banaras लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
banaras लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 21 अप्रैल 2025

pope Francis के निधन से Banaras से Rome तक शोक

अलविदा pope Francis 

मसीही संस्थाएं व स्कूल-कालेज कल रहेंगे शोक में बंद 

ईस्टर संडे को किया था दुनिया को संबोधित, सहिष्णुता पर दिया था जोर


Varanasi (dil India live). वेटिकन सिटी में दुनिया के सबसे बड़े ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन हो गया। उनका निधन वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित उनके निवास स्थान पर हुआ। कार्डिनल केविन फेरेल, वेटिकन कैमरलेन्गो ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि “सोमवार को रोम से पोप फ्रांसिस पिता के घर लौट गए। उनका पूरा जीवन प्रभु और उनके चर्च की सेवा के लिए समर्पित था।’ उन्होंने कहा कि पोप फ्रांसिस ने हमें मूल्यों, साहस और सार्वभौमिक प्रेम के साथ जीना सिखाया, खासकर सबसे गरीब और सबसे हाशिए पर पड़े लोगों के लिए। 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस अपने 12 साल के पोप कार्यकाल में वह कई बीमारियों से पीड़ित रहे। फ्रांसिस, पुरानी फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे। युवावस्था में उनके एक फेफड़े का हिस्सा निकाल दिया गया था। उन्हें 14 फरवरी, 2025 को सांस की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो बाद में डबल निमोनिया में बदल गया। उन्होंने वहां 38 दिन बिताए। रविवार को पोप फ्रांसिस ने ईस्टर संडे के अपने संबोधन में विचार की स्वतंत्रता और सहिष्णुता का आह्वान किया।

गाज़ा के हालात पर जताई थी चिंता 

बेसिलिका की बालकनी से 35,000 से अधिक लोगों की भीड़ को ईस्टर की शुभकामनाएं देने के बाद, फ्रांसिस ने अपने पारंपरिक “उर्बी एट ओर्बी” (“शहर और दुनिया के लिए”) आशीर्वाद को पढ़ने का काम एक सहयोगी को सौंप दिया।उन्होंने भाषण में कहा, “धर्म की स्वतंत्रता, विचार की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और दूसरों के विचारों के प्रति सम्मान के बिना शांति नहीं हो सकती है.” उन्होंने “चिंताजनक” यहूदी-विरोध और गाजा में ‘नाटकीय और निंदनीय’ स्थिति की भी निंदा की।

बनारस में शोक, बंद रहेंगे स्कूल कालेज 

पोप फ्रांसिस के निधन से बनारस समेत देश दुनिया में शोक की लहर है। शोक में मसीही संस्थाएं व स्कूल-कालेज कल बंद रहेंगे। खास तौर पर जीवन ज्योति हायर सेकेण्डरी स्कूल सारनाथ, सेंट मैरीज कांवेंट स्कूल कैंटोंमेंट व सोना तालाब, सेंट जांस व सेंट जोसेफ आदि की सभी शाखाओं में अवकाश की घोषणा की गई है।

कैसे हुआ पोप का निधन, क्या थी बीमारी 

वपोप फ्रांसिस का निधन 21 अप्रैल 2025 को वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित उनके निवास स्थान पर हुआ। वह 88 वर्ष के थे और लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन की घोषणा वेटिकन केमरलेंगो कार्डिनल केविन फेरेल ने की, जिन्होंने कहा कि पोप फ्रांसिस ने अपने जीवन को प्रभु और उनके चर्च की सेवा के लिए समर्पित किया था।

पोप फ्रांसिस के निधन की वजह 


- पोप फ्रांसिस पुरानी फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे, जिसके कारण उनके गुर्दे में भी खराबी के शुरुआती चरण नजर आने लगे थे।
- उन्हें 14 फरवरी 2025 को सांस की तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जो बाद में डबल निमोनिया में बदल गया।
- वह अस्पताल में 38 दिन रहे और हाल ही में ईस्टर कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

मोदी व राहुल गांधी समेत कई की प्रतिक्रियाएं

-भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद किया।
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पोप फ्रांसिस के निधन पर दुख जताया और कहा कि उन्हें एक सच्चे धर्मगुरु के रूप में हमेशा याद किया जाएगा।

कौन बनेगा नया पोप, क्या है प्रकिया 

नए पोप के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, और कई नाम चर्चा में हैं। कुछ प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं :
- फिलीपींस के कार्डिनल लुई एंटोनियो: अपनी धार्मिक नेतृत्व क्षमता और वैश्विक प्रभाव के लिए जाने जाते हैं।
- इटली के कार्डिनल पेट्रो पैरोलिन: वेटिकन के अनुभवी राजनयिक और चर्च के एक प्रमुख नेता।
- हंगरी के कार्डिनल पीटर एर्डो: चर्च के एक प्रमुख विद्वान और नेता।
- अमेरिका के कार्डिनल रेमंड लियो बर्के: एक अनुभवी कार्डिनल और चर्च के एक प्रमुख नेता।
- इटली के कार्डिनल मैटो जुप्पी: चर्च के एक युवा और गतिशील नेता।
- नीदरलैंड के कार्डिनल विलियम्स जैकब आइजक: चर्च के एक प्रमुख विद्वान और नेता।
- माल्टा के कार्डिनल मारियो ग्रेच: चर्च के एक अनुभवी नेता और वेटिकन के एक प्रमुख अधिकारी।
- जॉर्ज कूवाकड: एक वेटिकन राजनयिक और इंटररिलिजियस डायलॉग के प्रमुख।
नए पोप का चयन "कॉन्क्लेव" नामक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा, जिसमें दुनिया भर के कार्डिनल भाग लेंगे। मतदान वेटिकन स्थित सिस्टीन चैपल में आयोजित किया जाएगा। नए पोप के नाम की घोषणा सेंट पीटर्स बेसिलिका की बालकनी से "हैबेमस पापम" की घोषणा के साथ की जाएगी।

बुधवार, 19 फ़रवरी 2025

Banaras rail इंजन कारखाना में अंतर्विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

बरेका में रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

प्रतियोगिता में महाप्रबंधक नरेश पाल ने वॉलीबॉल कोर्ट पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह 

Mohd Rizwan 

Varanasi (dil India live). बनारस रेल इंजन कारखाना  खेल संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर्विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत 19 फरवरी को खेल मैदान में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर, उन्हें शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।


प्रथम मुकाबले में सिविल व भंडार डिपो और प्लांट डिवीजन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें प्लांट डिवीजन  ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 25-15, 25-15 के रोमांचक स्कोर से सिविल व भंडार डिपो को हराया। खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन और टीम वर्क ने दर्शकों का दिल जीत लिया। प्लांट डिवीजन की ओर से कर्मचारी परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह का खेल सराहनीय रहा।

प्रतियोगिता के दौरान स्वयं महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह वॉलीबॉल कोर्ट पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया साथ उन्होंने खिलाड़ियों से खेल संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। खिलाड़ी अपने मध्य महाप्रबंधक को देख अत्यंत प्रसन्न दिखे।


दूसरे मुकाबले में लोको डिवीजन-1 और इंजन डिवीजन के बीच संघर्षपूर्ण खेल देखने को मिला। इस मैच में लोको डिवीजन-1 ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 25-22, 25-22,  के संघर्षपूर्ण स्कोर से जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के जोश और खेल कौशल ने मैदान में उत्साह का संचार किया। बरेका में आयोजित इस तरह की अंतर्विभागीय प्रतियोगिताएं अधिकारियों एवं कर्मचारियों में खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देती हैं।


मैच को आयोजित करने में मुख्य रूप से बरेका वॉलीबॉल कोच सुनील राय, उदय राज यादव, प्रशांत सिंह, अनुवीर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मैच के दौरान मुख्य रूप से खेलकूद संघ के महासचिव एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर उत्पादन, विपणन सुनील कुमार, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर स्पेयर पार्ट्स एम.पी सिंह, सहायक सामग्री प्रबंधन डिपो हरि सिंह कुरियाल एवं बड़ी संख्या में कर्मचारीगण खेल प्रेमी उपस्थित रहे। यह आयोजन केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रहकर कर्मचारी सामूहिक एकता एवं टीम बरेका के महत्वपूर्ण संदेश के वाहक बनते हैं।