रविवार, 16 अगस्त 2026

Independence day celebration Varanasi Uttar Pradesh 15 August 2026: विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों संस्थाओं में शान से लहराया तिरंगा

हर तरफ दिखा आजादी का जश्न मनाने का जज़्बा, हर ओर लहराया तिरंगा प्यारा 
Independence day celebration: Uttar Pradesh Varanasi news 15 August 2026

Independence day celebration समाचार Uttar Pradesh Varanasi 15 August 2026



दारूल मदीना इंग्लिश स्कूल में Independence day celebration हुआ, Uttar Pradesh Varanasi 15 August 2026

dil india live (Varanasi). स्वतंत्रता दिवस समारोह (independence day celebration)  Uttar Pradesh के Varanasi में 15 August 2026 को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालयों, संस्थाओं व संगठनों में शान से तिरंगा झंडा लहराता नज़र आया।

 दारूल मदीना इंग्लिश स्कूल रेवड़ी तालाब 

रेवड़ी तालाब के दारूल मदीना इंग्लिश स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने नात, नज़्म और क़ौमी तराना पेश कर लोगों को देश भक्ति के जज्बे से ओत-प्रोत कर दिया।

दंत चिकित्सक डाक्टर साजिद अत्तारी ने कहा कि मुल्क से मोहब्बत इस्लाम का हिस्सा है। यही हमें पैग़म्बरे इस्लाम ने सिखाया और यही इस्लाम की तालीम है। हम इसी मिट्टी में पले बढ़े हैं और मरने के बाद भी इसी मिट्टी में हमें दफ़न होना है। यही वजह है कि सच्चा मुसलमान वही होता है जो अपने वतन की खाक से मोहब्बत करते।

इस मौके पर जुलकर नैन, सऊद अत्तारी, शाहिद जमाल अत्तारी, आरिफ़ शमीम अत्तारी, डाक्टर मुबाशिर, इमरान मदनी, जैब अत्तारी आदि ने क़ौमी तराना पेश किया।


राजेश्वरी महिला पीजी कालेज हरहुआ 

राजेश्वरी महिला पीजी कालेज हरहुआ वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का प्रारंभ प्रबंध निदेशक साहित्यकार डॉ राघवेन्द्र नारायण सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ राघवेन्द्र नारायण ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन के साथ छात्राओं और शिक्षकों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता को मनुष्य का मौलिक और जन्मजात अधिकार बतलाते हुए उसे देश समाज और मनुष्य की प्रगति और खुशहाली के लिए अपरिहार्य बतलाया। स्वतंत्रता और स्वच्छंदता में अंतर स्पष्ट करते हुए उन्होंने स्वतंत्रता की सीमारेखा खींचते हुए हुए कहा कि स्वतंत्रता असीमित नहीं होती है। उसकी सीमाएं होती हैं जो हर देश समाज और सभ्यता द्वारा नियत की जाती है जिससे नागरिक जीवन सुचारु रूप से चल सके। संवैधानिक व्यवस्था स्वतंत्रता की परिधि का निर्धारण करती है। स्वतंत्रता के साथ ही नागरिकों में कर्तव्यबोध का होना आवश्यक है अन्यथा अराजकता और स्वच्छंदता समाज तथा देश को संकट में डाल देते है। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम और प्रेरक देशभक्ति के गीत और भाषणों की प्रस्तुति की. कार्यक्रम में डॉ सुनीता कन्नौजिया, ज्योति गुप्ता, शिल्पी श्रीवास्तव, शालू गिरि, इकबाल अहमद, डॉ डी के तिवारी आदि ने प्रमुख रूप से सहभागिता की। संचालन शिल्पी श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन उपनिदेशक अंशुमान सिंह ने किया।

डीएवी में आजादी का जश्न

DAV PG college Independence day celebration: Uttar Pradesh Varanasi August 2026

वाराणसी के डीएवी पीजी कॉलेज में शनिवार को 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय के प्रबन्धक अजीत कुमार सिंह यादव, एवं का. प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने तिरंगा फहराया। उसके बाद स्वतंत्रता के उत्सव में आजादी के प्रतीक स्वरूप तिरंगे गुब्बारें हवा में छोड़े गये। तत्पश्चात राष्ट्रगान कर सभी ने तिरंगे को सलाम किया। इस मौके पर एनसीसी प्रभारी मेजर प्रो. सत्यगोपाल जी के निर्देशन में एनसीसी कैडैटों ने प्रबन्धक एवं प्राचार्य को परेड की सलामी भी दी।

इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो. संगीता जैन, चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त अध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र - छात्राएं उपस्थित रहे।

डीएवी इण्टर कॉलेज एवं नित्यानंद विद्यालय 

80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डी.ए.वी. इण्टर कॉलेज, वाराणसी, एवं नित्यानंद वेद विद्यालय में भी तिरंगा शान से लहराया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने झण्डा फहराया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

    इस अवसर पर प्रबन्ध समिति के कोषाध्यक्ष हरिवंश सिंह, प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, प्रदीप गुप्ता सहित समस्त अध्यापक मौजूद रहे। वहीं परिसर में ही स्थित नित्यानंद वेद महाविद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अजीत कुमार सिंह यादव ने झण्डा फहराया। 


सुल्तान क्लब में स्वतंत्रता दिवस 

सामाजिक संस्था सुल्तान क्लब बनारस की तरफ से संजय गांधी नगर कॉलोनी बड़ीबाजार में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. एहतेशामुल हक़ ने झंडा फहराया।

इस मौके पर डॉ. एहतेशामुल हक़ ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए हमारे हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान कुर्बान कर दी। ब्रिटिश सरकार को घुटने टेकने पड़े और अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा, मौलाना अब्दुल्ला ने कहा कि हमें आज भी अशिक्षा, बेरोजगारी, असमानता, गरीबी, सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़नी है। हमारा देश अलग-अलग भाषाओं और वेशभूषा के बावजूद अनेकता में एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है। आइए हम सब यह प्रण लें कि देश की एकता और अखंडता को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। आखिर में, लोगों ने साफ सफाई और पेड़ लगाने के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का प्रण लिया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. एहतेशामुल हक़, उपाध्यक्ष महबूब आलम, सेक्रेट्री मुस्लिम जावेद अख्तर, जनरल सेक्रेटरी एच. हसन नन्हे, डिप्टी सेक्रेटरी अब्दुल रहमान, कोषाध्यक्ष मुहम्मद इकराम, मौलाना अब्दुल्ला, हाफिज मुहम्मद मुनीर, डॉ. जियाउर्रहमान सोनू, हाजी मोइनुद्दीन इत्यादि के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।



कंपोजिट विद्यालय सुंदरपुर में स्वतंत्रता दिवस 

कंपोजिट विद्यालय सुंदरपुर में आज  80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण प्रधानाध्यापिका डॉ सुमन पाण्डेय द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रबंध शिक्षा समिति के अध्यक्ष राम प्रसाद मौर्य, खुशी और एनजीओ के कोऑर्डिनेटर नैतिक तिवारी, रोटरी क्लब के सदस्य, समस्त शिक्षक गण, शिक्षकणेतर कर्मचारी एवं डीएलएड के प्रशिक्षु  एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कक्षा एक के बच्चों द्वारा की गई प्रस्तुति बम बम बोले मस्ती में डोले कार्यक्रम अत्यंत प्रशंसनीय रहा। प्रियांशु ओझा (BHU B.ed)  के द्वारा संचालन किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापिका सुमन पाण्डेय  द्वारा किया गया।


मण्डलायुक्त बोलें भारत में अनेक भाषाएं, संस्कृतियां होते हुए भी सभी लोग हैं एक 

मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाईयां




वाराणसी के मण्डलायुक्त एस राजलिंगम व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर मंडल और जनपद के सभी लोगों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी। दोनों ने देश की स्वतंत्रता में अहम योगदान निभाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया तथा उनके वीर प्रयासों को उल्लेखित भी किया।

मंडलायुक्त ने कमिश्नरी कम्पाउंड में ध्वजारोहण के उपरांत अपने उद्बोधन में 1947 में देश की स्वतंत्रता में अहम योगदान निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए देशी रियासतों तथा रजवाड़ों को एक करने में सरदार पटेल के योगदान को उल्लेखित किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद इतनी विविधताओं के बाद सभी लोग अनेकता में एकता को अपनाते हुए भारतीयता को चरितार्थ किया। भारत में अनेकों भाषाएं, संस्कृतियां होते हुए भी सभी लोग एक हैं। हमारा संकल्प होना चाहिए कि हम आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को पिरोयें। हम सभी अपनी सांस्कृतिक भावनाओं को सहेजकर अपनी पीढ़ी को भी उससे भिग्य कराएं ताकि भारत का भविष्य उज्जवल हो सके। मंडलायुक्त ने कहा कि हम सभी को पुराने अनुभवों से सीखना होगा, अनुभव से सीखा गया ज्ञान ही हमें आगे ले जाता है, यही हमें भावी पीढ़ी को भी सिखाना होगा। उन्होंने नयी पीढ़ी जिसमें जेन - जेड, अल्फा, बीटा की बात हो रही उसको लेकर बात करते हुए संस्कारों की बात कही। सभी को अपने संस्कारिक मूल्यों को याद रखना होगा तभी हम भविष्य के भारत का निर्माण कर सकते हैं। मंडलायुक्त ने बनारस की जनता की तारीफ करते हुए 1781 के राजा चेत सिंह तथा वारेन हेस्टिंग्स के वाकये को भी सुनाया जिसमें उन्होंने बताया की तत्कालीन संघर्ष में प्रजा ने आगे आकर बढ़चढ़कर लोहा लेते हुए अंग्रेजों को धूल चटाई। अंत में उन्होंने सभी को एक बार पुनः स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां देते हुए हर्षोल्लास से राष्ट्रीय पर्व मनाने को प्रेरित किया। मंडलायुक्त ने बच्चों को मिठाइयां व टाफियों का वितरण करके स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दीं।

राइफल क्लब में ध्वजारोहण
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने राइफल क्लब में ध्वजारोहण करने के उपरांत जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्रम तथा उपहार वितरित करके उनको सम्मानित किया। 

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां देते हुए सभी को राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सचेत व तत्पर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए राष्ट्रीय गौरव, एकता, अखंडता और देशभक्ति का प्रतीक है। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए हम सभी को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने तथा देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने जनपदवासियों से आपसी भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी लोग अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए स्वच्छ, सुरक्षित, समृद्ध और विकसित समाज के निर्माण में सहभागी बनें। 




परिसर में किया वृक्षारोपण 

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जहां सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं वहीं जिलाधिकारी द्वारा परिसर में वृक्षारोपण किया गया और सभी से पौधारोपण अभियान में शामिल होने की कामना की ताकि पर्यावरण संरक्षण हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं: