रविवार, 30 नवंबर 2025

BLW: डिजिटल इंडिया मिशन को नई गति दे रहा बरेका

डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत बरेका में फाइलों के डिजिटलीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ


F. farooqi/Santosh Nagvanshi 

dil india live (Varanasi). रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं बरेका  महाप्रबंधक सोमेश कुमार के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में डिजिटल इंडिया मिशन को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए  फाइलों का डिजिटलीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ कर दिया गया है। 

फाइलों का डिजिटलीकरण होने से कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीकों का समावेश सुनिश्चित होगा। इससे  न केवल  कार्य संस्कृति में सुधार होगा, बल्कि कार्यस्थलों की स्वच्छता, बेहतर कार्यक्षमता के साथ ही श्रम एवं समय की बचत भी सुनिश्चित होगी। यह पहल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को तेज, पारदर्शी और अधिक सुगम बनाएगी।

फाइलों के डिजिटलीकरण का कार्य वरिष्ठ आंकड़ा संसाधन प्रबंधक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस टीम में आंकड़ा संसाधन प्रबंधक प्रशांत दुबे, वरिष्ठ अभियंता (आई.टी.) नईम अख्तर तथा तीर्थ विश्वास सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बरेका की यह पहल डिजिटल इंडिया के संकल्प को मजबूत करेगी और बरेका को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम व दक्ष बनाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं: