police officer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
police officer लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 12 अगस्त 2026

Education News Varanasi Uttar Pradesh police officer 12 August 2026:मिशन शक्ति के तहत DAV में UP police द्वारा जागरूकता अभियान

यूपी पुलिस छात्राओं के मुद्दे पर बेहद संवेदनशील - एसीपी विजय प्रताप
Education News Varanasi Uttar Pradesh police officer August 2026


dil india live (Varanasi). वाराणसी के डीएवी पीजी कॉलेज (DAV PG college Varanasi) में आइक्यूएसी (IQAC) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा नारी सुरक्षा सम्मान के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के स्व. पीएन सिंह यादव स्मृति सभागार में आयोजित पांचवें चरण के मिशन शक्ति समारोह में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसीपी कोतवाली जोन विजय प्रताप सिंह ने कहा कि अब छात्राओं को डरने की जरूरत नही है, उत्तर प्रदेश की पुलिस लड़कियों से जुड़े हर मुद्दे पर बेहद संवेदनशील है, जैसे छेड़खानी, साइबर फ्रॉड, पीछा करना, अपशब्द या फब्तियां कसने जैसे किसी भी मामले में राज्य सरकार द्वारा जीरो टॉलरेंस का आदेश है।

Education News Varanasi Uttar Pradesh police officer August 2026 DAV

 उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा छात्राओं के लिए बहुत सारे प्रावधान किए गए है जिसकी जानकारी सभी छात्राओं को होनी चाहिए। 1090, डायल 112 और 1930 जैसे नम्बर सभी को याद होने चाहिए। अंत मे उन्होंने अध्यापकों से भी समय समय पर छात्राओं की काउंसलिंग करने का सुझाव दिया। 

कार्यक्रम में कोतवाली जोन प्रभारी रोशनी नरवरिया, चौकी प्रभारी प्रशांत गुप्ता एवं हिमांशु कुमार ने भी विचार रखें। स्वागत महाविद्यालय के का. प्राचार्य प्रो.मिश्रीलाल, उपाचार्य प्रो.संगीता जैन एवं आइक्यूएसी की समन्वयक डॉ. पारुल जैन ने किया। संचालन डॉ. तरु सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.ऐश्वर्या उपाध्याय ने दिया। इस मौके पर समस्त विभागों के महिला प्राध्यापक एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रही।