शुक्रवार, 14 नवंबर 2025

Education: DAV PG College Main बाल दिवस पर छात्रों ने देखी डॉक्यूमेंट्री

डॉक्यूमेंट्री शो के बाद हुई परिचर्चा, स्टूडेंट्स ने दिखाया में उत्साह 



dil india live (Varanasi). वाराणसी में डीएवी पीजी कालेज के राजनीति विज्ञान विभाग के छात्रमंच रिपब्लिका के तत्वावधान में शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जयंती ( बाल दिवस ) के अवसर पर डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। उसके बाद जवाहर लाल नेहरू द्वारा लिखी गई किताब भारत एक खोज पर आधारित फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के निर्देशन में बने टीवी सीरियल भारत एक खोज के प्रथम एपिसोड को राजनीति विज्ञान विभाग के छात्रों ने डॉक्यूमेंट्री शो के माध्यम से देखा और डॉक्यूमेंट्री शो के बाद चर्चा परिचर्चा में भी भाग लिया। उक्त चर्चा में एमएम प्रथम वर्ष के छात्र प्रियरंजन ने कहा कि इस फ़िल्म को देखने के बाद मेरी इतिहास की समझ बेहतर हुई है। 


एमए प्रथम वर्ष के छात्र अमीनुल हक़ ने कहा कि नेहरू की नीति हमेशा समावेशी भारत बनाने की रही है, वह बच्चों और छात्रों में भविष्य का भारत देखते थे, इसीलिए उन्हें छात्रों और छोटे बच्चों से विशेष लगाव रखते थे। अलग अलग कक्षाओं के छात्रों ने डॉक्यूमेंट्री पर हुई चर्चा में भाग लिया और अपना पक्ष रखा। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति सुचरिता नंदा, डॉ. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. विकास सिंह, डॉ. रविशंकर राज और डॉ. गौरव मिश्रा ने जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संचालन छात्र निशान्त ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: