पंडित बिरजू महाराज की विरासत और परंपरा को आगे बढ़ा रहीं हैं संगीता सिन्हा
dil india live (Varanasi). नटराज संगीत अकादमी वाराणसी द्वारा आयोजित सनबीम शिक्षण समूह के विशेष सहयोग से 30 वें कत्थक महोत्सव (विरासत पंडित बिरजू महाराज परंपरा) का आयोजन आज शाम 5:00 बजे सनबीम लहरतारा में आयोजित होने जा रहा है। नटराज संगीत अकादमी की निदेशक एवं पं. बिरजू महाराज की वाराणसी में वरिष्ठ शिष्या संगीता सिन्हा ने दिल इंडिया लाइव को बताया कि नटराज संगीत अकादमी द्वारा विगत 30 वर्षों से कथक महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है, जिसमें अकादमी के 30 वें कथक महोत्सव सभी संगीत रसिकों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन में छात्राओं के अतरिक्त बाहर के उभरते एवं प्रतिष्ठित कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन 22 वर्षों तक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद घाट पर मनाया गया तो 2 वर्ष अस्सी घाट पर और 2017 में 25 वर्ष होने पर सिल्वर जुबली भी मना। संगीता सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष मेरे गुरु पद्म विभूषण पं. बिरजू महाराज उपस्थित रहते थे। यह बनारस में अपना एक अकेला महोत्सव है। मैं अपने गुरु पं. बिरजू महाराज की कथक परंपरा को आगे ले जाने के लिए संकल्पित हूं। इस कथक महोत्सव में अकादमी की छात्राएं सम्या गर्ग, अन्विता दीक्षित युगल कथक नृत्य जहां प्रस्तुत करेंगी वहीं, ऋचा जालान एकल कथक नृत्य एवं अन्नेश दत्ता एकल कथक नृत्य प्रस्तुत करेंगी। यह आयोजन एक यादगार आयोजन होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें