कैंप में उलेमा देंगे काशी से काबा तक की हज की मुकम्मल ट्रेनिंग
dil india live (Varanasi). इण्डियन सोसाइटी फॉर सोशल रिव्योलूशन एण्ड एक्शन (ISSRA) वाराणसी यूपी ने अपने हज ट्रेनिंग का शिडयूल जारी कर दिया है। हज जायरीन के लिए "स्पेशल हज ट्रेनिंग कैम्प, 2026" का आगाज़ एहतेमाम किया 29 मार्च बरोज इतवार को इसरा मुख्यालय, उल्फत बीबी कंपाउंड अर्दली बाजार में होगा। इसरा के जनरल सेक्रेटरी हाजी फारुख खां ने यह जानकारी साझा की।
जानिए कब-कब होगी ट्रेनिंग
पहला कैंप इतवार 29 मार्च, दूसरा इतवार 05 अप्रैल , तीसरा इतवार 12 अप्रैल , चौथा इतवार 19 अप्रैल व पांचवां इतवार 26 अप्रैल को हज जायरीन एवं आवाम के लिए हज ट्रेनिंग कैम्प सक्रिय रहेगा। कैंप का वक्त सुबह 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक रखा गया है।
ट्रेनिंग के बाद ज़ोहर की नमाज़
कैंप के बाद ज़ोहर की नमाज़ मस्जिद उल्फत बीबी में अदा की जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान ओलमा द्वारा बतायी गयी कुछ बातें अगर किसी को समझ नहीं आती, या उससे छूट गई तो उसे नमाज के बाद पूरा किया जा सकेगा। इस हज ट्रेनिंग कैम्प में शहर के मायनाज ओलमा की मौजूदगी में हज जायरीनों को हज व उमरह के अरकान एवं मसले-मसाएल की मुकम्मल जानकारी दी जायेंगी।
जानिए क्या क्या मिलेगी जानकारी
हज व उमरह के अरकान, हज के प्रकार, हज की नियत, नमाज़े नफिल का तरीका, एहराम क्या है?, और एहराम बांधने का तरीका, मीकात, तवाफ, सई, हलक या तकसीर, रमल, मीना, मुजदलफा में कयाम, कुर्बानी, तवाफे जियारत, तवाफे रूखसत वगैरह के बारे में तफसीली जानकारी दी जाएगी। मदीना मुन्नवरा में हाजिरी व जियारत का तरीका, मज़ारे अकदस सल्ललाहो अलैहे वस्सलम के आदाब, मदीने पाक की मुकद्दस जियारतगाहों के बारे में बताया जायेगा। इसलिए ट्रेनिंग कैम्प में शिरकत करके हज के बारे में मुकम्मल जानकारी हासिल करें। खुसूसी तौर से औरतों के लिए हज ट्रेनिंग का भी इंतजाम पर्दे के एहतेमाम के साथ लेडीज हज ट्रेनर के जरिये करवाया जाता है और उनसे भी अपील है कि इस हज ट्रेनिंग कैम्प में शिरकत करके हज की मुकम्मल जानकारी हासिल करें।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें