रोज़ा इफ्तार दावत में दिखा मिल्लत का नज़ारा
अब्बास मुर्तजा शम्सी के दौलतखाने व बनकट में रोज़ा हुआ इफ्तार
dil india live (Varanasi). कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्बास मुर्तुजा शम्सी के दालमंडी स्थित दौलतखाने पर इतवार को रोजा इफ्तार दावत का भव्य आयोजन किया गया। इस इफ्तार पार्टी में शहर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे अपनी पूरी कमेटी के साथ जहां शामिल हुए वहीं इफ्तार दावत में शिरकत करने आए लोगों का अब्बास मुर्तजा शम्सी ने जोरदार स्वागत किया।
आयोजन में अमन, मिल्लत और देश व कौम की तरक्की के लिए लोगों ने नमाज के बाद दुआ में हाथ उठाया। इफ्तार पार्टी में धर्म और जाति से ऊपर उठ कर सभी ने मोहब्बत का पैगाम दिया। इस इफ्तार पार्टी में शामिल होने मुनाजिर हुसैन मंजू, पूर्व पार्षद हाजी ओकास अंसारी (वर्तमान पार्षद पति). राघवेंद्र चौबे, राशिद सिद्दीकी, मो. सलीम, गणेश शंकर पाण्डेय, प्रमोद वर्मा, शकील अहमद जादूगर आदि मौजूद थे।
उधर लोहता के बनकट में आज खानकाहे आलिया, कामीलिया, आबदानिया में मौलाना सूफी मोहम्मद ज़कीउल्लाह असदुल क़ादरी के ज़ेरे एहतमाम मुकद्दस 18 रमज़ान को रोज़ा इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। मौलाना जकीउल्लाह असदुल कादरी की अगुवाई में हुए रोज़ा इफ्तार में मस्जिद से जैसे ही अज़ान की सदाएं बुलंद हुई तमाम रोजेदारों ने अपना 18 वां रोज़ा मुकम्मल किया। इस दौरान मौजूद तमाम लोगों ने लज़ीज़ इफ्तार का लुत्फ उठाया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सैयद फसाहत हुसैन बाबू भी इफ्तार में शामिल हुए।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें