शनिवार, 15 नवंबर 2025

BLW Varanasi Main में जनजातीय गौरव दिवस की रही धूम

बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर हुए विभिन्न आयोजन



F. Farooqui/Santosh Nagvanshi 

dil india live (Varanasi). बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) में आज (15 11.2025) रेलवे बोर्ड के  निर्देशानुसार एवं बरेका महाप्रबंधक सोमेश कुमार के मार्गदर्शन में "जनजातीय गौरव दिवस- 2025" एवं महान स्वतंत्रता सेनानी "धरती आबा" भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत बरेका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अशोक कुमार माहेश्वरी के नेतृत्व में निबंध प्रतियोगिता एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बरेका इंटर कॉलेज के सभागार में प्रातः 10:00 बजे से 11.00 बजे तक "जनजातीय उत्थान में भगवान बिरसा मुंडा का योगदान" विषयक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लगभग 100 बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी लेखनी के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया। 

अंशिका, पूजा व छवि पुरस्कृत 

इस प्रतियोगिता में कक्षा 11 स की छात्रा अंशिका पटेल प्रथम स्थान पर, कक्षा 10 ब की छात्रा पूजा पाल द्वितीय स्थान पर और कक्षा 11 ए की छात्रा छवि तिवारी तृतीय स्थान पर रही। मध्यान्ह के उपरान्त दोपहर 12:00 बजे से विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने आदिवासी गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक धर्मवीर सिंह तथा शिक्षक, विकास कुमार पांडे, राकेश चौधरी, शालिनी उपाध्याय, सदफ बानो, सौगता बोस व स्नेह सौरभ आदि शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


इस  अवसर पर कर्मचारी क्लब, बरेका में भी एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जनजातीय पारंपरिक परिधान झांकी एवं संस्कृति प्रदर्शनी के अलावा भव्य जनजातीय लोकनृत्य व लोकगीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 14 नवंबर 2025 को आयोजित चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक कार्मिक अधिकारी, पीयूष मिंज उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव, कर्मचारी क्लब, मदन कुमार एवं कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार, दिनेश प्रजापति एवं शशि समीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम का संचालन सदस्य, कर्मचारी क्लब, कौशल किशोर चौरसिया ने  किया। इस अवसर पर  बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं उनके परिजन तथा आमजन  भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: