VKM kamacha लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
VKM kamacha लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 3 अगस्त 2026

Education News Varanasi Uttar Pradesh 3 august 2026: VKM kamacha में प्रधानमंत्री मोदी के ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ का हुआ लाइव प्रसारण

युवा मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचकर राष्ट्र निर्माण में जुटे- प्रो. रचना श्रीवास्तव


dil india live (Varanasi). वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा (VKM kamacha Varanasi) के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वर्षा सिंह और डॉ. पूनम वर्मा के निर्देशन में  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुरू किये गए  ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के लाइव प्रसारण आयोजन किया गया। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना, शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में युवाओं की ऊर्जा का सही उपयोग करना है। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेविकाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

 प्राचार्य प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने देश के युवाओं को मादक पदार्थों (ड्रग्स) के दुष्प्रभावों से बचने और उन्हें राष्ट्र निर्माण के बड़े लक्ष्यों से जुड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वर्षा सिंह ने राष्ट्र निर्माण और विक्सित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए NSS (राष्ट्रीय सेवा योजना) की स्वयंसेविकाओं के द्वारा जन- जागरूकता अभियान चलाये जाने पर ख़ास ज़ोर दिया।