मंगलवार, 1 सितंबर 2026

Education News Varanasi Uttar Pradesh 01September 2026: नीलम राय ने किया जिले का नाम किया रोशन, मिल रही है बधाइयां

वाराणसी की शिक्षिका नीलम राय को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025


dil india live (Varanasi). जनपद वाराणसी के लिए गौरव का क्षण है। उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए प्राथमिक विद्यालय मण्डुआडीह, विकासखंड काशी विद्यापीठ की सहायक अध्यापक नीलम राय का चयन हुआ है। उनके चयन की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा की है। राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयनित होने की खबर जब उनके प्राथमिक विद्यालय मण्डुआडीह (विकासखंड काशी विद्यापीठ) में पहुंची तो सहायक अध्यापक नीलम राय का वहां के अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों व पैरेंट्स ने ज़ोरदार स्वागत किया। उन्हें सभी ने बधाई देते हुए फूल मालाओं से लाद दिया।


इस संबंध में जानकारी देते हुए BSA Varanasi Bhupendra Singh ने कहा उनके इस चयन पर पूरे शिक्षा विभाग और जनपद में हर्ष का माहौल है। उनके निष्ठापूर्ण सेवाभाव, उत्कृष्ट शिक्षण कार्य और समर्पण को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है। यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि समस्त जनपद वाराणसी के लिए गर्व का विषय है। उनकी यह उपलब्धि अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उधर दिल इंडिया लाइव परिवार की तरफ से संपादक अमन ने नीलम राय को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं पेश की।

Education News Varanasi Uttar Pradesh September 2026






कोई टिप्पणी नहीं: