बुधवार, 17 सितंबर 2025

PM Modi के जन्मदिन पर लगाया नारी शक्ति चौपाल

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की बताईं उपलब्धियां 

एफ.फारुकी/संतोष 

Varanasi (dil india live). प्रधान मंत्री मोदी के 76 वें जन्म दिवस पर महानगर महिला मोर्चा द्वारा सेवा पखवारा सप्ताह के अंतर्गत महिला मोर्चा महानगर द्वारा सभी विधान सभा में नारी शक्ति चौपाल का आयोजन जहां किया गया। वहीं बरेका में "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" कार्यक्रम का महाप्रबंधक ने आगाज़ किया।

नारी शक्ति चौपाल का आयोजन 

उत्तरी विधान सभा की चौपाल कार्यक्रम की संयोजक अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल थी। इस मौके पर मुख्य अतिथि नम्रता चौरसिया (क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा) ने चौपाल में महिलाओं से पिछले 14 वर्षो से पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी द्वारा महिलाओं के हीत में निरन्तर लायीं जा रही योजनाओं के बारे में सभी को बताया और मोदी जी को जन्मदिन की बधाई दीं। वहीं कैंट विधानसभा की  मुख्य अतिथि कुसुम सिंह पटेल थी। उन्होंने बताया कि सेवा पखवारे के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यक्रम जो 16 सिंतबर से 2 अक्टूबर तक चलाये जायेंगे। इस दौरान नारी शक्ति चौपाल,  स्वच्छता अभियान, ब्लड डोनेशन कैंप, फल वितरण, चित्रकला प्रतियोगिता तथा मलिन बस्ती की बेटी का सम्मान आयोजित किया जाएगा। 


इस दौरान कैंट विधान सभा की अंजली गुप्ता ने धन्यवाद दिया। संयोजक व संचालन प्रञा पांडे ( महामंत्री महिला मोर्चा) ने किया। यह चौपाल गुलाब बाग कार्यालय सिगरा पर सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में साधना पांडेय, आरती पाठक, उषा सिंह, चंद्र कला, रीना सिंह, अमृता श्रीवास्तव, सीमा यादव, सीता गुप्ता, राधा, दीप, शिखा, सुषमा सिंह, प्रियंवदा सिंह, गौरी यादव, लुबना बेगम, भारती सिंह व मिडिया प्रभारी अनिशा शाही उपस्थित थीं।





बरेका:"स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" का आगाज़

 

राष्ट्रव्यापी 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' व पोषण माह' का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने के पश्चात बरेका में दीप प्रज्वलन कर "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान का शुभारंभ महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा किया गया।
बरेका में "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान का विवरण प्रस्तुत करते हुए प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेश कुमार ने बताया कि 17/09/25 से 02/10/25 तक चल रहे इस अभियान में महिला व बच्चों का प्रतिदिन विशेष स्वास्थ्य परीक्षण,जांच व उपचार किया जाएगा, जिसमें सभी चिकित्सा विशेषज्ञ जैसे- मेडिसिन, सर्जरी, नाक कान गला, नेत्र, शिशु, स्त्री रोग, मानसिक व दंत रोग विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण किया जाएगा। पोषण पर व्याख्यान व काउंसिलिंग करते हुये संतुलित आहार तथा प्रत्येक माह 10% खाद्य तेल के उपभोग में कटौती करने का आह्वान किया जाएगा। किशोरियों के लिए माहवारी स्वच्छता पर स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की जाएगी। टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए "निश्चय मित्रों"का पंजीकरण किया जाएगा जो प्रत्येक टीबी मरीज व उनके नजदीकी संपर्क व्यक्तियों के लिए उपचार व जांच में सहायता प्रदान करने के साथ-साथ पोषण पोटली भी उपलब्ध करायेंगे। 
इस अभियान के अंतर्गत "बृहद रक्तदान शिविर" का आयोजन कर रक्त संकलन के साथ-साथ रक्तदान के लिए शपथ व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा ताकि भविष्य की चुनौतियों से निपटा जा सके। डॉ.मधुलिका सिंह ने कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए सभी चिकित्साकर्मियों को सक्रिय सहयोग कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। 
बरेका महिला कल्याण संगठन की सदस्य पूनम सिंह, श्वेता सिंह व अन्य पदाधिकारियों द्वारा इस अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के. श्रीवास्तव, प्रधान वित्त सलाहकार सलाहकार, मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन), लाल जी चौधरी, मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण), मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको), अरविंद कुमार जैन, मुख्य संरक्षा अधिकारी, राम जन्म चौबे, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (सर्विस), नीरज जैन, मुख्य विद्युत सर्विस इंजीनियर, भारद्वाज चौधरी, उपमहाप्रबंधक अनुज कटियार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी परिषद के सदस्य नवीन कुमार सिन्हा व बड़ी संख्या में उपस्थित कर्मचारियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

 इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ.मधुलिका सिंह व डॉ.प्रेक्षा पांडेय, अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ.विजय कुमार दुर्गा प्रसाद व डॉ.अमित गुप्ता, फिजीशियन, डॉ. मिन्हाज अहमद व डॉ. एसके मौर्य, निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉ.विशाल मिश्र व डॉ.सौरभ सागर व बरेका चिकित्सालय के अन्य चिकित्सकों ने विशेष रूप से नारी व शिशु स्वास्थ्य परीक्षण किया। बरेका चिकित्सालय के सभी नर्सिंग, फार्मेसी, लैब व अन्य सहायक स्टाफ ने सक्रिय रुप से भाग लेकर आज के उद्घाटन समारोह का सफलतापूर्वक शुरूआत करते हुए अभियान के उद्देश्यपूर्ण समापन का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: