सोमवार, 16 मार्च 2026

VKM के NSS Unit:3 द्वारा " वित्तीय साक्षरता " पर एक दिवसीय शिविर

पैसों के सही निवेश से ही हम धन की उपयोगिता को बढ़ा सकते हैं-अतुल मौर्या



dil india live (Varanasi). 16 मार्च , 2026 को वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS-unit:3) द्वारा एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत " वित्तीय साक्षरता " जैसे महत्वपूर्ण विषय का आयोजन किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामना सन्देश प्रेषित किया। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भरता एवं रोजगार क्षमता के लिए कौशल विकास के प्रति जागरूक करना तथा रोजगार के विभिन्न आयामों की जानकारी के साथ स्वयं सेविकाओं को प्रशिक्षित करना है। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका समझाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस ताली, लक्ष्य गीत और हम होंगे कामयाब... गीत के साथ अतिथि वक्ता का स्वागत करने के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता Sebi और Nism के ट्रेनर हैं, (Securities and Exchange Board of India) अतुल मौर्या थे। उन्होंने वित्तीय साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर स्वयं सेविकाओं को निवेश, तथा सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न नीतियों की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए इस बात से भी अवगत कराया की पैसा के सही निवेश से ही हम धन की उपयोगिता को बढ़ा सकते हैं जससे ना केवल धन की सुरक्षा संभव हैं बल्कि भविष्य की सुरक्षा भी निश्चित होती हैं।

अतुल मौर्या ने बताया की छात्राएँ सुरक्षित निवेश के द्वारा एक बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सकती हैं जहाँ उन्हें अपने कार्यकारी योजनाओं को पूर्ण करने में भी आर्थिक मदद की प्राप्ति होगी और साथ ही चक्रवृद्धि ब्याज का मुनाफा भी प्राप्त हो सकता हैं पर निवेश से पहले सावधानी  एवं जोखिम को भी जानना उतना ही जरुरी है जीतना की निवेश।

इस अवसर पर छात्राओं ने SIP, MItual Fund , सुकन्या समृद्धियोजना , कन्या सुमंगला योजना , जीवन बीमा ,  शेयर मार्केट , आदि निवेश के विभिन्न पहलुओं को भी समझा। IQAC की कोऑर्डिनेटर डॉ. शशिकला, सह कोऑर्डिनर डॉ. नैरंजना श्रीवास्तव तथा डॉ. अनुराग सेठ आदि उपस्थित रहे।

 कार्यक्रम के दूसरे पाली में छात्राओं ने अपने सवालों के माध्यम से अपने संशय का निराकारण किया साथ ही ये जाना की आज के समय में पैसे के सही निवेश मात्र से पैसा बनाया जा सकता है जो कि उनके उज्जवल भविष्य के लिए भी अति महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। यह कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं सफल रहा, जिसने समाज के प्रति एनएसएस की प्रतिबद्धता को दर्शाया।

कोई टिप्पणी नहीं: