सावन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सावन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सोमवार, 1 अगस्त 2022
Hariyali teej: सुहागन स्त्रियों ने मेंहदी लगाकर सावन में झूला झूला
Varanasi (dil india live). हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व को छोटी तीज भी कहते है। इस खास दिन माता पार्वती की पूजा संग बायना निकाला जाता हैं। इसका मुख्य पकवान घेवर होता है। सुहागन स्त्रिया मेंहदी लगा, हरी चूड़ियां पहन सजधाज कर कजरी गीत गाकर सावन में झूला झूलती हैं। इस पर्व को बनारस में उल्लास के साथ मनाया गया। खासकर संकटमोचन के समीप हरियाली तीज का कार्यक्रम अंजलि अग्रवाल के संयोजन में मनाया गया। यहां धन्यवाद निशा ने दिया। ममता तिवारी, रेनू कैला, सलोनी, सुषमा, विनीता, चंद्रा, सरोज राय सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस पर्व का लुत्फ उठाया।
मंगलवार, 19 जुलाई 2022
आया सावन सखी मन भावन... में हुई खूब मस्ती
कजरी की प्रस्तुति संग हुआ जमकर धमाल
Varanasi (dil india live). अखिल भारतीय वैश्य महिला महासम्मेलन की ओर से आया सावन सखी मन भावन कार्यक्रम गीत संगीत खुशी के माहौल में मनाया गया। इस दौरान गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
अध्यक्ष अंजली अग्रवाल ने सावन मास में आशीष देते पर्वो की लड़ी की शुभकामना दी, ममता जयसवाल ने वंदना प्रस्तुत कर सभी को भक्ति में लीन कर दिया। शीला अग्रवाल ने संचालन तथा धन्यवाद सुशीला जायसवाल ने दिया। इरा, नीलू, निशा, उषा ने नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कजरी रेखा मिथिलेश, सुषमा इत्यादि ने प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान सभी महिलाएं लाल परिधान में सजधाज कर शामिल हुई।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)