए जलकल विभाग, नगर निगम वाराणसी के अधिशासी अभियंता, महाप्रबंधक, जनसूचना अधिकारी, सचिव तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का दिल से शुक्रिया अदा किया।

उम्मीद: जल्द शुरू होगा काम

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी ज़रूरी औपचारिकताएं जल्द पूरी होंगी और निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा, ताकि क्षेत्र की जनता को वर्षों पुरानी सीवर की समस्या से हमेशा के लिए राहत मिल सके।

Education News Varanasi Uttar Pradesh : IQAC ने मनाया VKM कमच्छा का 72 वां स्थापना दिवस

शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना भी है -उमा भट्टाचार्य
Education News Varanasi Uttar Pradesh July 2026


dil india live (Varanasi). काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से संबद्ध एवं NAAC मान्यता प्राप्त वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी के 72 वें स्थापना दिवस का आयोजन महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा सेमिनार हॉल में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने की तथा प्रबंधिका उमा भट्टाचार्य ने शुभाशंसा प्रेषित की।

अपने संबोधन में प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने कहा कि 72 वर्षों की गौरवशाली यात्रा केवल उपलब्धियों का इतिहास नहीं, बल्कि भविष्य की नई संभावनाओं का आधार भी है। उन्होंने महाविद्यालय को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित करने के लिए आगामी पांच वर्षों के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की।

प्रबंधिका उमा भट्टाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना भी है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार को संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

Education News VKM Varanasi July 2026

Education News Varanasi VKM July 2026

महाविद्यालय के आगामी पांच वर्षों के विकास हेतु विस्तृत विचार विमर्श में जिन मुख्य विषयों पर मंथन हुआ उनमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ बहुविषयक एवं कौशल-आधारित शिक्षा को सुदृढ़ करना, NAAC के आगामी मूल्यांकन में उच्च ग्रेड प्राप्त करने के लिए गुणवत्ता उन्नयन की सभी प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी बनाना, शोध संस्कृति को प्रोत्साहित करते हुए ICSSR, UGC तथा अन्य राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से अनुसंधान परियोजनाएँ एवं अनुदान प्राप्त करना, स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, ई-लर्निंग संसाधनों एवं आधुनिक प्रयोगशालाओं का विस्तार आदि मुख्य थे।  विद्यार्थियों के लिए रोजगारोन्मुखी, कौशल विकास एवं मूल्य संवर्धन पाठ्यक्रमों की संख्या में वृद्धि, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ शैक्षणिक सहयोग (MoU), फैकल्टी एवं विद्यार्थी विनिमय कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता, नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करना, पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर, ऊर्जा संरक्षण तथा सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप परिसर का विकास, समुदाय आधारित गतिविधियों, NSS, NCC तथा आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करना, विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास हेतु खेल, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं नेतृत्व विकास कार्यक्रमों का विस्तार जैसे सुझाव भी पटल पर रखे गए। 

कार्यक्रम में IQAC द्वारा संस्थान की उपलब्धियों, गुणवत्ता संवर्धन की पहलों तथा भावी विकास योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी किया गया। शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं ने महाविद्यालय को उत्कृष्टता के नए आयामों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अंत में सभी उपस्थित जनों ने यह संकल्प लिया कि वसंत कन्या महाविद्यालय आगामी पांच वर्षों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार, डिजिटल परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्रों में नई उपलब्धियां अर्जित करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान को और अधिक सुदृढ़ करेगा।