अली की शान में बुलंद हुए कलाम, मस्जिदों घरों में हुई फातेहा
dil india live (Varanasi). हजरत अली की यौम ए विलादत का सिलसिला जुमे की शाम से ही शुरू हो गया था। इस दौरान लोगों ने मस्जिदों, घरों व दुकानों में हज़रत अली की याद में फातेहा और नज़र दिलाई।
उधर अर्दली बाजार स्थित ताहिर हुसैन के इमामबाड़े में महफिल सजी। शायरों ने हजरत अली की शान में कलाम पेश किए। नसीर आजमी, मीसम काजमी (लखनऊ), मौलाना इकबाल हैदर, नबील हैदर, नकी बनारसी, बेताब बनारसी, जैद आजमी, हम्ज़ा बनारसी सहित दर्जनों शायरों ने कलाम पेश किया। इस मौके पर मौलाना तौसीफ अली ने तकरीर किया तो संचालन हसन वास्ती और शुक्रिया जरियाफ मेहंदी ने किया। तनवीर मेंहदी, जफर अब्बास, अमीन रिजवी, हसन मेंहदी कब्बन, रियासत हुसैन, इकबाल हसन, डॉ. अब्दुल जावेद, फैजान हुसैन, ताबीर, रजा मेंहदी आदि मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें