सोमवार, 15 सितंबर 2025

UP K Varanasi Main October में दिया जाएगा Nari शक्ति आइकन Award

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है नारी शक्ति आइकन अवार्ड
फाइल फोटो dil India live 

Varanasi (dil india live). महिला सशक्तिकरण सेवा समिति द्वारा इस वर्ष नारी शक्ति आइकन आवर्ड का आयोजन 05 अक्टूबर दिन रविवार को वाराणसी में होने जा रहा है। इस संदर्भ में दिल इंडिया लाइव से खास बातचीत में संस्था के प्रबंधक व मोटीवेटर ट्रेनर शरद गोस्वामी एवं अध्यक्ष ममता सिंह ने बताया कि यह आयोजन वाराणसी के रोहनिया में होने जा रहा है।

उत्कृष्ट कार्य वाली महिलाओं का सम्मान 

दोनों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति आईकान अवार्ड दिया जाता है। इसमें संस्था की कोशिश होती है कि समाज के हर वर्ग फ़ैशन, खेल, स्वास्थ, आविष्कार आदि के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाली या  अहम भूमिका निभाएं जाने के लिए पिछले तीन वर्षों से नारी शक्ति आइकन आवर्ड प्रदान किया जा रहा है।

दोनों ने बताया कि इस आयोजन में पूर्वांचल के जिलों से लगभग 100 महिलाओं बच्चियों का नाम चयनित होता है। जिसमें पूर्वांचल जिले की सैकड़ों बच्चियां, महिलाएं एकत्र होती है। जिसमें बच्चियों महिलाओं को, सिलाई कढ़ाई, ब्यूटीशियन हस्तशिल्प कला इत्यादि विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जाता है। विगत 10 वर्षों से प्रयासरत संस्था के प्रबंधक शरद गोस्वामी एक कुशल मोटीवेटर ट्रेनर है एवं अध्यक्ष ममता सिंह ब्यूटीशियन व बुटिक वर्क में दक्ष हैं। 

असहाय व दिव्यांग को मुफ्त प्रशिक्षण 

प्रबंधक शरद गोस्वामी व अध्यक्ष ममता सिंह का कहना है कि दिव्यांग व असहाय बच्चियों, महिलाओं को संस्था पूरी तरह से निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करती आ रही है। ग्रामीण क्षेत्र जहां बहुत अभाव है, संसाधनों की कमी है वहां विभिन्न प्रकार के हुनर से प्रशिक्षण देकर सभी को जागरूक करके स्वावलंबी बनाने का मिशन संस्था ने छेड़ रखा है। विगत 10 वर्षों में संस्था ने लगभग 4 हजार से भी ज्यादा सिलाई कढ़ाई के क्षेत्र में 3 हजार से ज्यादा ब्यूटीशियन एवं 20 हजार से ज्यादा बच्चियों महिलाओं को हस्तशिल्प कला में प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: