बुधवार, 5 नवंबर 2025

51000 दीपों से श्री कर्दमेश्वर महादेव का बिंदु सरोवर एवं देव स्थल को किया गया सुसज्जित

आसमानी आतिशबाजी के साथ हुई दिव्य आरती, मना देव दीपावली महोत्सव


F. Farouqi/Santosh Nagvanshi 

dil india live (Varanasi). कंदवा देव दीपावली ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कर्दमेश्वर महादेव देव दीपावली समिति वाराणसी द्वारा आयोजित कंदवा स्थित श्री कर्दमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पर भव्य देव दीपावली महोत्सव मनाया गया |

             देव दीपावली महोत्सव के अंतर्गत हर हर महादेव उद्घोष के साथ 51000 दीपों से बिंदु सरोवर एवं देव स्थल को सुसज्जित किया गया। आसमानी आतिशबाजी के साथ दिव्य आरती हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत नृत्य आधारित गणेश व् शिव वन्दना, धार्मिक लीला, माँ काली एवं माँ दुर्गा पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया गया। प्रादेशिक नृत्य के साथ साथ सुहानी मिश्रा ने झूमर नृत्य की विशेष प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को झंकृत किया उसी क्रम में अन्य कलाकारों द्वारा कजरी और कालबेलिया नृत्य भी प्रस्तुत हुआ।


इससे पूर्व तालाब के सभी घाटों पर इंडियन स्कूल (indian school) के बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाया गया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या तथा रोहनियां पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारम्भ किया गया।

          इस अवसर पर  महोत्सव के मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने अपने उद्भोधन में कहा की आज के दिन देव स्थल पर दीय जलाने से व्यक्ति सांसारिकता की भावना से ऊपर उठकर आध्यात्मिकता से जुड़़ता है। दीया जलाना आशा की एक किरण, मार्गदर्शन का स्रोत और ईश्वरीय आशीर्वाद के लिए एक माध्यम का प्रतीक है। इस पावन पर्व पर उपस्थित होना अपने आप में गर्व महसूस करता हूं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि (एमएलसी) हंसराज विश्वकर्मा ने कहा की कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव स्थलों पर धार्मिक महोत्सव मनाना और अपने इष्ट देवताओं के लिए दीये जलाना कशी के लिए और हमारी धार्मिकता स्वरूप का एक शाश्वत परंपरा है, जो लाखों लोगों के दिलों में भक्ति और श्रद्धा की गहरी भावना को बढ़ावा देती है। हमें बेहद खुशी है की हम सभी कशी के सबसे प्राचीन स्थल पर देव दीपावली मना रहे है|  

              इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहां कि आज के दिन पूजा पाठ करना और देव स्थलों पर दीया जलाना हमारे सांस्कृतिक ताने-बाने में गहराई से समाया हुआ वैदिक परंपरा है। यह पीढ़ियों से चली आ रही ये एक परंपरा है, जो अतीत के साथ निरंतरता और जुड़ाव की भावना को बढ़ावा देती है। 

          अगले क्रम में कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा की की कर्दम ऋषि का धार्मिक स्थल कशी का गौरव है  गौरवमयी स्थल पर देव दीपावली महोत्सव का भी एक इतिहास ही है की यहाँ की जनमानस मात्र पंद्रह मिनट में इक्कावन हजार दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए अपनी उपस्थिति महादेव जी के दरबार में करती है मै सभी नगरवासियों तथा सभी कलाकारों के उज्जवल भविष्य का  शुभकामना व्यक्त करता हूं।

             देव दीपावली महोत्सव के अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोपालजी पटेल तथा कंदवा वार्ड की पार्षद सुशीला देवी द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व माल्यार्पण के द्वारा किया गया। इसी क्रम में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा सभी कलाकरों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण तथा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया 

          इससे पूर्व ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार केशरी तथा पवन कुमार केशरी द्वारा महोत्सव में आये मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों तथा उपस्थित समस्त जनमानस का स्वागतबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट महासचिव व् कार्यक्रम निदेशक राजेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर नगरवासियों का भारी हुजूम देर रत तक लगा रहा। सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त जिला प्रशासन द्वारा किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: