सोमवार, 8 सितंबर 2025

Jain Community K 23th Tirthankar पार्श्वनाथ की जन्मस्थली पर मना क्षमावाणी पर्व

क्षमा वीरों का आभूषण है-महापौर अशोक तिवारी 



 Varanasi (dil india live). जैन समाज द्वारा पार्श्व नाथ की जन्मस्थली भेलपुर दिगंबर जैन मंदिर में आज क्षमावर्णी का महान पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथ महापौर अशोक तिवारी ने क्षमा को वीरों का आभूषण बताया। श्री तिवारी ने कहा की क्षमा एक ऐसा हथियार है जिससे पूरे विश्व को जीता जा सकता है। क्षमा करना अपने आप में एक बहुत बड़ी महान बात है। आज पूरे विश्व में जब हथियारों की होड़ लगी हुई है एक दूसरे को नीचा दिखाने की होड़ लगी है एक दूसरे की जमीनों पर कब्जा करने की होड लगी है, तो क्षमा एक ऐसी चीज है जो इंसान के दिल दिमाग में परिवर्तन डालती है। और इंसान की सोच बदल जाती है। वो अपनी गलतियों को सुधार लेता है जिस दिन इंसान ने क्षमा करना सीख लिया उस दिन उसका मनुष्य जन्म सफल हो जाएगा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने क्षमावर्णी पर्व को महान पर्व  बताते हुए  जैन धर्म पर भी प्रकाश डाला। श्री जैन ने कहा की जैन तीर्थंकरों ने अपने इंद्रियों पर विजय पाते हुए सारे जग पर विजय हासिल किया हैं। जैन धर्म का सार इंद्रियों को बस में करना और विश्व कल्याण की कामना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाज के अध्यक्ष आरसी जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए काशी में स्थित चारों जन्म स्थली पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए समाज के उपाध्यक्ष राकेश जैन ने महापौर से जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की जन्मस्थली के विकास की मांग करते हुए भेलूपुर को भगवान पार्श्वनाथ पथ के रूप में विकसित करने की मांग की। श्री जैन ने कहा कि पूरे विश्व से भगवान पार्श्वनाथ की जन्मस्थली का दर्शन करने जैन श्रद्धालु आते हैं। बनारस रेलवे स्टेशन पर भी जैन तीर्थंकरों का चिन्ह होना चाहिए और रथ यात्रा से भेलूपुर वाली सड़क भगवान पार्श्वनाथ की जन्मस्थली के रूप में विकसित होनी चाहिए। इस अवसर पर भेलूपुर जन्मस्थली की के अध्यक्ष संजय जैन ने भेलपुर जन्मस्थली पर चल रहे विकास कार्यों से अतिथियों को अवगत कराया। मंगलाचरण नीति जैन, आशु जैन, शालिनी जैन, प्रमिला जैन द्वारा किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह समाज के प्रधानमंत्री प्रदीप चंद जैन व समाज मंत्री विनोद जैन द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर तीर्थ यात्रियों की सुविधा हेतु मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा लिफ्ट के निमार्ण का भी शिलान्यास किया गया। धन्यवाद  ज्ञापन मंदिर के मंत्री पवन जैन और राहुल जैन द्वारा दिया गया। इस अवसर पर सुधीर कुमार पोद्दार, डॉक्टर के के जैन, दीपक जैन, विनय जैन, आलोक जैन, अजीत जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, किशोर जैन, प्रोफेसर कमलेश जैन, इत्यादि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: