प्यारे नबी की 63 साल की जिंदगी दुनिया के लिए मिसाल
- @dil india live
Varanasi (वाराणसी)। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक अवसर पर आशीकाने आला हजरत ट्रस्ट हुकुलगंज की ओर से अजीमुश्शान सालाना जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में देश के विभिन्न शहरों से उलेमा व शायरों ने शिरकत की।आलिमों व शायरों ने अपने खेताब से लोगों को फैजयाब किया। उलेमा ने अपनी तकरीर से लोगों को सीरत-ए-मुस्तफा को अपनाने, इस्लामी तालीम लेने और दीने इस्लाम सीखने पर जोर दिया।
जलसे में मुफ्ती-ए-बनारस अहले सुन्नत मौलाना मोइनुद्दीन अहमद फारूकी प्यारे मियां, मुफ्ती मोहम्मद फजले काजी, काजी शमीम अहमद कादरी, रईस लतीफी, मौलाना शफी अहमद कादरी, जावेद अहमद रजवी, मुहम्मद शाहिद रजवी, जमीर रजवी, गुलाम अजीज जालानी समेत कई उलेमा-ए-कराम व शायरों ने अपने जज्बात का इजहार किया। उलेमा ने कहा कि नबी का रास्ता ही हम सबको सही राह दिखा सकता है। इस दौरान उलेमा ने कहा कि नबी की 63 साल की जाहिरी जिंदगी दुनिया के लिए मिसाल है। नबूवत के ऐलान से पहले की उनकी जिंदगी और नबूवत के ऐलान के बाद की जिंदगी और शबे मेराज पर बारीकी से रौशनी डाली।
आयोजकों की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। महिलाओं की सहभागिता के लिए पर्दे का भी माकूल इंतजाम किया गया था। जलसे के दौरान क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।
🌙 यहां देखें वाराणसी की 12 महत्वपूर्ण खबरें - DIL INDIA LIVE
- प्यारे नबी की 63 साल की जिंदगी दुनिया के लिए मिसाल - हुकुलगंज में अजीम-उल-शान जलसा NEW
- सभी अंबिया का उनको मैं इमाम लिख रहा हूं - नदेसर में सजी नातिया महफ़िल
- शिक्षा, स्वास्थ्य व वंचितों का संरक्षण ही कल्याणकारी राज्य के दायित्व
- DLW पहाड़ी गेट में KJS प्रेरणा फ्री कोचिंग का शुभारंभ
- अर्थशास्त्र सबसे ज्यादा अप टू डेट विषय - प्रो. एन.के. मिश्रा - DAV PG
- शायरी में दिखती है दार्शनिक चिंतन - अल्लामा इकबाल पर चर्चा
- VKM में बेकिंग कार्यशाला - छात्राएं बनी आत्मनिर्भर
- 15 छात्राओं ने 50 से अधिक कृतियों की प्रदर्शनी लगाई
- आत्महत्या व्यक्तिगत नहीं सामाजिक विषय - सत्य गोपाल
- मानस्विनी क्लब शिविर में 130 परीक्षार्थियों का आकलन
- स्वस्थ रहना बीमारियों से बचाव तक सीमित नहीं
- वूमन स्पिरिट सोसायटी का शिवशक्ति स्वरूपा कार्यक्रम
🙏 वाराणसी की हर खबर सबसे पहले - DIL INDIA LIVE 🙏

