jimnastick Sang लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
jimnastick Sang लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

Sport News UP Varanasi17 July 2026:5 दिन में 70 खिलाड़ियों ने सीखे जिमनास्टिक एरोबिक्स के कोड ऑफ पॉइंट्स

वाराणसी जिला जिम्नास्टिक संघ के कैम्प का हुआ समापन
sport News Varanasi Uttar pardesh 2026


dil india live (Varanasi). वाराणसी जिला जिम्नास्टिक संघ (Varanasi District jimnastick Sang) द्वारा महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या महाविद्यालय प्रांगण में पांच दिनी तक चले विशेष जिम्नास्टिक एरोबिक्स कैम्प का शुक्रवार को समापन हो गया। कैम्प में प्रशिक्षण देने आए वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग ले चुके एवं 3 बार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मैडल जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्ट जॉनी कुमार (Joni kumar) ने शहर के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों को ओलंपिक संघ द्वारा निर्धारित कोड ऑफ पॉइंट्स के अनुसार प्रशिक्षण दिया। उन्होंने नवोदित खिलाड़ियों और स्टेट लेवल के खिलाड़ियों को एकजुकेशन टेक्निक और आर्टिस्टिक प्रेजेंटेशन एवं कोरियोग्राफी की तकनीक सिखाई, इसके साथ ही रूटीन कंस्ट्रक्शन, म्यूजिक एवं इंटरप्रेटेशन, सेफ्टी एवं इंजरी प्रिवेंशन जैसी तकनीकी जानकारियों से अवगत कराया।

sport News Varanasi Uttar pradesh 2026

 

        इसके साथ ही जॉनी कुमार ने खिलाड़ियों को हेलीकॉप्टर, एयरटन, हाइवी, स्टैण्डल सपोर्ट, कॉलेब्रेशन, लिफ्ट जैसे मूवमेंट का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिम्नास्टिक में जितना बुनियादी मूवमेंट की प्रैक्टिस होगी, प्रदर्शन उतना ही उम्दा होगा। उन्होंने यह भी कहा की यदि अंडर 11 के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिले तो राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पदक मुश्किल नही है। अतिथि का स्वागत वाराणसी जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव अखिलेश रावत एवं उपाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने किया। सह सचिव रोहित कुमार, आशीष शर्मा, प्रशांत रावत आदि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में शहर के आठ स्कूल सनबीम वरुणा, सारनाथ, आर्यन इंटरनेशनल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जयपुरिया स्कूल, सनबीम लहरतारा, सेंट जोन्स, यूनिक एकेडमी आदि के 70 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।