अर्थव्यवस्था के विभिन्न दृष्टिकोणों पर छात्र-छात्राओं द्वारा विस्तृत चर्चा
Varanasi (dil india live). DAV PG COLLEGE (डीएवी पीजी कॉलेज) के अर्थशास्त्र विभाग के Student foruam (स्टूडेंट फोरम) इको वॉइस में शुक्रवार को अर्थव्यवस्था के विभिन्न दृष्टिकोणों पर MA (एमए) तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा विस्तृत चर्चा किया गया। जिसमें दिव्य गटटानी ने भारत के नगर निगम की हस्तांतरण निर्भरता का अध्ययन पर अपना सुझाव दिया, सौरभ ने प्रस्तावित प्रत्यक्ष कर संहिता तथा आयकर विधायक 2025 पर विचार रखा, तनिष्का ने सीमा शुल्क और इसकी बदलती संरचना के बारे मे बताया, उज्ज्वल दवारा india (भारत) को मैग्नेट के उत्पादन में बढ़ावा देने और दूसरे देशों पर निर्भरता कम करने के विभिन्न दृष्टिकोण पर अपना विचार रखा, अनायशा वैष्णेय ने भारत के GST (जीएसटी) के क्रियान्वयन की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। जिसमें BA, MA, B.COM के STUDENTS ने भाग लिया। इसमें डॉ. मयंक कुमार सिंह , डॉ पारुल जैन, डॉ सिद्धार्थ सिंह , डॉ आहुति सिंह, डॉ शालिनी सिंह और नंदिनी सम्मिलित रहे। संचालन डॉ. शालिनी सिंह ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें